108 Bible Verses About Protection

Biblica® Open Hindi Contemporary Version™ (OHCV)

Bible Verses About Protection
  1. 1 वह, जिसका निवास सर्वोच्च परमेश्वर के आश्रय में है,

    सर्वशक्तिमान के छाया कुंज में सुरक्षित निवास करेगा.

    2 याहवेह के विषय में मेरी घोषणा है, “वह मेरे आश्रय, मेरे गढ़ हैं,

    मेरे शरणस्थान परमेश्वर हैं, जिनमें मेरा भरोसा है.”

    3 वह तुम्हें सभी फंदे से बचाएंगे,

    वही घातक महामारी

    से तुम्हारी रक्षा करेंगे.

    4 वह तुम्हें अपने परों में छिपा लेंगे,

    उनके पंखों के नीचे तुम्हारा आश्रय होगा;

    उनकी सच्चाई ढाल और गढ़ हैं.

    5 तुम न तो रात्रि के आतंक से भयभीत होगे,

    न ही दिन में छोड़े गए बाण से,

    6 वैसे ही न उस महामारी से, जो अंधकार में छिपी रहती है,

    अथवा उस विनाश से, जो दिन-दोपहरी में प्रहार करता है.

    7 संभव है कि तुम्हारे निकट हजार

    तथा तुम्हारी दायीं ओर दस हजार आ गिरें,

    किंतु वह तुम तक नहीं पहुंचेगा.

    8 तुम स्वयं अपनी आंखों से देखते रहोगे

    और देखोगे कि कैसा होता है कुकर्मियों का दंड.

    9 याहवेह, आप, जिन्होंने सर्वोच्च स्थान को अपना निवास बनाया है,

    “मेरे आश्रय हैं.”

    10 कोई भी विपत्ति तुम पर आने न पाएगी

    और न कोई विपत्ति ही तुम्हारे मंडप के निकट आएगी.

    11 क्योंकि वह अपने स्वर्गदूतों को तुम्हारी हर एक

    गतिविधि में तुम्हारी सुरक्षा का आदेश देंगे;

    12 वे तुम्हें अपने हाथों में उठा लेंगे,

    कि कहीं तुम्हारे पांव को पत्थर से ठोकर न लग जाए.

  2. दावीद का एक स्तोत्र.

    1 याहवेह मेरे चरवाहा हैं, मुझे कोई घटी न होगी.

    2 वह मुझे हरी-हरी चराइयों में विश्रान्ति प्रदान करते हैं,

    वह मुझे शांत स्फूर्ति देनेवाली जलधाराओं के निकट ले जाते हैं.

    3 वह मेरे प्राण में नवजीवन का संचार करते हैं.

    वह अपनी ही महिमा के निमित्त

    मुझे धर्म के मार्ग पर लिए चलते हैं.

    4 यद्यपि मैं भयानक अंधकारमय घाटी

    में से होकर आगे बढ़ता हूं,

    तौभी मैं किसी बुराई से भयभीत नहीं होता,

    क्योंकि आप मेरे साथ होते हैं,

    आपकी लाठी और आपकी छड़ी,

    मेरे आश्वासन हैं.

  3. आराधना के लिए यात्रियों का गीत.

    1 मैं अपनी आंखें पर्वतों की ओर उठाता—

    क्या मेरी सहायता का स्रोत वहां है?

    2 मेरी सहायता का स्रोत तो याहवेह हैं,

    स्वर्ग और पृथ्वी के कर्ता.

    3 वह तुम्हारा पैर फिसलने न देंगे;

    वह, जो तुम्हें सुरक्षित रखते हैं, झपकी नहीं लेते.

    4 निश्चयतः इस्राएल के रक्षक न तो झपकी लेंगे

    और न सो जाएंगे.

    5 याहवेह तुम्हें सुरक्षित रखते हैं—

    तुम्हारे दायें पक्ष में उपस्थित याहवेह तुम्हारी सुरक्षा की छाया हैं;

    6 न तो दिन के समय सूर्य से तुम्हारी कोई हानि होगी,

    और न रात्रि में चंद्रमा से.

    7 सभी प्रकार की बुराई से याहवेह तुम्हारी रक्षा करेंगे,

    वह तुम्हारे जीवन की रक्षा करेंगे;

    8 तुम्हारे आने जाने में याहवेह तुम्हें सुरक्षित रखेंगे,

    वर्तमान में और सदा-सर्वदा.

  4. 10 इसलिये, प्रभु व उनके अपार सामर्थ्य में बलवंत बनो. 11 परमेश्वर के सभी अस्त्र-शस्त्रों से स्वयं को सुसज्जित कर लो, कि तुम शैतान के छल-बल के प्रतिरोध में खड़े रह सको. 12 हमारा मल्ल-युद्ध सिर्फ मनुष्यों से नहीं, परंतु प्रधानों, अधिकारियों, अंधकार की सांसारिक शक्तियों और आकाशमंडल में दुष्टता की आत्मिक सेनाओं से है. 13 इसलिये स्थिर खड़े रहने के लिए सभी ज़रूरतों को पूरी कर परमेश्वर के सभी अस्त्र-शस्त्रों से स्वयं को सुसज्जित कर लो कि तुम उस बुरे दिन में सामना कर सको. 14 इसलिये अपनी कमर सच से कसकर, धार्मिकता का कवच धारण कर स्थिर खड़े रहो, 15 पांवों में शांति के ईश्वरीय सुसमाचार के प्रचार की तत्परता के जूते धारण कर लो. 16 इनके अलावा विश्वास की ढाल भी, कि तुम दुष्ट के सभी जलते हुए बाणों को बुझा सको. 17 तब उद्धार का टोप तथा आत्मा की तलवार, परमेश्वर का वचन धारण कर लो.

  5. 3 किंतु प्रभु विश्वासयोग्य हैं. वही तुम्हें स्थिर करेंगे और उस दुष्ट से तुम्हारी रक्षा करेंगे. 4 प्रभु में हमें तुम्हारे विषय में पूरा निश्चय है कि तुम हमारे आदेशानुसार ही स्वभाव कर रहे हो और ऐसा ही करते रहोगे. 5 प्रभु तुम्हारे हृदयों को परमेश्वर के प्रेम तथा मसीह येशु के धीरज की ओर अगुवाई करें.

  6. संगीत निर्देशक के लिये. कोराह के पुत्रों की रचना. अलामोथ धुन पर आधारित. एक गीत.

    1 परमेश्वर हमारे आश्रय-स्थल एवं शक्ति हैं,

    संकट की स्थिति में सदैव उपलब्ध सहायक.

    2 तब हम भयभीत न होंगे, चाहे पृथ्वी विस्थापित हो जाए,

    चाहे पर्वत महासागर के गर्भ में जा पड़ें,

  7. 3 किंतु, याहवेह, आप सदैव ही जोखिम में मेरी ढाल हैं,

    आप ही हैं मेरी महिमा, आप मेरा मस्तक ऊंचा करते हैं.

    4 याहवेह! मैंने उच्च स्वर में आपको पुकारा है,

    और आपने अपने पवित्र पर्वत से मुझे उत्तर दिया.

    5 मैं लेटता और निश्चिंत सो जाता हूं;

    मैं पुनः सकुशल जाग उठता हूं, क्योंकि याहवेह मेरी रक्षा कर रहे थे.

  8. 10 इसलिये मत डरो, मैं तुम्हारे साथ हूं;

    इधर-उधर मत ताको, क्योंकि तुम्हारा परमेश्वर मैं हूं.

    मैं तुम्हें दृढ़ करूंगा और तुम्हारी सहायता करूंगा;

    मैं तुम्हें अपने धर्ममय दाएं हाथ से संभाले रखूंगा.

    11 “देख जो तुझसे क्रोधित हैं

    वे लज्जित एवं अपमानित किए जाएंगे;

    वे जो तुमसे झगड़ा करते हैं

    नाश होकर मिट जायेंगे.

    12 तुम उन्हें जो तुमसे विवाद करते थे खोजते रहोगे,

    किंतु उन्हें पाओगे नहीं.

    जो तुम्हारे साथ युद्ध करते हैं,

    वे नाश होकर मिट जाएंगे.

  9. 11 आनंदित हों आपके सभी शरणागत;

    सदैव हो उनका आनंद.

    आप उन्हें सुरक्षित रखें,

    जो आपसे प्रेम रखते हैं, वे सदैव उल्‍लसित रहें.

  10. 7 आप मेरे आश्रय-स्थल हैं;

    आप ही मुझे संकट से बचाएंगे

    और मुझे उद्धार के विजय घोष से घेर लेंगे.

  11. 10 याहवेह का नाम एक सुदृढ़ मीनार समान है;

    धर्मी दौड़कर इसमें छिप जाता और सुरक्षित बना रहता है.

    11 धनी व्यक्ति के लिए उसका धन एक गढ़ के समान होता है;

    उनको लगता हैं कि उस पर चढ़ना मुश्किल है!

    12 इसके पूर्व कि किसी मनुष्य पर विनाश का प्रहार हो, उसका हृदय घमंडी हो जाता है,

    पर आदर मिलने के पहले मनुष्य नम्र होता है!

  12. 17 कोई भी हथियार ऐसा नहीं बनाया गया, जो तुम्हें नुकसान पहुंचा सके,

    तुम उस व्यक्ति को, जो तुम पर आरोप लगाता है, दंड दोगे.

    याहवेह के सेवकों का भाग यही है,

    तथा उनकी धार्मिकता मेरी ओर से है,”

    याहवेह ही का यह वचन है.

  13. 28 मैं उन्हें अनंत काल का जीवन देता हूं. वे कभी नाश न होंगी और कोई भी उन्हें मेरे हाथ से छीन नहीं सकता. 29 मेरे पिता, जिन्होंने उन्हें मुझे सौंपा है, सबसे बड़ा हैं और कोई भी इन्हें पिता के हाथ से छीन नहीं सकता. 30 मैं और पिता एक तत्व हैं.”

  14. 16 मेरी पहली सुनवाई के समय कोई मेरे साथ नहीं था—सबने मुझे त्याग दिया; इसके लिए उन्हें दोषी न माना जाए. 17 प्रभु मेरे साथ थे तथा उन्होंने मुझे सामर्थ्य दी कि मेरे द्वारा संदेश की घोषणा पूरी तरह सम्पन्‍न हो जाए तथा सब गैर-यहूदी इसे सुन सकें. मैं सिंह के मुख से बचा लिया गया. 18 प्रभु मुझे हर एक बुराई से उबारेंगे तथा अपने स्वर्गीय राज्य में सुरक्षित ले जाएंगे. उनकी महिमा युगानुयुग हो. आमेन.

  15. 13 कोई ऐसी परीक्षा तुम पर नहीं आई, जो सभी के लिए सामान्य न हो. परमेश्वर विश्वासयोग्य हैं. वह तुम्हें किसी ऐसी परीक्षा में नहीं पड़ने देंगे, जो तुम्हारी क्षमता के परे हो परंतु वह परीक्षा के साथ उपाय भी करेंगे कि तुम स्थिर रह सको.

  16. 6 दृढ़ और साहसी बने रहना. तुम उनसे न भयभीत होना, न कांपने लगना; क्योंकि जो तुम्हारे साथ चल रहे होंगे, वह याहवेह तुम्हारा परमेश्वर हैं. वह न तो तुम्हें निराश करेंगे और न ही तुम्हारा त्याग करेंगे.”

  17. 7 याहवेह का दूत उनके श्रद्धालुओं के चारों ओर उनकी चौकसी करता रहता है

    और उनको बचाता है.

    8 स्वयं चखकर देख लो कि कितने भले हैं याहवेह;

    कैसा धन्य है वे, जो उनका आश्रय लेते हैं.

    9 सभी भक्तो, याहवेह के प्रति श्रद्धा रखो.

    जो उन पर श्रद्धा रखते हैं, उन्हें कोई भी घटी नहीं होती.

  18. 23 अंततः परमेश्वर, जो शांति के स्रोत हैं, तुम्हें पूरी तरह अपने लिए बुराई से अलग करने तथा तुम्हारी आत्मा, प्राण तथा शरीर को पूरी तरह से हमारे प्रभु येशु मसीह के दोबारा आगमन के अवसर तक निर्दोष रूप में सुरक्षित रखें. 24 सच्चे हैं वह, जिन्होंने तुम्हें बुलाया है. वही इसको पूरा भी करेंगे.

  19. 13 मोशेह ने लोगों से कहा: “मत डरो! स्थिर खड़े रहो और याहवेह का अद्भुत काम देखो, जो वह तुम्हारे लिए करेंगे; क्योंकि तुम आज जिन मिस्रियों को देख रहे हो, इसके बाद उन्हें फिर कभी भी न देखोगे. 14 तुम चुप रहो, याहवेह ही तुम्हारे लिए लड़ेंगे.”

  20. 1 हे इस्राएल तेरा रचनेवाला और हे याकोब, तुम्हारे सृजनहार याहवेह—

    जिन्होंने तुम्हारी रचना की है,

    वह याहवेह यों कहते हैं:

    “मत डर, क्योंकि मैंने तुम्हें छुड़ा लिया है;

    मैंने नाम लेकर तुम्हें बुलाया है; अब तुम मेरे हो गए हो.

    2 जब तुम गहरे जल से होकर चलोगे,

    तुम मुझे अपने पास पाओगे;

    जब तुम नदियों से होकर आगे बढ़ोगे,

    वे तुम्हें डूबा न सकेंगी.

    जब तुम आग में से होकर निकलोगे,

    आग तुम्हें झुलसा न सकेगी;

    न ही लौ तुम्हें भस्म कर सकेगी.

    3 क्योंकि मैं ही याहवेह तुम्हारा परमेश्वर हूं,

    तुम्हारा छुड़ाने वाला, इस्राएल का पवित्र परमेश्वर हूं;

    मैंने मिस्र देश से तुम्हें छुड़ाया है,

    कूश एवं सेबा को तुम्हारी संती दी है.

  21. 6 मुझे कोई भय न होगा, क्योंकि याहवेह मेरे साथ हैं.

    मनुष्य मेरा क्या बिगाड़ सकता है?

    7 मेरे साथ याहवेह हैं; वह मेरे सहायक हैं.

    मैं स्वयं अपने शत्रुओं का पराजय देखूंगा.

    8 मनुष्य पर भरोसा करने की अपेक्षा

    याहवेह का आश्रय लेना उत्तम है.

    9 न्यायियों पर भरोसा करने की अपेक्षा से

    याहवेह का आश्रय लेना उत्तम है.

  22. 7 अपने शत्रुओं के पास से आपके दायें पक्ष

    में आए हुए शरणागतों के रक्षक,

    उन पर अपने करुणा-प्रेम का आश्चर्य प्रदर्शन कीजिए.

    8 अपने आंखों की पुतली के समान मेरी सुरक्षा कीजिए;

    अपने पंखों की आड़ में मुझे छिपा लीजिए

    9 उन दुष्टों से, जो मुझ पर प्रहार करते रहते हैं,

    उन प्राणघातक शत्रुओं से, जिन्होंने मुझे घेर लिया है.

    10 उनके हृदय कठोर हो चुके हैं,

    उनके शब्द घमंडी हैं.

  23. 17 धर्मी की पुकार को याहवेह अवश्य सुनते हैं;

    वह उन्हें उनके संकट से छुड़ाते हैं.

    18 याहवेह टूटे हृदय के निकट होते हैं,

    वह उन्हें छुड़ा लेते हैं, जो आत्मा में पीसे हुए है.

    19 यह संभव है कि धर्मी पर अनेक-अनेक विपत्तियां आ पड़ें,

    किंतु याहवेह उसे उन सभी से बचा लेते हैं;

    20 वह उसकी हर एक हड्डी को सुरक्षित रखते हैं,

    उनमें से एक भी नहीं टूटती.

  24. 7 यद्यपि इस समय मेरा विषम समय चल रहा है,

    आप मेरे जीवन के रक्षक हैं.

    आप ही अपना हाथ बढ़ाकर मेरे शत्रुओं के प्रकोप से मेरी रक्षा करते हैं;

    आपका दायां हाथ मेरा उद्धार करता है.

  25. 3 मेरे परमेश्वर, जिनमें मैं आसरा लेता हूं, मेरे लिए चट्टान हैं.

    वह मेरी ढाल और मेरे उद्धार का सींग हैं.

    वह मेरा गढ़, मेरी शरण और मेरा छुड़ाने वाला हैं,

    जो कष्टों से मेरी रक्षा करते हैं.

    4 “मैं दोहाई याहवेह की देता हूं, सिर्फ वही स्तुति के योग्य हैं,

    और मैं शत्रुओं से छुटकारा पा लेता हूं.

  26. संगीत निर्देशक के लिये. “अलतशख़ेथ” धुन पर आधारित. दावीद की मिकताम गीत रचना. यह उस घटना का संदर्भ है, जब दावीद शाऊल की उपस्थिति से भागकर कन्दरा में जा छिपे थे.

    1 मुझ पर कृपा कीजिए, हे मेरे परमेश्वर, कृपा कीजिए,

    क्योंकि मैंने आपको ही अपना आश्रय-स्थल बनाया है.

    मैं आपके पंखों के नीचे आश्रय लिए रहूंगा,

    जब तक विनाश मुझ पर से टल न जाए.

  27. 114 आप मेरे आश्रय हैं, मेरी ढाल हैं;

    मेरी आशा का आधार है आपका वचन.

  28. 1 इसलिये, प्रिय भाई बहनो, प्रभु में आनंदित रहो. इस विषय पर तुम्हें दोबारा लिखने से मुझे कष्ट नहीं होता परंतु यह तुम्हारी सुरक्षा की योजना है. 2 कुत्तों, बुरे काम करनेवालों तथा अंगों के काट-कूट करनेवालों से सावधान रहो. 3 क्योंकि वास्तविक ख़तना वाले हम ही हैं, जो परमेश्वर के आत्मा में आराधना करते, मसीह येशु पर गर्व करते तथा शरीर संबंधी कामों पर निर्भर नहीं रहते

  29. 14 यह याहवेह का आश्वासन है, “मैं उसे छुड़ाऊंगा, क्योंकि वह मुझसे प्रेम करता है;

    मैं उसे सुरक्षित रखूंगा, क्योंकि उसने मेरी महिमा पहचानी है.

    15 जब वह मुझे पुकारेगा, मैं उसे उत्तर दूंगा;

    संकट की स्थिति में मैं उसके साथ रहूंगा,

    उसे छुड़ाकर मैं उसका सम्मान बढ़ाऊंगा.

    16 मैं उसे दीर्घायु से तृप्‍त करूंगा

    और मैं उसे अपने उद्धार का अनुभव कराऊंगा.”

  30. संगीत निर्देशक के लिये. याहवेह के सेवक दावीद की रचना. दावीद ने यह गीत याहवेह के सामने गाया जब याहवेह ने दावीद को उनके शत्रुओं तथा शाऊल के आक्रमण से बचा लिया था. दावीद ने कहा:

    1 याहवेह, मेरे सामर्थ्य, मैं आपसे प्रेम करता हूं.

    2 याहवेह मेरी चट्टान, मेरा गढ़ और मेरे छुड़ानेवाले हैं;

    मेरे परमेश्वर, मेरे लिए चट्टान हैं, जिनमें मैं आसरा लेता हूं,

    वह मेरी ढाल और मेरे उद्धार का सींग, वह मेरा गढ़.

  31. 16 किंतु मैं आपकी सामर्थ्य का गुणगान करूंगा,

    प्रातःकाल मेरे गीत का विषय होगा आपका करुणा-प्रेम

    क्योंकि मेरा दृढ़ आश्रय-स्थल आप हैं,

    संकट काल में शरण स्थल हैं.

  32. 4 तुम्हारे बुढ़ापे तक भी मैं ऐसा ही रहूंगा,

    तुम्हारे बाल पकने तक मैं तुम्हें साथ लेकर चलूंगा.

    मैंने तुम्हें बनाया है और मैं तुम्हें साथ साथ लेकर चलूंगा;

    इस प्रकार ले जाते हुए मैं तुम्हें विमुक्ति तक पहुंचा दूंगा.

  33. 31 तो इस विषय में क्या कहा जा सकता है? यदि परमेश्वर हमारे पक्ष में हैं तो कौन हो सकता है हमारा विरोधी? 32 परमेश्वर वह हैं, जिन्होंने अपने निज पुत्र को हम सबके लिए बलिदान कर देने तक में संकोच न किया. भला वह कैसे हमें उस पुत्र के साथ सभी कुछ उदारतापूर्वक न देंगे! 33 परमेश्वर के चुने हुओं पर आरोप भला कौन लगाएगा? परमेश्वर ही हैं, जो उन्हें निर्दोष घोषित करते हैं.

  34. 6 इसलिये हम निश्चयपूर्वक यह कहते हैं,

    “प्रभु मेरे सहायक हैं, मैं डरूंगा नहीं.

    मनुष्य मेरा क्या कर लेगा?”

  35. 7 इसलिये परमेश्वर के अधीन रहो, शैतान का विरोध करो तो वह तुम्हारे सामने से भाग खड़ा होगा. 8 परमेश्वर के पास आओ तो वह तुम्हारे पास आएंगे. पापियो! अपने हाथ स्वच्छ करो. तुम, जो दुचित्ते हो, अपने हृदय शुद्ध करो.

  36. संगीत निर्देशक के लिये. “अलतशख़ेथ” धुन पर आधारित. दावीद की मिकताम गीत रचना. यह उस घटना के संदर्भ में है, जब शाऊल ने दावीद का वध करने के उद्देश्य से सैनिक भेज उनके आवास पर घेरा डलवाया था.

    1 परमेश्वर, मुझे मेरे शत्रुओं से छुड़ा लीजिए;

    मुझे उनसे सुरक्षा प्रदान कीजिए, जो मेरे विरुद्ध उठ खड़े हुए हैं.

  37. 7 याहवेह भले हैं,

    और संकट के समय दृढ़ गढ़ ठहरते हैं.

    वे उनका ध्यान रखते हैं जो उन पर भरोसा रखते हैं,

  38. 15 मैं आपसे यह विनती नहीं करता कि आप उन्हें संसार में से उठा लें परंतु यह कि आप उन्हें उस दुष्ट से बचाए रखें.

  39. दावीद की मिकताम गीत रचना.

    1 परमेश्वर, मुझे सुरक्षा प्रदान कीजिए,

    क्योंकि मैंने आप में आश्रय लिया है.

    2 याहवेह से मैंने कहा, “आप ही प्रभु हैं;

    वस्तुतः आपको छोड़ मेरा हित संभव ही नहीं.”

  40. 30 यह वह परमेश्वर हैं, जिनकी नीतियां खरी हैं:

    ताया हुआ है याहवेह का वचन;

    अपने सभी शरणागतों के लिए वह ढाल बन जाते हैं.

    31 क्योंकि याहवेह के अलावा कोई परमेश्वर है?

    और हमारे परमेश्वर के अलावा कोई चट्टान है?

    32 वही परमेश्वर मेरे मजबूत आसरा हैं;

    वह निर्दोष व्यक्ति को अपने मार्ग पर चलाते हैं.

  41. 22 याहवेह अपने सेवकों को छुड़ा लेते हैं;

    जो कोई उनमें आश्रय लेता है, वह दोषी घोषित नहीं किया जाएगा.

  42. 7 मेरे अद्भुत प्रकाशनों की श्रेष्ठता के कारण मुझे अपनी बड़ाई करने से रोकने के उद्देश्य से मेरे शरीर में एक कांटा लगाया गया है—मुझे कष्ट देते रहने के लिए शैतान का एक अपदूत—कि मैं अपनी बड़ाई न करूं. 8 इसके उपाय के लिए मैंने तीन बार प्रभु से गिड़गिड़ाकर विनती की. 9 प्रभु का उत्तर था: “कमज़ोरी में मेरा सामर्थ्य सिद्ध हो जाता है इसलिये तुम्हारे लिए मेरा अनुग्रह ही काफ़ी है.” इसके प्रकाश में मैं बड़े हर्ष के साथ अपनी कमज़ोरियों के विषय में गर्व करूंगा कि मेरे द्वारा प्रभु मसीह का सामर्थ्य सक्रिय हो जाए. 10 मसीह के लिए मैं कमज़ोरियों, अपमानों, कष्टों, उत्पीड़नों तथा कठिनाइयों में पूरी तरह संतुष्ट हूं क्योंकि जब कभी मैं दुर्बल होता हूं, तभी मैं बलवंत होता हूं.

  43. 5 यह ध्यान रहे कि तुम्हारा चरित्र धन के लोभ से मुक्त हो. जो कुछ तुम्हारे पास है, उसी में संतुष्ट रहो क्योंकि स्वयं उन्होंने कहा है,

    “मैं न तो तुम्हारा त्याग करूंगा

    और न ही कभी तुम्हें छोड़ूंगा.”

  44. 5 तब शैतान ने येशु को पवित्र नगर में ले जाकर मंदिर के शीर्ष पर खड़ा कर दिया 6 और उनसे कहा, “यदि तुम परमेश्वर-पुत्र हो तो यहां से नीचे कूद जाओ, क्योंकि लिखा है,

    “वह अपने स्वर्गदूतों को तुम्हारे संबंध में

    आज्ञा देंगे तथा वे तुम्हें हाथों-हाथ उठा लेंगे

    कि तुम्हारे पैर को पत्थर से चोट न लगे.”

    7 उसके उत्तर में येशु ने उससे कहा, “यह भी तो लिखा है तुम प्रभु अपने परमेश्वर को न परखो.”

  45. 42 जब उस फिलिस्तीनी ने ध्यानपूर्वक दावीद की ओर देखा, तो उसके मन में दावीद के प्रति घृणा के भाव उत्पन्‍न हो गए, क्योंकि दावीद सिर्फ एक बालक ही थे—कोमल गुलाबी त्वचा और बहुत ही सुंदर. 43 उस फिलिस्तीनी ने दावीद को संबोधित करते हुए कहा, “मैं कोई कुत्ता हूं, जो मेरी ओर यह लाठी लिए हुए बढ़े चले आ रहे हो?” और वह अपने देवताओं के नाम लेकर दावीद का शाप देने लगा. 44 दावीद को संबोधित कर वह कहने लगा, “आ जा! आज मैं तेरा मांस पशु पक्षियों का आहार बना छोड़ूंगा.”

    45 तब दावीद ने उस फिलिस्तीनी से कहा, “तुम मेरी ओर यह भाला, यह तलवार, बरछा तथा शूल लिए हुए बढ़ रहे हो, मगर मैं तुम्हारा सामना सेनाओं के याहवेह के नाम में कर रहा हूं, जो इस्राएल की सेनाओं के परमेश्वर हैं, तुमने जिनकी प्रतिष्ठा को भ्रष्‍ट किया है. 46 आज ही याहवेह तुम्हें मेरे अधीन कर देंगे. मैं तुम्हारा संहार करूंगा और तुम्हारा सिर काटकर देह से अलग कर दूंगा. और मैं आज फिलिस्तीनी सेना के शव पक्षियों और वन्य पशुओं के लिए छोड़ दूंगा कि सारी पृथ्वी को यह मालूम हो जाए कि परमेश्वर इस्राएल राष्ट्र में हैं, 47 तथा यहां उपस्थित हर एक व्यक्ति को यह अहसास हो जाएगा कि याहवेह के लिए छुड़ौती के साधन तलवार और बर्छी नहीं हैं. यह युद्ध याहवेह का है और वही तुम्हें हमारे अधीन कर देंगे.”

    48 यह सुनकर वह फिलिस्तीनी दावीद पर प्रहार करने के लक्ष्य से आगे बढ़ा. वहां दावीद भी फिलिस्तीनी पर हमला करने युद्ध रेखा की ओर दौड़े. 49 दावीद ने अपने झोले से एक पत्थर निकाला, गोफन में रख उसे फेंका और वह पत्थर जाकर फिलिस्तीनी के माथे पर जा लगा, और भीतर गहरा चला गया और वह भूमि पर मुख के बल गिर पड़ा.

  46. 9 क्योंकि याहवेह की आंखें पूरी पृथ्वी पर हर जगह घूमती रहती हैं, कि वह उन्हें मजबूत कर सकें, जिनके मन उनके प्रति पूरी तरह से सच्चे है. इस स्थिति में आपने मूर्खता कर डाली है. इसलिये अब से आप निश्चित ही युद्धों में ही लगे रहेंगे.”

  47. 5 किंतु अब याहवेह का कहना है, “दुःखितों के प्रति की गई हिंसा के कारण,

    निर्धनों की करुण वाणी के कारण मैं उनके पक्ष में उठ खड़ा होऊंगा.

    मैं उन्हें वही सुरक्षा प्रदान करूंगा, वे जिसकी कामना कर रहे हैं.”

  48. 35 आपने मुझे उद्धार की ढाल प्रदान की है,

    आपका दायां हाथ मुझे थामे हुए है;

    आपकी सौम्यता ने मुझे महिमा प्रदान की है.

    36 मेरे पांवों के लिए आपने चौड़ा रास्ता दिया है,

    इसमें मेरे पगों के लिए कोई फिसलन नहीं है.

  49. 7 क्योंकि आप ही मेरे सहायक हैं,

    आपके पंखों की छाया मुझे गीत गाने के लिए प्रेरित करती है.

    8 मैं आपके निकट रहना चाहता हूं;

    आपका दायां हाथ मुझे संभाले रहता है.

    9 जो मेरे प्राणों के प्यासे हैं, उनका विनाश निश्चित है;

    वे पृथ्वी की गहराई में समा जाएंगे.

  50. 4 याहवेह, दुष्टों से मेरी रक्षा कीजिए;

    मुझे उन हिंसक पुरुषों से सुरक्षा प्रदान कीजिए,

    जिन्होंने, मेरे पैरों को उखाड़ने के लिए युक्ति की है.

  51. 3 “अपनी सभी छोटी-बड़ी ढालों को तैयार कर लो,

    और युद्ध के लिए प्रस्थान करो!

    4 घोड़ों को

    सुसज्जित करो!

    उन पर बैठ जाओ

    और टोप पहन लो!

    अपनी बर्छियों पर धार लगा लो

    और झिलम धारण कर लो!

  52. 28 हमें यह अहसास है कि जो लोग परमेश्वर से प्रेम करते हैं तथा परमेश्वर की इच्छा के अनुसार बुलाये गये हैं, उनके लिये सब बातें मिलकर भलाई ही को उत्पन्‍न करती हैं.

  53. 4 प्रभु में हमेशा आनंदित रहो, मैं दोबारा कहूंगा: आनंदित रहो. 5 तुम्हारी शालीनता सब पर प्रकट हो जाने दो. प्रभु निकट हैं. 6 किसी भी प्रकार की चिंता न करो, परंतु हर एक परिस्थिति में तुम्हारे निवेदन धन्यवाद के साथ प्रार्थना और विनती के द्वारा परमेश्वर के सामने प्रस्तुत की जाएं. 7 तब परमेश्वर की शांति, जो मनुष्य की समझ से बाहर है, मसीह येशु में तुम्हारे मन और विचारों की रक्षा करेगी.

  54. 4 प्रिय भाई बहनो, तुम परमेश्वर के हो. तुमने झूठे भविष्यद्वक्ताओं को हराया है; श्रेष्ठ वह हैं, जो तुम्हारे अंदर में हैं, बजाय उसके जो संसार में है.

  55. 10 इसलिये कि तुमने मेरी धीरज रूपी आज्ञा का पालन किया है, मैं भी उस विपत्ति के समय, जो पृथ्वी के सभी निवासियों पर उन्हें परखने के लिए आने पर है, तुम्हारी रक्षा करूंगा.

  56. 1 जब तुम शत्रुओं से युद्ध करो और तुम्हें यह दिखाई दे कि उनके घोड़े, रथ और सैनिक तुमसे गिनती में अधिक हैं, भयभीत न हो जाना, क्योंकि याहवेह, तुम्हारे परमेश्वर जिन्होंने तुम्हें मिस्र देश से निर्गत किया है, तुम्हारे साथ हैं. 2 युद्ध के लिए जाने के पूर्व पुरोहित तुम्हारे सामने उपस्थित लोगों से बातें करेगा. 3 वह उनसे कहेगा: “हे इस्राएल: सुनो, आज तुम अपने शत्रुओं से युद्ध के लिए आए हो. मन के कच्चे न हो जाओ. न डरना; न उनके सामने थरथरा जाना, 4 क्योंकि याहवेह, तुम्हारे परमेश्वर वह हैं, जो तुम्हारी रक्षा के लिए तुम्हारी ओर से तुम्हारे शत्रुओं से युद्ध करेंगे.”

  57. 5 कभी भी कोई तुम्हारा विरोध न कर सकेगा. ठीक जिस प्रकार मैं मोशेह के साथ रहा हूं, उसी प्रकार तुम्हारे साथ भी रहूंगा. मैं न तो तुम्हें छोडूंगा और न त्‍यागूंगा.

  58. 9 मेरी बात याद रखो: दृढ़ होकर हिम्मत के साथ आगे बढ़ो; न घबराना, न उदास होना. क्योंकि याहवेह, तुम्हारा परमेश्वर तुम्हारे साथ हैं; चाहे तुम कहीं भी जाओ, याहवेह तुम्हारे साथ हैं.”

  59. 8 मैंने सदैव ही याहवेह की उपस्थिति का बोध अपने सामने बनाए रखा है.

    जब वह नित मेरे दायें पक्ष में रहते हैं, तो भला मैं कैसे लड़खड़ा सकता हूं.

  60. संगीत निर्देशक के लिये. दावीद का एक स्तोत्र.

    1 धन्य है वह मनुष्य, जो दरिद्र एवं दुर्बल की सुधि लेता है;

    याहवेह विपत्ति की स्थिति से उसका उद्धार करते हैं.

    2 याहवेह उसे सुरक्षा प्रदान कर उसके जीवन की रक्षा करेंगे.

    वह अपने देश में आशीषित होगा.

    याहवेह उसे उसके शत्रुओं की इच्छापूर्ति के लिए नहीं छोड़ देंगे.

  61. संगीत निर्देशक के लिये. तार वाद्यों की संगत के साथ. दावीद की रचना

    1 परमेश्वर, मेरे चिल्लाने को सुनिए;

    मेरी प्रार्थना पर ध्यान दीजिए.

    2 मैं पृथ्वी की छोर से आपको पुकार रहा हूं,

    आपको पुकारते-पुकारते मेरा हृदय डूबा जा रहा है;

    मुझे उस उच्च, अगम्य चट्टान पर खड़ा कीजिए जिसमें मेरी सुरक्षा है.

    3 शत्रुओं के विरुद्ध मेरे लिए आप एक सुदृढ़ स्तंभ,

    एक आश्रय-स्थल रहे हैं.

    4 मेरी लालसा है कि मैं आपके आश्रय में चिरकाल निवास करूं

    और आपके पंखों की छाया में मेरी सुरक्षा रहे.

  62. 2 वही मेरे लिए एक स्थिर चट्टान और मेरा उद्धार हैं;

    वह मेरे सुरक्षा-दुर्ग हैं, अब मेरा विचलित होना संभव नहीं.

  63. 25 मेरे पुत्र, अचानक आनेवाले आतंक अथवा दुर्जनों पर

    टूट पड़ी विपत्ति को देख भयभीत न हो जाना,

    26 क्योंकि तुम्हारी सुरक्षा याहवेह में होगी,

    वही तुम्हारे पैर को फंदे में फंसने से बचा लेंगे.

  64. 5 मेरे मुख से निकली शिक्षा से बुद्धिमत्ता प्राप्‍त करो, समझ प्राप्‍त करो;

    न इन्हें त्यागना, और न इनसे दूर जाओ.

    6 यदि तुम इसका परित्याग न करो, तो यह तुम्हें सुरक्षित रखेगी;

    इसके प्रति तुम्हारा प्रेम ही तुम्हारी सुरक्षा होगी.

    7 सर्वोच्च प्राथमिकता है बुद्धिमत्ता की उपलब्धि: बुद्धिमत्ता प्राप्‍त करो.

    यदि तुम्हें अपना सर्वस्व भी देना पड़े, समझ अवश्य प्राप्‍त कर लेना.

    8 ज्ञान को अमूल्य संजो रखना, तब वह तुम्हें भी प्रतिष्ठित बनाएगा;

    तुम इसे आलिंगन करो तो यह तुम्हें सम्मानित करेगा.

    9 यह तुम्हारे मस्तक को एक भव्य आभूषण से सुशोभित करेगा;

    यह तुम्हें एक मनोहर मुकुट प्रदान करेगा.”

  65. 23 याहवेह के प्रति श्रद्धा ही जीवन का मार्ग है;

    तथा जिस किसी में यह भय है, उसका ठिकाना सुखी रहता है, अनिष्ट उसको स्पर्श नहीं करता.

  66. 5 “परमेश्वर का हर एक वचन प्रामाणिक एवं सत्य है;

    वही उनके लिए ढाल समान हैं जो उनमें आश्रय लेते हैं.

  67. 17 अच्छा काम करना सीखो;

    दुखियों की सहायता करो.

    अनाथों की रक्षा करो;

    और विधवाओं को न्याय दिलवाओ.”

  68. 17 याहवेह, तुम्हारे परमेश्वर तुम्हारे साथ हैं,

    वह पराक्रमी योद्धा है, जो तुम्हें बचाता है.

    तुम उनके आनंद का विषय होगे;

    अपने प्रेम में वह तुम्हें फिर कभी नहीं डांटेंगे,

    पर तुम्हारे कारण वे गीत गाकर आनंदित होंगे.”

  69. 19 मैंने तुम्हें सांपों और बिच्छुओं को रौंदने तथा शत्रु के सभी सामर्थ्य का नाश करने का अधिकार दिया है इसलिये किसी भी रीति से तुम्हारी हानि न होगी.

  70. 16 परमेश्वर ने संसार से अपने अपार प्रेम के कारण अपना एकलौता पुत्र बलिदान कर दिया कि हर एक ऐसा व्यक्ति, जो पुत्र में विश्वास करता है, उसका विनाश न हो परंतु वह अनंत जीवन प्राप्‍त करे. 17 क्योंकि परमेश्वर ने अपने पुत्र को संसार पर दोष लगाने के लिए नहीं परंतु संसार के उद्धार के लिए भेजा.

  71. 24 अब वह जो ठोकर खाने से तुम्हारी रक्षा करने और अपनी महिमामय उपस्थिति में आनंदपूर्वक तुम्हें निर्दोष प्रस्तुत करने में समर्थ हैं, 25 उन अतुल्य परमेश्वर हमारे उद्धारकर्ता की महिमा, वैभव, पराक्रम और राज्य, मसीह येशु हमारे प्रभु के द्वारा जैसी सनातन काल से थी, अब है, युगानुयुग बनी रहे, आमेन.

  72. आराधना के लिए यात्रियों का गीत. शलोमोन की रचना.

    1 यदि गृह-निर्माण याहवेह द्वारा न किया गया हो तो,

    श्रमिकों का परिश्रम निरर्थक होता है.

    यदि नगर की सुरक्षा याहवेह न करें,

    तो रखवाले द्वारा की गई चौकसी व्यर्थ होती है.

  73. 15 मैं तुम्हारे साथ रहूंगा और जहां कहीं तुम जाओगे, मैं तुम्हारी रक्षा करूंगा. और तुम्हें इसी देश में लौटा ले आऊंगा. जब तक मैं अपनी बात पूरी न कर लूं तब तक तुम्हें न छोडूंगा.”

  74. 37 याहवेह प्रश्न करेंगे: “कहां हैं उनके देवता;

    वह चट्टान, जिसमें उन्होंने आश्रय लिया था?

    38 वे देवता, जो उनकी बलियों की वसा का सेवन करते रहे थे,

    और उनकी भेंट से दाखमधु का पान किया था?

    वे तुम्हारी सहायता के लिए सक्रिय हो जाएं!

    हो जाएं वे तुम्हारा आश्रय-स्थल!

    39 “ध्यान से देख लो कि मैं ही याहवेह हूं,

    कोई भी मेरे अलावा नहीं है—ये देवता भी नहीं;

    मेरे ही आदेश पर मृत्यु होती है और जीवन का प्रदाता भी मैं ही हूं,

    घाव मेरे द्वारा किए गए हैं, और मैं ही घाव भर भी देता हूं!

    कोई भी ऐसा नहीं है, जो मेरे हाथों से कुछ छीन सके.

  75. 38 यह कहते हुए शाऊल ने दावीद को अपने हथियारों से सुसज्जित करना शुरू कर दिया.

  76. संगीत निर्देशक के लिये. दावीद का एक स्तोत्र.

    1 संकट के समय याहवेह आपकी प्रार्थना का उत्तर दें;

    याकोब के परमेश्वर में आपकी सुरक्षा हो.

  77. 15 क्योंकि याहवेह की दृष्टि धर्मियों पर

    तथा उनके कान उनकी विनती पर लगे रहते हैं,

  78. 3 भयभीत होने की स्थिति में, मैं आप पर ही भरोसा करूंगा.

    4 परमेश्वर, आपकी प्रतिज्ञा स्तुति प्रशंसनीय है,

    परमेश्वर, मैं आप पर ही भरोसा रखूंगा और पूर्णतः निर्भय हो जाऊंगा.

    नश्वर मनुष्य मेरा क्या बिगाड़ लेगा?

  79. आराधना के लिए यात्रियों का गीत.

    1 जिन्होंने याहवेह पर भरोसा किया है, वे ज़ियोन पर्वत समान हैं,

    जिसे हिलाया नहीं जा सकता, जो सदा-सर्वदा स्थायी है.

    2 जिस प्रकार पर्वतों ने येरूशलेम को घेरा हुआ है,

    उसी प्रकार याहवेह भी अपनी प्रजा को घेरे हुए हैं

    आज भी और सदा-सर्वदा.

  80. 19 वह अपने श्रद्धालुओं की अभिलाषा पूर्ण करते हैं;

    वह उनकी पुकार सुनकर उनकी रक्षा भी करते हैं.

  81. 33 किंतु कोई भी, जो मेरी सुनता है, सुरक्षा में बसा रहेगा

    वह निश्चिंत रहेगा, क्योंकि उसे विपत्ति का कोई भय न होगा.”

  82. 21 धर्मी पर हानि का प्रभाव ही नहीं होता,

    किंतु दुर्जन सदैव संकट का सामना करते रहते हैं.

  83. 26 जिसके हृदय में याहवेह के प्रति श्रद्धा होती है, उसे दृढ़ गढ़ प्राप्‍त हो जाता है,

    उसकी संतान सदैव सुरक्षित रहेगी.

  84. 12 चतुर व्यक्ति जोखिम को देखकर छिप जाता है,

    किंतु अज्ञानी आगे ही बढ़ता जाता है, और यातना सहता है.

  85. 1 उस समय यहूदिया देश में यह गीत गाया जाएगा कि:

    हमारा एक दृढ़ नगर है;

    याहवेह ने हमारी रक्षा के लिए चारों

    ओर शहरपनाह और गढ़ को बनाया है.

    2 नगर के फाटकों को खोल दो

    कि वहां सच्चाई से,

    जीनेवाली एक धर्मी जाति आ सके.

    3 जो परमेश्वर पर भरोसा रखते हैं

    उनके मन को पूर्ण शांति मिलती है,

    और याहवेह उनकी रक्षा करते हैं.

    4 सदा याहवेह पर भरोसा रखो,

    क्योंकि याह, याहवेह ही, हमारी सनातन चट्टान हैं.

    5 क्योंकि उन्होंने पर्वत पर

    बसे दृढ़ नगर के निवासियों को गिरा दिया है;

    उन्होंने इसे गिराकर

    धूल में मिला दिया है.

    6 दुखियों और दरिद्रों के

    पांव इन्हें कुचल देंगे.

  86. 16 तुम्हारे माता-पिता, भाई-बहन तथा परिजन और मित्र ही तुम्हारे साथ धोखा करेंगे—वे तुममें से कुछ की तो हत्या भी कर देंगे. 17 मेरे नाम के कारण सभी तुमसे घृणा करेंगे. 18 फिर भी तुम्हारे एक बाल तक की हानि न होगी. 19 तुम्हारे धीरज में छिपी होगी तुम्हारे जीवन की सुरक्षा.

  87. 33 “मैंने तुमसे ये सब इसलिये कहा है कि तुम्हें मुझमें शांति प्राप्‍त हो. संसार में तुम्हारे लिए क्लेश ही क्लेश है किंतु आनंदित हो कि मैंने संसार पर विजय प्राप्‍त की है.”

  88. 11 अब मैं संसार में नहीं रहूंगा; मैं आपके पास आ रहा हूं, किंतु वे सब संसार में हैं. पवित्र पिता! उन्हें अपने उस नाम में, जो आपने मुझे दिया है, सुरक्षित रखिए कि वे एक हों जैसे हम एक हैं. 12 जब मैं उनके साथ था, मैंने उन्हें आपके उस नाम में, जो आपने मुझे दिया था, सुरक्षित रखा. मैंने उनकी रक्षा की; उनमें से किसी का नाश नहीं हुआ, सिवाय विनाश के पुत्र के; वह भी इसलिये कि पवित्र शास्त्र का वचन पूरा हो.

  89. 19 प्रियजन, तुम स्वयं बदला न लो—इसे परमेश्वर के क्रोध के लिए छोड़ दो, क्योंकि शास्त्र का लेख है: बदला लेना मेरा काम है, प्रतिफल मैं दूंगा. प्रभु का कथन यह भी है:

  90. 13 जो मुझे सामर्थ्य प्रदान करते हैं, उनमें मैं सब कुछ करने में सक्षम हूं.

  91. 8 यदि कोई अपने परिजनों, विशेषकर अपने परिवार की चिंता नहीं करता है, उसने विश्वास का त्याग कर दिया है और वह अविश्वासी व्यक्ति से भी तुच्छ है.

  92. 19 हम जानते हैं कि हम परमेश्वर से हैं और सारा संसार उस दुष्ट के वश में है.

  93. 32 क्योंकि याहवेह के अलावा कोई परमेश्वर है?

    और हमारे परमेश्वर के अलावा कोई चट्टान है?

  94. दावीद का शिग्गायोन जिसे दावीद ने बिन्यामिन गोत्र के कूश के संदर्भ में याहवेह के सामने गाया.

    1 याहवेह, मेरे परमेश्वर! मैं आपके ही आश्रय में आया हूं;

    उन सबसे मुझे बचा लीजिए, जो मेरा पीछा कर रहे हैं, उन सबसे मेरी रक्षा कीजिए,

  95. 9 दुष्ट के दुष्कर्म समाप्‍त हो जाएं

    आप ईमानदारी को स्थिर करें,

    आप ही युक्त परमेश्वर हैं.

    आप ही हैं, जो मन के विचारों एवं मर्म की विवेचना करते हैं.

  96. 9 याहवेह ही दुःखित को शरण देते हैं,

    संकट के समय वही ऊंचा गढ़ हैं.

    10 जिन्होंने आपकी महिमा को पहचान लिया है, वे आप पर भरोसा करेंगे,

    याहवेह, जिन्होंने आपसे प्रार्थना की, आपने उन्हें निराश न होने दिया.

  97. दावीद की रचना.

    1 याहवेह मेरी ज्योति और उद्धार हैं;

    मुझे किसका भय हो सकता है?

    याहवेह मेरे जीवन का दृढ़ गढ़ हैं,

    तो मुझे किसका भय?

  98. 19 कैसी महान है आपकी भलाई,

    जो आपने अपने श्रद्धालुओं के निमित्त आरक्षित रखी है,

    जो आपने अपने शरणागतों के लिए

    सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित की है.

  99. 11 याहवेह, आप अपनी कृपा से मुझे दूर न करिये;

    आपका करुणा-प्रेम तथा आपकी सत्यता निरंतर मुझे सुरक्षित रखेंगे.

    12 मैं असंख्य बुराइयों से घिर चुका हूं; मेरे अपराधों ने बढ़कर मुझे दबा दिया है;

    परिणामस्वरूप अब मैं देख भी नहीं पा रहा.

    ये अपराध संख्या में मेरे सिर के बालों से भी अधिक हैं,

    मेरा साहस अब टूटा जा रहा है.

    13 याहवेह, कृपा कर मुझे उद्धार प्रदान कीजिए;

    याहवेह, तुरंत मेरी सहायता कीजिए.

  100. 7 मेरा उद्धार और मेरा सम्मान परमेश्वर पर अवलंबित हैं;

    मेरे लिए वह सुदृढ़ चट्टान तथा आश्रय-स्थल है.

    8 मेरे लोगो, हर एक परिस्थिति में उन्हीं पर भरोसा रखो;

    उन्हीं के सम्मुख अपना हृदय उंडेल दो,

    क्योंकि परमेश्वर ही हमारा आश्रय-स्थल हैं.

  101. 12 क्योंकि वह दुःखी की पुकार सुनकर उसे मुक्त कराएगा,

    ऐसे पीड़ितों को, जिनका कोई सहायक नहीं.

    13 वह दरिद्रों तथा दुर्बलों पर तरस खाएगा

    तथा वह दुःखी को मृत्यु से बचा लेगा.

    14 वह उनके प्राणों को अंधेर और हिंसा से बचा लेगा,

    क्योंकि उसकी दृष्टि में उनका रक्त मूल्यवान है.

  102. 10 यह उपयुक्त है कि वे सभी, जिन्हें याहवेह से प्रेम है, बुराई से घृणा करें,

    प्रभु अपने भक्तों के प्राणों की रक्षा करते हैं,

    वह उन्हें दुष्टों की युक्ति से छुड़ाते हैं.

  103. आराधना के लिए यात्रियों का गीत. दावीद की रचना.

    1 यदि हमारे पक्ष में याहवेह न होते—

    इस्राएली राष्ट्र यही कहे—

    2 यदि हमारे पक्ष में याहवेह न होते

    जब मनुष्यों ने हम पर आक्रमण किया था,

    3 जब उनका क्रोध हम पर भड़क उठा था

    वे हमें जीवित ही निगल गए होते;

    4 बाढ़ ने हमें जलमग्न कर दिया होता,

    जल प्रवाह हमें बहा ले गया होता,

    5 उग्र जल प्रवाह

    हमें दूर बहा ले गया होता.

  104. 7 खरे के लिए वह यथार्थ ज्ञान आरक्षित रखते हैं,

    उनके लिए वह ढाल प्रमाणित होते हैं, जिनका चालचलन निर्दोष है,

    8 वह बिना पक्षपात न्याय प्रणाली की सुरक्षा बनाए रखते हैं

    तथा उनकी दृष्टि उनके संतों के चालचलन पर लगी रहती है.

  105. 5 अब मैं तुम्हें बताऊंगा

    कि मैं अपनी बारी के चारों ओर बांधे हुए बाड़े को हटा दूंगा,

    ताकि पशु आकर उसे खा लें,

    और पौधों को नष्ट कर दें.

    6 मैं इसे निर्जन बना दूंगा,

    न मैं इसकी छंटाई करूंगा,

    न ही सिंचाई! इसमें झाड़ उगेंगे.

    और मैं बादलों को भी कहूंगा

    कि बारिश न हो.”

    7 क्योंकि इस्राएल वंश

    सर्वशक्तिमान याहवेह की दाख की बारी है,

    और यहूदिया की प्रजा

    उनका प्रिय पौधा.

    उन्होंने न्याय मांगा, लेकिन अन्याय मिला;

    उन्होंने धर्म चाहा, लेकिन अधर्म मिला.

  106. 1 “उस समय मिखाएल, महान राजकुमार का उदय होगा, जो तुम्हारे लोगों की रक्षा करता है. तब ऐसी विपत्ति का समय होगा, जैसे जनताओं के उत्पन्‍न होने से लेकर अब तक कभी हुआ न होगा. पर उस समय तुम्हारे लोगों में से हर वह व्यक्ति बचाया जाएगा, जिसका नाम पुस्तक में लिखा हुआ पाया जाएगा.

  107. 13 हमें परीक्षा से बचाकर उस दुष्ट से हमारी रक्षा कीजिए क्योंकि राज्य,

    सामर्थ्य तथा प्रताप सदा-सर्वदा आप ही का है, आमेन.

  108. 28 उनसे भयभीत न हो, जो शरीर को तो नाश कर सकते हैं किंतु आत्मा को नाश करने में असमर्थ हैं. सही तो यह है कि भयभीत उनसे हो, जो आत्मा और शरीर दोनों को नर्क में नाश करने में समर्थ हैं. 29 क्या दो गौरैयें बहुत सस्ती एक पैसे में नहीं बिकती? फिर भी ऐसा नहीं कि यदि उनमें से एक भी भूमि पर गिर जाए और तुम्हारे पिता को उसके विषय में मालूम न हो. 30 तुम्हारे सिर का तो एक-एक बाल गिना हुआ है. 31 इसलिये भयभीत न हो. तुम्हारा दाम अनेक गौरैया से कहीं अधिक है.