77 Bible Verses About Singing

Biblica® Open Hindi Contemporary Version™ (OHCV)

Bible Verses About Singing
  1. 18 दाखरस से मतवाले न हो क्योंकि इससे भ्रष्टाचार पैदा होती है. परंतु, पवित्र आत्मा से भर जाओ, 19 तब प्रभु के लिए आपस में सारे हृदय से तुम भजन, स्तुति गान व आत्मिक गीत गाते रहो, 20 हर एक विषय के लिए हमेशा हमारे प्रभु येशु मसीह के नाम में पिता परमेश्वर के प्रति धन्यवाद देते रहो.

  2. 16 तुममें मसीह के वचन को अपने हृदय में पूरी अधिकाई से बसने दो. एक दूसरे को सिद्ध ज्ञान में शिक्षा तथा चेतावनी दो और परमेश्वर के प्रति हार्दिक धन्यवाद के साथ स्तुति, भजन तथा आत्मिक गीत गाओ 17 तथा वचन और काम में जो कुछ करो, वह सब प्रभु येशु मसीह के नाम में पिता परमेश्वर का आभार मानते हुए करो.

  3. 1 चलो, हम याहवेह के स्तवन में आनंदपूर्वक गाएं;

    अपने उद्धार की चट्टान के लिए उच्च स्वर में मनोहारी संगीत प्रस्तुत करें.

    2 हम धन्यवाद के भाव में उनकी उपस्थिति में आएं

    स्तवन गीतों में हम मनोहारी संगीत प्रस्तुत करें.

  4. 24 इस आदेश पर कारागार-शासक ने उन्हें भीतरी कक्ष में डालकर उनके पैरों को लकड़ी की बेड़ियों में जकड़ दिया.

    25 लगभग आधी रात के समय पौलॉस और सीलास प्रार्थना कर रहे थे तथा परमेश्वर की स्तुति में भजन गा रहे थे. उनके साथी कैदी उनकी सुन रहे थे. 26 अचानक ऐसा बड़ा भूकंप आया कि कारागार की नींव हिल गई, तुरंत सभी द्वार खुल गए और सभी बंदियों की बेड़ियां टूट गईं.

  5. 8 जब उसने पुस्तक ली तो चारों प्राणी तथा चौबीसों प्राचीन उस मेमने के सामने नतमस्तक हो गए. उनमें से प्रत्येक के हाथ में वीणा तथा धूप—पवित्र लोगों की प्रार्थनाओं—से भरे सोने के बर्तन थे. 9 वे यह नया गीत गा रहे थे:

    “आप ही पुस्तक लेकर

    इसकी मोहरें खोलने के योग्य हैं.

    आपका वध बलि के लिए किया गया,

    तथा आपने अपने लहू द्वारा हर एक गोत्र,

    भाषा, जन तथा राष्ट्रों से मनुष्यों को परमेश्वर के लिए मोल लिया है.

    10 आपने उन्हें परमेश्वर की प्रजा बनाया तथा परमेश्वर की सेवा के लिए

    पुरोहित ठहराया है. वे इस पृथ्वी पर राज्य करेंगे.”

    11 तब मैंने अनेकों स्वर्गदूतों का शब्द सुना, ये स्वर्गदूत अनगिनत थे—हज़ारों और हज़ारों. ये स्वर्गदूत सिंहासन, चारों प्राणियों तथा पुरनियों के चारों ओर खड़े हुए थे. 12 वे स्वर्गदूत ऊंचे शब्द में यह गा रहे थे:

    “वह मेमना, जिसका वध किया गया,

    सामर्थ्य, वैभव, ज्ञान, शक्ति, आदर,

    महिमा और स्तुति का अधिकारी है.”

    13 इसी प्रकार मैंने सारी सृष्टि—स्वर्ग में, इस पृथ्वी पर तथा इस पृथ्वी के नीचे, समुद्र तथा उसमें बसी हुई हर एक वस्तु को यह कहते सुना:

    “मेमने का तथा उनका, जो सिंहासन पर बैठे हैं,

    स्तुति, आदर, महिमा तथा प्रभुता,

    सदा-सर्वदा रहे.”

    14 चारों प्राणियों ने कहा, “आमेन” तथा पुरनियों ने दंडवत होकर आराधना की.

  6. 1 धर्मियों, याहवेह के लिए हर्षोल्लास में गाओ;

    उनका स्तवन करना सीधे लोगों के लिए शोभनीय होता है.

    2 किन्‍नोर की संगत पर याहवेह का धन्यवाद करो;

    दस तंतुओं के नेबेल पर उनके लिए संगीत गाओ.

    3 उनके स्तवन में एक नया गीत गाओ;

    कुशलतापूर्वक वादन करते हुए तन्मय होकर गाओ.

    4 क्योंकि याहवेह का वचन सत्य और खरा है;

    अपने हर एक कार्य में वह विश्वासयोग्य हैं.

  7. 13 यदि तुममें से कोई मुसीबत में है, तो वह प्रार्थना करे; यदि आनंदित है, तो वह स्तुति गीत गाए.

  8. 1 याहवेह का स्तवन हो.

    याहवेह के लिए एक नया गीत गाओ,

    भक्तों की सभा में उनका स्तवन किया जाए.

    2 इस्राएल अपने कर्ता में आनंदित हो;

    ज़ियोन की सन्तति अपने राजा में उल्‍लसित हो.

    3 वे उनकी महिमा में नृत्य के साथ स्तवन करें;

    वे खंजरी और किन्‍नोर की संगत पर संगीत गाया करें.

  9. 1 सारी पृथ्वी याहवेह की स्तुति में नया गीत गाए;

    हर रोज़ उनके द्वारा दी गई छुड़ौती की घोषणा की जाए.

    2 याहवेह के लिये गाओ. उनके नाम की प्रशंसा करो;

    प्रत्येक दिन उनका सुसमाचार सुनाओ कि याहवेह बचाने वाला है.

    3 देशों में उनके प्रताप की चर्चा की जाए,

    और उनके अद्भुत कामों की घोषणा हर जगह.

  10. 2 तब मुझे ऐसा अहसास हुआ मानो मैं एक कांच की झील को देख रहा हूं, जिसमें आग मिला दी गई हो. मैंने इस झील के तट पर उन्हें खड़े हुए देखा, जिन्होंने उस हिंसक पशु, उसकी मूर्ति तथा उसके नाम की संख्या पर विजय प्राप्‍त की थी. इनके हाथों में परमेश्वर द्वारा दी हुई वीणा थी. 3 वे परमेश्वर के दास मोशेह तथा मेमने का गीत गा रहे थे:

    “अद्भुत और असाधारण काम हैं आपके,

    प्रभु सर्वशक्तिमान परमेश्वर.

    धर्मी और सच्चे हैं उद्देश्य आपके,

    राष्ट्रों के राजन.

    4 कौन है, प्रभु, जिसमें आपके प्रति श्रद्धा न होगी,

    कौन है, जो आपकी महिमा न करेगा?

    मात्र आप ही हैं पवित्र.

    सभी राष्ट्र आकर

    आपका धन्यवाद करेंगे,

    क्योंकि आपके न्याय के कार्य प्रकट हो चुके हैं.”

  11. 17 याहवेह, तुम्हारे परमेश्वर तुम्हारे साथ हैं,

    वह पराक्रमी योद्धा है, जो तुम्हें बचाता है.

    तुम उनके आनंद का विषय होगे;

    अपने प्रेम में वह तुम्हें फिर कभी नहीं डांटेंगे,

    पर तुम्हारे कारण वे गीत गाकर आनंदित होंगे.”

  12. 30 एक भक्ति गीत गाने के बाद वे ज़ैतून पर्वत पर चले गए.

  13. 5 जहां तक मेरा संबंध है, याहवेह, मुझे आपके करुणा-प्रेम पर भरोसा है;

    तब मेरा हृदय आपके द्वारा किए उद्धार में मगन होगा.

    6 मैं याहवेह का भजन गाऊंगा,

    क्योंकि उन्होंने मुझ पर अनेकानेक उपकार किए हैं.

  14. एक स्तोत्र.

    1 याहवेह के लिए एक नया गीत गाओ,

    क्योंकि उन्होंने अद्भुत कार्य किए हैं;

    उनके दायें हाथ तथा उनकी पवित्र भुजा ने

    जय प्राप्‍त की है.

  15. 1 याहवेह का स्तवन करो.

    शोभनीय है हमारे परमेश्वर का गुणगान करना,

    क्योंकि यह सुखद है और स्तवन गान एक धर्ममय कार्य है!

  16. 16 दावीद ने लेवियों के प्रधानों को यह आदेश दे रखा था कि वे अपने गायक संबंधियों को चुनें कि वे बाजों के साथ और ऊंची आवाज की झांझ के साथ आनंद में गायें.

  17. 33 मैं आजीवन याहवेह का गुणगान करता रहूंगा;

    जब तक मेरा अस्तित्व है, मैं अपने परमेश्वर का स्तवन गान करूंगा.

    34 मेरा मनन-चिन्तन उनको प्रसन्‍न करनेवाला हो,

    क्योंकि याहवेह मेरे परम आनंद का उगम हैं.

  18. 26 एक भक्ति गीत गाने के बाद वे ज़ैतून पर्वत पर चले गए.

  19. 11 पवित्र स्थल से पुरोहित बाहर आ गए. हर एक दल के पुरोहित ने अपने आपको शुद्ध किया हुआ था. 12 संपूर्ण लेवी गायकों ने अर्थात् आसफ, हेमान, यदूथून और उनके पुत्र और संबंधी महीन मलमल के कपड़े पहने हुए झांझ और तन्तु वाद्यों को लिए हुए वेदी के पूर्व की ओर खड़े हुए थे. उनके साथ एक सौ बीस पुरोहित तुरही फूंक रहे थे. 13 तुरहीवादकों और गायकों से यह अपेक्षित था कि जब वे याहवेह की स्तुति और धन्यवाद के गीत गाएं, तब यह गायन ऊंची आवाज में हो रहा हो और याहवेह की स्तुति में तुरहियां, झांझ और अन्य वाद्य यंत्र भी शामिल हो गए हों:

    “वे भले हैं;

    उनकी करुणा सदा की है.”

    तब याहवेह का वह भवन एक बादल से भर गया, 14 इसके कारण अपनी सेवा पूरी करने के लिए पुरोहित वहां ठहरे न रह सके, क्योंकि याहवेह के तेज से परमेश्वर का भवन भर गया था.

  20. 25 इसके बाद उसने, याहवेह के भवन में दावीद, और राजा का दर्शी गाद और भविष्यद्वक्ता नाथान के आदेश के अनुसार झांझ, सारंगी और वीणाओं के लिए लेवी चुने, क्योंकि यह भविष्यवक्ताओं द्वारा घोषित याहवेह की आज्ञा थी. 26 दावीद द्वारा बनवाए वाद्य लिए हुए लेवी खड़े थे और पुरोहित नरसिंगे.

    27 इसी समय हिज़किय्याह ने आदेश दिया कि वेदी पर होमबलि चढ़ाई जाए. जब होमबलि चढ़ाना शुरू हुई, नरसिंगों की आवाजों के साथ याहवेह के लिए स्तुतिगान भी शुरू हो गया. इनके अलावा इस्राएल के राजा दावीद द्वारा बनवाए वाद्य भी बजाए जा रहे थे. 28 सारी सभा आराधना में लीन थी, गायक गा रहे थे और नरसिंगे बजाए जा रहे थे. यह सब उस समय तक होता रहा जब तक होमबलि का काम पूरा न हो गया.

    29 होमबलि खत्म हो जाने पर राजा और उसके साथ उपस्थित सभी व्यक्तियों ने झुककर आराधना की. 30 इसके अलावा राजा हिज़किय्याह और उपस्थित अधिकारियों ने आदेश दिया, कि दावीद और दर्शी आसफ की गीत रचनाओं द्वारा लेवी याहवेह की स्तुति करें. तब उन्होंने बड़ी खुशी से स्तुति की और झुक-झुक कर आराधना की.

  21. 6 स्तुति गान में परमेश्वर की वंदना करो, वंदना करो;

    स्तुति गान में हमारे राजाधिराज की वंदना करो, वंदना करो.

    7 परमेश्वर संपूर्ण पृथ्वी के राजाधिराज हैं;

    उनके सम्मान में एक स्तवन गीत प्रस्तुत करो.

  22. 22 मेरे परमेश्वर, आपकी विश्वासयोग्यता के लिए,

    मैं वीणा के साथ आपका स्तवन करूंगा;

    इस्राएल के परम पवित्र, मैं किन्‍नोर की संगत पर,

    आपका गुणगान करूंगा.

    23 अपने होंठों से मैं हर्षोल्लास में नारे लगाऊंगा,

    जब मैं आपके स्तवन गीत गाऊंगा;

    मैं वही हूं, जिसका आपने उद्धार किया है.

    24 आपके युक्त कृत्यों का वर्णन मेरी जीभ से

    सदा होता रहेगा,

    क्योंकि जो मेरी हानि के इच्छुक थे

    आपने उन्हें लज्जित और निराश कर छोड़ा है.

  23. 27 येरूशलेम की शहरपनाह की प्रतिष्ठा के लिए उन्होंने सभी स्थानों से लेवियों को ढूंढ़ निकाला कि उन्हें येरूशलेम लाया जा सके, कि वे इस प्रतिष्ठा के उत्सव को आनंद में झांझों, सारंगी और वीणा बजाकर और धन्यवाद के गीतों को गाकर मना सकें. 28 तब गायकों के पुत्र येरूशलेम के पास के क्षेत्रों से और नेतोफ़ाथियों के गांवों से इकट्ठा हो गए. 29 बेथ-गिलगाल और अपने खेतों से, गेबा और अज़मावेथ से भी, क्योंकि इन गायकों ने अपने लिए येरूशलेम के पास के क्षेत्रों में गांव बना लिए थे.

  24. 16 किंतु मैं आपकी सामर्थ्य का गुणगान करूंगा,

    प्रातःकाल मेरे गीत का विषय होगा आपका करुणा-प्रेम

    क्योंकि मेरा दृढ़ आश्रय-स्थल आप हैं,

    संकट काल में शरण स्थल हैं.

    17 मेरा बल, मैं आपका गुणगान करता हूं;

    परमेश्वर, आप मेरे आश्रय-स्थल हैं,

    आप ही करुणा-प्रेममय मेरे परमेश्वर हैं.

  25. 4 याहवेह के लिए समस्त पृथ्वी का आनंद उच्च स्वर में प्रस्तुत हो,

    संगीत की संगत पर हर्षोल्लास के गीत उमड़ पड़ें;

    5 सारंगी पर याहवेह का स्तवन करे,

    हां, किन्‍नोर की संगत पर मधुर धुन के गीत के द्वारा.

  26. एक स्तोत्र. धन्यवाद के लिए गीत

    1 याहवेह के स्तवन में समस्त पृथ्वी उच्च स्वर में जयघोष करे.

    2 याहवेह की आराधना आनंदपूर्वक की जाए;

    हर्ष गीत गाते हुए उनकी उपस्थिति में प्रवेश किया जाए.

  27. 14 जब मैं अन्य भाषा में प्रार्थना करता हूं तो मेरी आत्मा तो प्रार्थना करती रहती है किंतु मेरा मस्तिष्क निष्फल रहता है, 15 तो सही क्या है? यही न कि मैं आत्मा से प्रार्थना करूं और समझ से भी. मैं आत्मा से गाऊंगा और समझ से भी गाऊंगा.

  28. 6 ये सभी याहवेह के भवन में उनके पिता की ही अगुवाई में, परमेश्वर के भवन की आराधना में झांझों, नेबेलों और किन्‍नोरों के संगीत पर गाने के लिए चुने गये थे.

    आसफ, यदूथून और हेमान राजा के सामने उनकी अगुवाई में काम करते थे. 7 सभी कुशल संगीतकारों और याहवेह के लिए गाने के लिए निपुण गायकों की, उनके संबंधियों के साथ कुल संख्या 288 थी. 8 इन सभी ने अपनी ज़िम्मेदारियों का ज़िम्मा लेने के उद्देश्य से पासे फेंके-सभी ने, चाहे खास हो या सामान्य, शिक्षक हो या विद्यार्थी.

  29. 11 आनंदित हों आपके सभी शरणागत;

    सदैव हो उनका आनंद.

    आप उन्हें सुरक्षित रखें,

    जो आपसे प्रेम रखते हैं, वे सदैव उल्‍लसित रहें.

  30. संगीत निर्देशक के लिये. गित्तीथ पर आधारित. आसफ की रचना.

    1 परमेश्वर के लिए, जो हमारा बल हैं, आनंद के साथ गाओ;

    याकोब के परमेश्वर के लिए उच्च स्वरनाद करो!

    2 संगीत प्रारंभ हो, किन्‍नोर के साथ नेबेल के वादन से,

    मधुर ध्वनि उत्पन्‍न की जाए.

  31. संगीत निर्देशक के लिये. दावीद की रचना. एक स्तोत्र.

    1 मैं धैर्यपूर्वक याहवेह की प्रतीक्षा करता रहा;

    उन्होंने मेरी ओर झुककर मेरा रोना सुना.

    2 उन्होंने मुझे सत्यानाश के गड्ढे में से बचा लिया,

    दलदल और कीच के गड्ढे से निकाला;

    उन्होंने मुझे एक चट्टान पर ले जा खड़ा कर दिया

    अब मेरे पांव स्थिर स्थान पर है.

    3 उन्होंने मुझे हमारे परमेश्वर के स्तवन में,

    एक नए गीत को सिखाया.

    अनेक यह देखेंगे, श्रद्धा से भयभीत हो जाएंगे

    और याहवेह में विश्वास करेंगे.

  32. 1 याहवेह का स्तवन हो.

    परमेश्वर का उनके मंदिर में स्तवन हो;

    अत्यंत विशाल आकाश में उनका स्तवन हो.

    2 उनके अद्भुत कार्यों के लिए उनका स्तवन हो;

    उनके सर्वोत्कृष्ट महानता के योग्य उनका स्तवन हो.

    3 तुरही के साथ उनका स्तवन हो,

    वीणा तथा किन्‍नोर की संगत पर उनका स्तवन हो,

    4 खंजरी और नृत्य के साथ उनका स्तवन हो,

    तन्तु एवं बांसुरी के साथ उनका स्तवन हो,

    5 झांझ की ध्वनि की संगत पर उनका स्तवन हो,

    झांझ की उच्च झंकार में उनका स्तवन हो.

  33. 1 तब मैंने देखा कि वह मेमना ज़ियोन पर्वत पर खड़ा है और उसके साथ 1,44,000 व्यक्ति भी हैं, जिनके मस्तक पर उसका तथा उसके पिता का नाम लिखा हुआ है. 2 तब मुझे स्वर्ग से एक शब्द सुनाई दिया, जो प्रचंड लहरों की आवाज के समान तथा जो बड़ी गर्जन-सी आवाज के समान था. यह शब्द, जो मैंने सुना, ऐसा था मानो अनेक वीणा बजानेवाले वीणा बजा रहे हों. 3 वे सिंहासन के सामने, चारों प्राणियों तथा पुरनियों के सामने एक नया गीत गा रहे थे. उन 1,44,000 व्यक्तियों के अलावा, जो सारी मानव जाति में से छुड़ाए गए थे, किसी भी अन्य में यह गीत सीखने की योग्यता ही न थी. 4 ये वे हैं, जो स्त्री-संगति से अशुद्ध नहीं हुए हैं क्योंकि इन्होंने स्वयं को स्त्री-संगति से अछूता रखा है. ये ही हैं वे, जो हमेशा मेमने के पीछे चलते हैं—चाहे मेमना कहीं भी जाए. इन्हें परमेश्वर तथा मेमने के लिए उपज के पहले फल के समान मनुष्यों में से छुड़ाया गया है.

  34. 31 निम्न लिखित पुरुष वे हैं, जिन्हें दावीद ने याहवेह के भवन में संदूक की स्थापना के बाद आराधना में गाने की जवाबदारी सौंप रखी थी. 32 ये येरूशलेम में शलोमोन द्वारा याहवेह का भवन बनाए जाने तक, मिलनवाले तंबू के सामने आराधना-संगीत के द्वारा सेवा करते थे. वे अपने पद के अनुसार ही यह सेवा किया करते थे.

  35. 27 इस मौके पर दावीद ने उत्तम-उत्तम मलमल का बागा पहना हुआ था, जैसा कि संदूक उठानेवाले लेवियों ने और गायकों और गाने वालों को निर्देश देनेवाले केनानियाह ने भी. इसके अलावा दावीद मलमल का एफ़ोद भी पहने हुए थे. 28 तब याहवेह की वाचा के संदूक को पूरे इस्राएल ने जय जयकार करते हुए, नरसिंगे, तुरही, झांझों और तन्तु वादनों के ऊंचे संगीत के आवाज के साथ लाया गया.

  36. 2 मैं आप में उल्‍लसित होकर आनंद मनाता हूं;

    सर्वोच्च प्रभु, मैं आपका भजन गाता हूं.

  37. 23 हे आकाश, आनंदित हो, क्योंकि याहवेह ने यह कर दिखाया है;

    हे अधोलोक के पाताल भी खुश हो.

    हे पहाड़ों,

    आनंद से गाओ,

    क्योंकि याहवेह ने याकोब को छुड़ा लिया है,

    तथा इस्राएल में उन्होंने अपनी महिमा प्रकट की है.

  38. 13 हे आकाश, जय जयकार करो;

    हे पृथ्वी, आनंदित होओ;

    हे पर्वतो, आनंद से जय जयकार करो!

    क्योंकि याहवेह ने अपनी प्रजा को शांति दी है

    और दीन लोगों पर दया की है.

  39. 12 क्योंकि तुम आनंद से निकलोगे

    तथा शांति से पहुंचोगे;

    तुम्हारे आगे पर्वत

    एवं घाटियां जय जयकार करेंगी,

    तथा मैदान के सभी वृक्ष

    आनंद से ताली बजायेंगे.

  40. 1 उस दिन दबोरा तथा अबीनोअम के पुत्र बाराक ने यह गीत गाया:

    2 “धन्य हैं याहवेह!

    जब इस्राएल में अगुओं ने अगुवाई की,

    जब प्रजा अपनी इच्छा के अनुसार तैयार हो गई.

    3 “सुन लो, राजाओं; ध्यान दो शासको!

    मेरा गीत याहवेह को समर्पित है,

    मैं याहवेह, इस्राएल के परमेश्वर की स्तुति गाऊंगी.

  41. 33 लेवी के पितरों के कुलों के प्रधान, जो गायक थे, मंदिर के कमरों में ठहराए गए थे. उन्हें अन्य कोई काम सौंपा नहीं गया था, क्योंकि उनका काम ही ऐसा था, जिसमें वे रात-दिन व्यस्त रहते थे.

  42. 6 सो दावीद और सारा इस्राएल परमेश्वर के संदूक को, जो याहवेह की प्रतिष्ठा है, जिस पर याहवेह करूबों से ऊपर आसीन हैं, यहूदिया प्रदेश के बालाह यानी किरयथ-यआरीम से लाने को गए.

    7 अबीनादाब के घर से एक नई गाड़ी पर परमेश्वर का संदूक ले जाया गया. इस गाड़ी को चलानेवाले थे उज्जा और आहियो. 8 दावीद और सारा इस्राएल तरह-तरह के बाजों और गीतों के सुरों पर परमेश्वर के सामने पूरे तन-मन से आनंदित हो रहे थे.

  43. 19 संगीतकार हेमान, आसफ और एथन की जवाबदारी थी कांसे की झांझ को बजाना. 20 ज़करयाह, आज़ेल, शेमिरामोथ, येहिएल, उन्‍नी, एलियाब मआसेइयाह और बेनाइयाह की जवाबदारी थी तन्तु वादन पर अलामोथ के अनुसार बजाना. 21 किंतु मत्तीथियाह, एलिफेलेहू, मिकनेइया, ओबेद-एदोम, येइएल और अज़रियाह की जवाबदारी थी शेमिनिथ शैली में तन्तु वादन के अनुसार बजाना 22 लेवियों का प्रधान केनानियाह सभी गानों का अधिकारी था. वह संगीत में कुशल था, इसलिये वह निर्देश दिया करता था.

  44. 4 परमेश्वर का गुणगान करो, जो मेघों पर विराजमान होकर आगे बढ़ते हैं,

    उनकी महिमा का स्तवन करो, उनका नाम है याहवेह.

    उपयुक्त है कि उनके सामने उल्‍लसित रहा जाए.

    5 परमेश्वर अपने पवित्र आवास में अनाथों

    के पिता तथा विधवाओं के रक्षक हैं.

  45. 7 धन्यवाद के साथ याहवेह का स्तवन गान करो;

    किन्‍नोर की संगत पर परमेश्वर की वंदना करो.

  46. 9 हे येरूशलेम के उजड़े स्थानो,

    तुम उच्च स्वर से जय जयकार करो,

    क्योंकि याहवेह ने अपने लोगों को शांति दी है,

    उन्होंने येरूशलेम को छुड़ा दिया है.

  47. 4 तुम हाथी-दांत से सजे बिस्तर पर लेटते हो

    और पलंग पर आलस्य में समय नष्ट करते हो.

    तुम मनपसंद भेड़ों

    और मोटे-ताजे बछड़ों को खाते हो.

    5 तुम दावीद के समान अपनी वीणा के तारों को झनकारते हो

    और वाद्य-यंत्रों को तुरंत बजाते हो.

    6 तुम कटोरा भरकर दाखमधु पीते हो

    और सबसे अच्छे प्रकार के सौंदर्य प्रसाधन लगाते हो,

    पर तुम योसेफ़ के विनाश पर शोकित नहीं होते हो.

    7 तब तुम लोग सबसे पहले बंधुआई में जाओगे;

    तुम्हारा भोज करना और रंगरेलियां मनाना समाप्‍त हो जाएगा.

    8 परम प्रभु ने स्वयं अपनी ही शपथ खाई है—याहवेह, सर्वशक्तिमान परमेश्वर याहवेह यह घोषणा करता है:

    “मेरी नजर में घृणास्पद है याकोब का अहंकार

    और घृणित हैं उसके राजमहल;

    मैं इस नगर, उसके निवासियों

    तथा उसकी समस्त वस्तुओं को उसके शत्रुओं के अधीन कर दूंगा.”

  48. 6 जब फिलिस्तीनियों का संहार कर विजयी सेना लौट रही थी, इस्राएल के सारा नगरों से आयीं स्त्रियों ने नृत्य करते और गाते हुए शाऊल राजा से भेंट की. वे खंजड़ी तथा तन्तु वाद्य वादन करती हुई बहुत ही आनंदित थी. 7 वाद्यों की सही पर गाती हुई स्त्रियों के गीत के शब्द थे:

    “शाऊल ने अपने हज़ारों शत्रुओं को मारा मगर,

    दावीद ने अपने दस हज़ार शत्रुओं को.”

  49. 65 इनके अलावा 7,337 दास-दासियां तथा 200 गायक-गायिकाएं भी थी.

  50. एज़्रावंश के एथन का एक मसकील

    1 मैं याहवेह के करुणा-प्रेम का सदा गुणगान करूंगा;

    मैं पीढ़ी से पीढ़ी

    अपने मुख से आपकी सच्चाई को बताता रहूंगा.

  51. दावीद की रचना. एक स्तोत्र.

    1 मेरे गीत का विषय है आपका करुणा-प्रेम तथा आपका न्याय;

    याहवेह, मैं आपका स्तवन करूंगा.

  52. 1 याहवेह के प्रति आभार व्यक्त करो, उनको पुकारो;

    सभी जनताओं के सामने उनके द्वारा किए कार्यों की घोषणा करो.

    2 उनकी प्रशंसा में गाओ, उनका गुणगान करो;

    उनके सभी अद्भुत कार्यों का वर्णन करो.

  53. 9 परमेश्वर, मैं आपके लिए मैं एक नया गीत गाऊंगा;

    मैं दस तार वाली वीणा पर आपके लिए स्तवन संगीत बनाऊंगा.

  54. 17 मैं याहवेह को उनके धर्म के अनुसार धन्यवाद दूंगा;

    मैं सर्वोच्च याहवेह के नाम का स्तवन करूंगा.

  55. 4 याहवेह के भक्तो, उनके स्तवन गान गाओ;

    उनकी महिमा में जय जयकार करो.

  56. 2 हमारे मुख से हंसी छलक रही थी,

    हमारी जीभ पर हर्षगान थे.

    राष्ट्रों में यह बात जाहिर हो चुकी थी,

    “उनके लिए याहवेह ने अद्भुत कार्य किए हैं.”

  57. 5 एक बुद्धिमान की फटकार सुनना

    मूर्खों के गीतों को सुनने से बेहतर है.

  58. 10 इसलिये वे जो याहवेह द्वारा छुड़ाए गए हैं,

    जय जयकार के साथ ज़ियोन में आएंगे;

    उनके सिर पर आनंद के मुकुट होंगे

    और उनका दुःख तथा उनके आंसुओं का अंत हो जायेगा,

    तब वे सुख तथा खुशी के अधिकारी हो जाएंगे.

  59. 10 हे समुद्र पर चलने वालो,

    हे समुद्र के रहनेवालो,

    हे द्वीपो और उनमें रहनेवालो, तुम सब याहवेह की स्तुति में एक नया गीत गाओ,

    पृथ्वी के छोर से उनकी स्तुति करो.

  60. 1 यह याहवेह की वाणी है,

    “बांझ, तुम, जो संतान पैदा करने में असमर्थ हो, आनंदित हो.

    तुम, जो प्रसव पीड़ा से अनजान हो,

    जय जयकार करो,

    क्योंकि त्यागी हुई की संतान,

    सुहागन की संतान से अधिक है.

  61. 2 “याहवेह मेरा बल और मेरा गीत हैं,

    वही मेरा उद्धार बना हैं.

    यही हैं मेरे परमेश्वर, मैं उनकी स्तुति करूंगा;

    मेरे पिता के परमेश्वर, उनकी मैं प्रशंसा करूंगा,

  62. 3-4 उन्होंने परमेश्वर के संदूक को एक नई गाड़ी पर रख दिया. उन्होंने संदूक को पहाड़ी पर बने अबीनादाब के घर से, इस रीति से लाया. इस नए वाहन को अबीनादाब के पुत्र उज्जा और आहियो चला रहे थे. और परमेश्वर के संदूक के साथ आहियो आगे-आगे चल रहा था. 5 इसी समय दावीद और सारा इस्राएल वंश याहवेह के सामने सनौवर की लकड़ी के बने हुए सब प्रकार के बाजे, वीणा, सांरगिया, डफ, डमरू और झांझ के साथ आनंद मना रहे थे.

  63. 12 जिस लकड़ी से राजा शलोमोन ने याहवेह के भवन के लिए और राजमहल के लिए खंभे और गायकों के लिए वीणा और सारंगियां बना दिए. ऐसी चन्दन की लकड़ी देखी न गई, क्योंकि फिर इसे लाया ही नहीं गया.

  64. 11 चन्दन की लकड़ी से राजा ने याहवेह के भवन और राजमहल के चबूतरे बनवाए और इन्हीं से राजा ने गायकों के गाने के लिए वीणाएं और सारंगी नामक वाद्य-यंत्रों को भी बनवाया. यहूदिया राज्य में इसके पहले ऐसा कभी देखा न गया था.)

  65. 21 इस्राएल के वंशजों ने, जो इस समय येरूशलेम में थे, सात दिन तक बड़े आनंद के साथ अखमीरी रोटी का उत्सव मनाया. लेवी और पुरोहित दिन-प्रतिदिन वाद्यों की आवाजों की संगत पर याहवेह की स्तुति करते रहते थे.

  66. 11 याहवेह का गुणगान करो, जो ज़ियोन में सिंहासन पर विराजमान हैं;

    राष्ट्रों में उनके आश्चर्य कार्यों की उद्घोषणा करो.

  67. 7 आप मेरे आश्रय-स्थल हैं;

    आप ही मुझे संकट से बचाएंगे

    और मुझे उद्धार के विजय घोष से घेर लेंगे.

  68. 20 दुःख में डूबे व्यक्ति के समक्ष हर्ष गीत गाने का वैसा ही प्रभाव होता है,

    जैसा शीतकाल में किसी को विवस्त्र कर देना

    अथवा किसी के घावों पर सिरका मल देना.

  69. 23 दूर रखो मुझसे अपने गीतों का शोरगुल!

    मैं तुम्हारे वीणा के संगीत को नहीं सुनूंगा.

  70. 19 “इसलिए अब, इस गीत की रचना करो और यह सारे इस्राएलियों को सिखा दो, कि यह गीत उनके होंठों पर बस जाए, कि यह गीत इस्राएलियों के प्रति मेरे लिए गवाह हो जाए.

  71. 23 क्योंकि, उनके लिए राजा के विशेष आदेश और तय नियम थे, जिनके अनुसार उनके लिए हर रोज़ का काम तय किया गया था.

  72. 6 याहवेह का स्तवन हो,

    उन्होंने सहायता के लिए मेरी पुकार सुन ली है.

    7 याहवेह मेरा बल एवं मेरी ढाल हैं;

    उन पर ही मेरा भरोसा है, उन्होंने मेरी सहायता की है.

    मेरा हृदय हर्षोल्लास में उछल रहा है,

    मैं अपने गीत के द्वारा उनके लिए आभार व्यक्त करूंगा.

  73. 8 मेरी आत्मा, जागो!

    नेबेल और किन्‍नोर जागो!

    मैं उषःकाल को जागृत करूंगा.

    9 प्रभु, मैं लोगों के मध्य आपका आभार व्यक्त करूंगा;

    राष्ट्रों के मघ्य मैं आपका स्तवन करूंगा.

  74. 32 पृथ्वी के समस्त राज्यो, परमेश्वर का गुणगान करो,

    प्रभु का स्तवन करो.

  75. 30 मैं परमेश्वर की महिमा गीत के द्वारा करूंगा,

    मैं धन्यवाद के साथ उनके तेज की बड़ाई करूंगा.

  76. 13 मैं तुम्हारे कोलाहलपूर्ण गीतों का अंत कर दूंगा, और तुम्हारे वीणा का संगीत फिर सुनाई नहीं देगा.

  77. 32 वास्तव में, तुम उनके लिये एक ऐसे व्यक्ति हो, जो सुरिली आवाज में प्रेम गीत गाता है और अच्छा बाजा बजाता है, इससे बढ़कर तुम उनके लिये कुछ नहीं हो, क्योंकि वे तुम्हारे वचन को तो सुनते हैं पर उसके अनुसार नहीं चलते हैं.