73 Bible Verses About Praise

Biblica® Open Hindi Contemporary Version™ (OHCV)

Bible Verses About Praise
  1. दावीद की रचना

    1 मेरे प्राण, याहवेह का स्तवन करो;

    मेरी संपूर्ण आत्मा उनके पवित्र नाम का स्तवन करे.

    2 मेरे प्राण, याहवेह का स्तवन करो,

    उनके किसी भी उपकार को न भूलो.

    3 वह तेरे सब अपराध क्षमा करते

    तथा तेरे सब रोग को चंगा करते हैं.

    4 वही तेरे जीवन को गड्ढे से छुड़ा लेते हैं

    तथा तुझे करुणा-प्रेम एवं मनोहरता से सुशोभित करते हैं.

    5 वह तेरी अभिलाषाओं को मात्र उत्कृष्ट वस्तुओं से ही तृप्‍त करते हैं,

    जिसके परिणामस्वरूप तेरी जवानी गरुड़-समान नई हो जाती है.

  2. 11 तब मैंने अनेकों स्वर्गदूतों का शब्द सुना, ये स्वर्गदूत अनगिनत थे—हज़ारों और हज़ारों. ये स्वर्गदूत सिंहासन, चारों प्राणियों तथा पुरनियों के चारों ओर खड़े हुए थे. 12 वे स्वर्गदूत ऊंचे शब्द में यह गा रहे थे:

    “वह मेमना, जिसका वध किया गया,

    सामर्थ्य, वैभव, ज्ञान, शक्ति, आदर,

    महिमा और स्तुति का अधिकारी है.”

    13 इसी प्रकार मैंने सारी सृष्टि—स्वर्ग में, इस पृथ्वी पर तथा इस पृथ्वी के नीचे, समुद्र तथा उसमें बसी हुई हर एक वस्तु को यह कहते सुना:

    “मेमने का तथा उनका, जो सिंहासन पर बैठे हैं,

    स्तुति, आदर, महिमा तथा प्रभुता,

    सदा-सर्वदा रहे.”

    14 चारों प्राणियों ने कहा, “आमेन” तथा पुरनियों ने दंडवत होकर आराधना की.

  3. 15 इसलिये हम उनके द्वारा परमेश्वर को लगातार आराधना की बलि भेंट करें अर्थात् उन होंठों का फल, जो उनके प्रति धन्यवाद प्रकट करते हैं. 16 भलाई करना और वस्तुओं का आपस में मिलकर बांटना समाप्‍त न करो क्योंकि ये ऐसी बलि हैं, जो परमेश्वर को प्रसन्‍न करती हैं.

  4. दावीद की रचना. जब दावीद ने राजा अबीमेलेक के सामने पागल होने का स्वांग रचा था और अबीमेलेक ने उन्हें बाहर निकाल दिया जिससे वह वहां से पलायन कर सके थे.

    1 हर एक स्थिति में मैं याहवेह को योग्य कहता रहूंगा;

    मेरे होंठों पर उनकी स्तुति-प्रशंसा के उद्गार सदैव ही बने रहेंगे.

    2 मेरी आत्मा याहवेह में गर्व करती है;

    पीड़ित यह सुनें और उल्‍लसित हों.

    3 मेरे साथ याहवेह का गुणगान करो;

    हम सब मिलकर याहवेह की महिमा को ऊंचा करें.

    4 मैंने याहवेह से प्रार्थना की और उन्होंने प्रत्युत्तर दिया;

    उन्होंने मुझे सब प्रकार के भय से मुक्त किया.

  5. 22 इस पर सारी भीड़ उनके विरुद्ध हो गई और प्रधान हाकिमों ने उनके वस्त्र फाड़ डाले और उन्हें बेंत लगाने की आज्ञा दी. 23 उन पर अनेक कठोर प्रहारों के बाद उन्हें कारागार में डाल दिया गया और कारागार-शासक को उन्हें कठोर सुरक्षा में रखने का निर्देश दिया. 24 इस आदेश पर कारागार-शासक ने उन्हें भीतरी कक्ष में डालकर उनके पैरों को लकड़ी की बेड़ियों में जकड़ दिया.

    25 लगभग आधी रात के समय पौलॉस और सीलास प्रार्थना कर रहे थे तथा परमेश्वर की स्तुति में भजन गा रहे थे. उनके साथी कैदी उनकी सुन रहे थे.

  6. एक स्तवन गीत. दावीद की रचना.

    1 परमेश्वर, मेरे महाराजा, मैं आपका स्तवन करता हूं;

    मैं सदा-सर्वदा आपके नाम का गुणगान करूंगा.

    2 प्रतिदिन मैं आपकी वंदना करूंगा,

    मैं सदा-सर्वदा आपके नाम का गुणगान करूंगा.

    3 सर्वोच्च हैं याहवेह, स्तुति के सर्वाधिक योग्य;

    अगम है उनकी सर्वोच्चता.

    4 आपके कार्य एक पीढ़ी से दूसरी को बताए जाएंगे;

    वे आपके महाकार्य की उद्घोषणा करेंगे.

  7. 3 हमारे प्रभु येशु मसीह के परमेश्वर और पिता की स्तुति हो, जिन्होंने हमें मसीह में स्वर्गीय स्थानों में हर एक आत्मिक आशीष से आशीषित किया है. 4 उन्होंने संसार की सृष्टि से पूर्व ही हमें मसीह में चुन लिया कि हम उनकी दृष्टि में पवित्र व निष्कलंक हों. प्रेम में 5 उन्होंने हमें अपनी इच्छा के भले उद्देश्य के अनुसार अपने लिए मसीह येशु के द्वारा आदि से ही अपनी संतान होने के लिए नियत किया, 6 कि उनके अद्भुत अनुग्रह की स्तुति हो, जो उन्होंने हमें अपने उस प्रिय पुत्र में उदारतापूर्वक प्रदान किया है.

  8. 18 दाखरस से मतवाले न हो क्योंकि इससे भ्रष्टाचार पैदा होती है. परंतु, पवित्र आत्मा से भर जाओ, 19 तब प्रभु के लिए आपस में सारे हृदय से तुम भजन, स्तुति गान व आत्मिक गीत गाते रहो, 20 हर एक विषय के लिए हमेशा हमारे प्रभु येशु मसीह के नाम में पिता परमेश्वर के प्रति धन्यवाद देते रहो.

  9. 16 तुममें मसीह के वचन को अपने हृदय में पूरी अधिकाई से बसने दो. एक दूसरे को सिद्ध ज्ञान में शिक्षा तथा चेतावनी दो और परमेश्वर के प्रति हार्दिक धन्यवाद के साथ स्तुति, भजन तथा आत्मिक गीत गाओ 17 तथा वचन और काम में जो कुछ करो, वह सब प्रभु येशु मसीह के नाम में पिता परमेश्वर का आभार मानते हुए करो.

  10. 4 धन्यवाद के भाव में उनके द्वारों में

    और स्तवन भाव में उनके आंगनों में प्रवेश करो;

    उनकी महिमा को धन्य कहो.

    5 याहवेह भले हैं; उनकी करुणा सदा की है;

    उनकी सच्चाई का प्रसरण समस्त पीढ़ियों में होता जाता है.

  11. 8 इन चारों प्राणियों में प्रत्येक के छः-छः पंख थे. उनके अंदर की ओर तथा बाहर की ओर आंखें ही आंखें थी. दिन-रात उनकी बिना रुके स्तुति-प्रशंसा यह थी:

    “पवित्र, पवित्र, पवित्र,

    प्रभु सर्वशक्तिमान परमेश्वर!

    जो थे, जो हैं और जो आनेवाले हैं.”

    9 जब-जब ये प्राणी उनका, जो सिंहासन पर आसीन हैं, जो सदा-सर्वदा जीवित हैं, स्तुति करते, सम्मान करते तथा उनके प्रति धन्यवाद प्रकट करते हैं, 10 वे चौबीस प्राचीन भूमि पर गिरकर उनका, जो सिंहासन पर बैठे हैं, साष्टांग प्रणाम करते तथा उनकी आराधना करते हैं, जो सदा-सर्वदा जीवित हैं. वे यह कहते हुए अपने मुकुट उन्हें समर्पित कर देते हैं:

    11 “हमारे प्रभु और हमारे परमेश्वर,

    आप ही स्तुति, सम्मान तथा सामर्थ्य के योग्य हैं,

    क्योंकि आपने ही सब कुछ बनाया,

    तथा आपकी ही इच्छा में इन्हें बनाया गया

    तथा इन्हें अस्तित्व प्राप्‍त हुआ.”

  12. 5 इसके बाद लेवियों, येशुआ, कदमिएल, बानी, हशबनेइयाह, शेरेबियाह, होदियाह, शेबानियाह और पेथाइयाह ने भीड़ को आज्ञा दी: “उठो, याहवेह, अपने परमेश्वर की हमेशा स्तुति करते रहो!”

    “आपका महिमामय नाम धन्य कहा जाए और यह सारी प्रशंसा और स्तुति से ऊपर ही बनी रहे! 6 वह याहवेह तो सिर्फ आप ही हैं. आकाशमंडल के बनानेवाले आप ही हैं. आकाशमंडल और सारे नक्षत्र, यह पृथ्वी और उस पर की सारी वस्तुएं, सागर और उनमें की सारी वस्तुएं, आपने उन सबको जीवन दिया है. आकाश की शक्तियां आपके सामने झुककर आपको दंडवत करती हैं.

  13. 3 इसलिये कि आपका करुणा-प्रेम मेरे जीवन की अपेक्षा कहीं अधिक श्रेष्ठ है,

    मेरे होंठ आपके स्तवन करते रहेंगे.

    4 मैं आजीवन आपका धन्यवाद करता रहूंगा,

    आपकी महिमा का ध्यान करके मैं अपने हाथ उठाऊंगा.

    5 होंठों पर गीत और मुख से स्तुति के वचनों

    से मेरे प्राण ऐसे तृप्‍त हो जाएंगे, जैसे उत्कृष्ट भोजन से.

    6 जब मैं बिछौने पर होता हूं, तब आपका स्मरण करता हूं;

    मैं रात्रि के प्रहरों में आपके विषय में चिंतन करता रहूंगा.

    7 क्योंकि आप ही मेरे सहायक हैं,

    आपके पंखों की छाया मुझे गीत गाने के लिए प्रेरित करती है.

    8 मैं आपके निकट रहना चाहता हूं;

    आपका दायां हाथ मुझे संभाले रहता है.

  14. 1 याहवेह, आप ही मेरे परमेश्वर हैं;

    मैं आपकी प्रशंसा करूंगा और आपके नाम की महिमा करूंगा,

    क्योंकि आपने बड़े अद्भुत काम किए हैं,

    और उन सनातन योजनाओं को

    पूरी विश्वस्तता एवं सच्चाई से आपने पूरा किया है.

  15. 1 चलो, हम याहवेह के स्तवन में आनंदपूर्वक गाएं;

    अपने उद्धार की चट्टान के लिए उच्च स्वर में मनोहारी संगीत प्रस्तुत करें.

    2 हम धन्यवाद के भाव में उनकी उपस्थिति में आएं

    स्तवन गीतों में हम मनोहारी संगीत प्रस्तुत करें.

    3 इसलिये कि याहवेह महान परमेश्वर हैं,

    समस्त देवताओं के ऊपर सर्वोच्च राजा हैं.

    4 पृथ्वी की गहराइयों पर उनका नियंत्रण है,

    पर्वत शिखर भी उनके अधिकार में हैं.

    5 समुद्र उन्हीं का है, क्योंकि यह उन्हीं की रचना है,

    सूखी भूमि भी उन्हीं की हस्तकृति है.

    6 आओ, हम नतमस्तक होकर आराधना करें,

    हम याहवेह, हमारे सृजनहार के सामने घुटने टेकें!

    7 क्योंकि वह हमारे परमेश्वर हैं

    और हम उनके चराई की प्रजा हैं,

    उनकी अपनी संरक्षित भेड़ें.

    यदि आज तुम उनका स्वर सुनते हो,

  16. 4 वे चौबीसों प्राचीन तथा चारों जीवित प्राणी परमेश्वर के सामने, जो सिंहासन पर विराजमान हैं, दंडवत ओर वंदना करते हुए कहने लगे:

    “आमेन, हाल्लेलूयाह!”

    5 तब सिंहासन से एक शब्द सुनाई दिया:

    “तुम सब, जो परमेश्वर के दास हो,

    तुम सब, जो उनके श्रद्धालु हो,

    साधारण या विशेष,

    परमेश्वर की स्तुति करो.”

    6 तब मुझे बड़ी भीड़ का शब्द तेज लहरों तथा बादलों की गर्जन की आवाज के समान यह कहता सुनाई दिया:

    “हाल्लेलूयाह!

    प्रभु हमारे परमेश्वर, जो सर्वशक्तिमान हैं, राज्य-कर रहे हैं.

  17. 9 किंतु तुम एक चुने हुए वंश, राजकीय पुरोहित, पवित्र राष्ट्र तथा परमेश्वर की अपनी प्रजा हो कि तुम उनकी सर्वश्रेष्ठता की घोषणा कर सको, जिन्होंने अंधकार में से तुम्हारा बुलावा अपनी अद्भुत ज्योति में किया है.

  18. 6 याहवेह का स्तवन हो,

    उन्होंने सहायता के लिए मेरी पुकार सुन ली है.

    7 याहवेह मेरा बल एवं मेरी ढाल हैं;

    उन पर ही मेरा भरोसा है, उन्होंने मेरी सहायता की है.

    मेरा हृदय हर्षोल्लास में उछल रहा है,

    मैं अपने गीत के द्वारा उनके लिए आभार व्यक्त करूंगा.

  19. 21 मसीह येशु ने उससे कहा, “मेरा विश्वास करो कि वह समय आ रहा है जब तुम न तो इस पर्वत पर पिता की आराधना करोगे और न येरूशलेम में. 22 तुम लोग तो उसकी आराधना करते हो जिसे तुम जानते नहीं. हम उनकी आराधना करते हैं जिन्हें हम जानते हैं, क्योंकि उद्धार यहूदियों में से ही है. 23 वह समय आ रहा है बल्कि आ ही गया है जब सच्चे भक्त पिता की आराधना अपनी अंतरात्मा और सच्चाई में करेंगे क्योंकि पिता अपने लिए ऐसे ही भक्तों की खोज में हैं. 24 परमेश्वर आत्मा हैं इसलिये आवश्यक है कि उनके भक्त अपनी आत्मा और सच्चाई में उनकी आराधना करें.”

    25 स्त्री ने उनसे कहा, “मैं जानती हूं कि मसीह, जिन्हें ख्रिस्त कहा जाता है, आ रहे हैं. जब वह आएंगे तो सब कुछ साफ़ कर देंगे.”

    26 मसीह येशु ने उससे कहा, “जो तुमसे बातें कर रहा है, वही तो मैं ही हूं.”

    27 तभी उनके शिष्य आ गए और मसीह येशु को एक स्त्री से बातें करते देख दंग रह गए, फिर भी किसी ने उनसे यह पूछने का साहस नहीं किया कि वह एक स्त्री से बातें क्यों कर रहे थे या उससे क्या जानना चाहते थे.

    28 अपना घड़ा वहीं छोड़ वह स्त्री नगर में जाकर लोगों को बताने लगी,

  20. 10 इस पर स्वर्गदूत ने उन्हें धीरज देते हुए कहा, “डरो मत! क्योंकि मैं अत्यंत आनंद का एक शुभ संदेश लाया हूं, जो सभी के लिए है: 11 तुम्हारे उद्धारकर्ता ने आज दावीद के नगर में जन्म लिया है. प्रभु मसीह वही हैं. 12 उनकी पहचान के चिह्न ये हैं: तुम कपड़ों में लिपटा और चरनी में लेटा हुआ एक शिशु पाओगे.”

    13 सहसा उस स्वर्गदूत के साथ स्वर्गदूतों का एक विशाल समूह प्रकट हुआ, जो परमेश्वर की स्तुति इस गान के द्वारा कर रहा था:

    14 “सबसे ऊंचे स्वर्ग में परमेश्वर की स्तुति; तथा पृथ्वी पर उनमें, जिन पर

    उनकी कृपादृष्टि है, शांति स्थापित हो.”

  21. 28 मेरी जीभ सर्वदा आपकी धार्मिकता की घोषणा,

    तथा आपकी वंदना करती रहेगी.

  22. 30 मैं परमेश्वर की महिमा गीत के द्वारा करूंगा,

    मैं धन्यवाद के साथ उनके तेज की बड़ाई करूंगा.

    31 इससे याहवेह बछड़े के बलि अर्पण से अधिक प्रसन्‍न होंगे;

    अथवा सींग और खुरयुक्त सांड़ की बलि से.

    32 दरिद्रों के लिए यह हर्ष का विषय होगा.

    तुम, जो परमेश्वर के खोजी हो, इससे नया बल प्राप्‍त करो!

  23. 4 याहवेह के लिए समस्त पृथ्वी का आनंद उच्च स्वर में प्रस्तुत हो,

    संगीत की संगत पर हर्षोल्लास के गीत उमड़ पड़ें;

    5 सारंगी पर याहवेह का स्तवन करे,

    हां, किन्‍नोर की संगत पर मधुर धुन के गीत के द्वारा.

    6 तुरहियों तथा शोफ़ार के उच्च नाद के साथ याहवेह,

    हमारे राजा, के लिए उच्च स्वर में हर्षोल्लास का घोष किया जाए.

  24. 33 मैं आजीवन याहवेह का गुणगान करता रहूंगा;

    जब तक मेरा अस्तित्व है, मैं अपने परमेश्वर का स्तवन गान करूंगा.

    34 मेरा मनन-चिन्तन उनको प्रसन्‍न करनेवाला हो,

    क्योंकि याहवेह मेरे परम आनंद का उगम हैं.

  25. 6 हर एक प्राणी, जिसमें जीवन का श्वास है, याहवेह का स्तवन करे.

    याहवेह का स्तवन हो!

  26. 33 तब बंजर भूमि के पेड़ों से याहवेह की

    स्तुति में जय जयकार के गीत फूट पड़ेंगे.

    क्योंकि वह पृथ्वी का न्याय करने आ रहे हैं.

    34 याहवेह का धन्यवाद करो-वे भले हैं;

    उनकी करुणा सदा की है.

    35 तब यह दोहाई दी जाए, “हमारे उद्धार करनेवाले परमेश्वर, हमें छुड़ा लीजिए,

    हमें इकट्ठा कर देशों से हमें छुड़ा लीजिए.

    कि हम आपके पवित्र नाम का धन्यवाद करें

    और आपकी स्तुति ही हमारा गौरव हो.”

    36 आदि से अनंत काल तक धन्य हैं.

    याहवेह, इस्राएल के परमेश्वर!

    इस पर सारी प्रजा ने कहा, “आमेन” और “याहवेह की स्तुति हो!”

  27. 68 “धन्य हैं प्रभु, इस्राएल के परमेश्वर,

    क्योंकि उन्होंने अपनी प्रजा की सुधि ली और उसका उद्धार किया.

    69 उन्होंने हमारे लिए अपने सेवक दावीद के वंश में

    एक उद्धारकर्ता पैदा किया है,

    70 (जैसा उन्होंने प्राचीन काल के अपने पवित्र भविष्यद्वक्ताओं के माध्यम से प्रकट किया)

  28. 19 रात के समय वह रहस्य एक दर्शन के रूप में दानिएल पर प्रगट हुआ. तब दानिएल ने स्वर्ग के परमेश्वर की महिमा की 20 और कहा:

    “परमेश्वर के नाम की महिमा सदा-सर्वदा होती रहे;

    क्योंकि बुद्धि और शक्ति उसकी है.

    21 वही हैं, जो समय एवं ऋतुओं को बदलते हैं;

    वे राजाओं को गद्दी से हटाते और दूसरों को गद्दी पर बैठाते हैं.

    वे बुद्धिमान को बुद्धि

    और समझदार को ज्ञान देते हैं.

    22 वे गूढ़ और छिपी बातों को प्रगट करते हैं;

    वे जानते हैं कि अंधेरे में क्या रखा है,

    और उनके साथ प्रकाश बना रहता है.

    23 हे मेरे पूर्वजों के परमेश्वर, मैं आपको धन्यवाद देता और आपकी प्रशंसा करता हूं:

    क्योंकि आपने मुझे बुद्धि एवं शक्ति दी है,

    आपने मुझे वह बात बताई है जो हमने आपसे पूछी,

    आपने हम पर राजा के स्वप्न को प्रगट किया है.”

  29. संगीत निर्देशक के लिये. मूथलब्बेन धुन पर आधारित. दावीद का एक स्तोत्र.

    1 याहवेह, मैं संपूर्ण हृदय से आपका आभार मानूंगा;

    मैं आपके हर एक आश्चर्य कर्मों का वर्णन करूंगा.

  30. 13 अपनी शक्ति में, याहवेह, आप ऊंचे होते जाएं;

    हम आपके सामर्थ्य का गुणगान करेंगे.

  31. 1 धर्मियों, याहवेह के लिए हर्षोल्लास में गाओ;

    उनका स्तवन करना सीधे लोगों के लिए शोभनीय होता है.

    2 किन्‍नोर की संगत पर याहवेह का धन्यवाद करो;

    दस तंतुओं के नेबेल पर उनके लिए संगीत गाओ.

    3 उनके स्तवन में एक नया गीत गाओ;

    कुशलतापूर्वक वादन करते हुए तन्मय होकर गाओ.

  32. 7 मेरा हृदय निश्चिंत है, परमेश्वर,

    मेरा हृदय निश्चिंत है;

    मैं स्तुति करते हुए गाऊंगा और संगीत बजाऊंगा.

    8 मेरी आत्मा, जागो!

    नेबेल और किन्‍नोर जागो!

    मैं उषःकाल को जागृत करूंगा.

    9 प्रभु, मैं लोगों के मध्य आपका आभार व्यक्त करूंगा;

    राष्ट्रों के मघ्य मैं आपका स्तवन करूंगा.

    10 क्योंकि आपका करुणा-प्रेम आकाश से भी महान है;

    आपकी सच्चाई अंतरीक्ष तक जा पहुंचती है.

  33. 1 मेरे प्राण, याहवेह का स्तवन करो.

    याहवेह, मेरे परमेश्वर, अत्यंत महान हैं आप;

    वैभव और तेज से विभूषित हैं आप.

  34. 1 याहवेह का स्तवन करो.

    याहवेह की महिमा का स्तवन करो;

    तुम, जो याहवेह के सेवक हो, उनका स्तवन करो.

    2 तुम, जो याहवेह के आवास में सेवारत हो,

    जो परमेश्वर के आवास के आंगनों में सेवारत हो.

    3 याहवेह का स्तवन करो क्योंकि याहवेह धन्य हैं;

    उनकी महिमा का गुणगान करो, क्योंकि यह सुखद है.

    4 याहवेह को यह उपयुक्त लगा, कि वह याकोब को अपना बना लें,

    इस्राएल को अपनी अमूल्य संपत्ति के लिये चुन लिया है.

  35. 1 याहवेह का स्तवन हो.

    मेरे प्राण, याहवेह का स्तवन करो.

    2 जीवन भर मैं याहवेह का स्तवन करूंगा;

    जब तक मेरा अस्तित्व है, मैं अपने परमेश्वर का स्तुति गान करता रहूंगा.

  36. 1 याहवेह का स्तवन करो.

    शोभनीय है हमारे परमेश्वर का गुणगान करना,

    क्योंकि यह सुखद है और स्तवन गान एक धर्ममय कार्य है!

  37. 10 हे समुद्र पर चलने वालो,

    हे समुद्र के रहनेवालो,

    हे द्वीपो और उनमें रहनेवालो, तुम सब याहवेह की स्तुति में एक नया गीत गाओ,

    पृथ्वी के छोर से उनकी स्तुति करो.

    11 मरुस्थल एवं उसमें स्थित नगर नारे लगाओ;

    बस्तियां और गुफा में भी बसे हुए जय जयकार करो.

    सेला के निवासी नारे लगाओ;

    पर्वत शिखरों पर से खुशी के नारे लगाएं.

    12 वे याहवेह की महिमा को प्रकट करें

    तथा द्वीपों में उसका गुणगान करें.

  38. 13 यदि तुममें से कोई मुसीबत में है, तो वह प्रार्थना करे; यदि आनंदित है, तो वह स्तुति गीत गाए.

  39. 11 हे याहवेह,

    देवताओं में आपके तुल्य कौन है?

    कौन है आपके समान,

    पवित्रता में सर्वोपरि,

    स्तुति के योग्य

    और अनोखे काम करनेवाले?

  40. 3 तुरही के साथ उनका स्तवन हो,

    वीणा तथा किन्‍नोर की संगत पर उनका स्तवन हो,

    4 खंजरी और नृत्य के साथ उनका स्तवन हो,

    तन्तु एवं बांसुरी के साथ उनका स्तवन हो,

    5 झांझ की ध्वनि की संगत पर उनका स्तवन हो,

    झांझ की उच्च झंकार में उनका स्तवन हो.

  41. 3 वे एक दूसरे से इस प्रकार कह रहे थे:

    “पवित्र, पवित्र, पवित्र हैं सर्वशक्तिमान याहवेह;

    सारी पृथ्वी उनके तेज से भरी है.”

  42. 4 “मैं दोहाई याहवेह की देता हूं, सिर्फ वही स्तुति के योग्य हैं,

    और मैं शत्रुओं से छुटकारा पा लेता हूं.

  43. एक स्तोत्र. मंदिर के समर्पणोत्सव के लिए एक गीत, दावीद की रचना.

    1 याहवेह, मैं आपकी महिमा और प्रशंसा करूंगा,

    क्योंकि आपने मुझे गहराई में से बचा लिया है

    अब मेरे शत्रुओं को मुझ पर हंसने का संतोष प्राप्‍त न हो सकेगा.

    2 याहवेह, मेरे परमेश्वर, मैंने सहायता के लिए आपको पुकारा,

    आपने मुझे पुनःस्वस्थ कर दिया.

    3 याहवेह, आपने मुझे अधोलोक से ऊपर खींच लिया;

    आपने मुझे जीवनदान दिया, उनमें से बचा लिया, जो अधोलोक-कब्र में हैं.

    4 याहवेह के भक्तो, उनके स्तवन गान गाओ;

    उनकी महिमा में जय जयकार करो.

  44. संगीत निर्देशक के लिये. तार वाद्यों की संगत के साथ. एक स्तोत्र. एक गीत.

    1 परमेश्वर हम पर अनुग्रह करें, और आशीष दें,

    और उनका मुख हम पर प्रकाशित करते रहें.

    2 पृथ्वी पर आपकी इच्छा प्रकाशित होती रहे,

    तथा समस्त राष्ट्रों को आपके उद्धार का परिचय प्राप्‍त हो.

    3 हे परमेश्वर, मनुष्य आपका स्तवन करते रहें;

    सभी मनुष्यों द्वारा आपका स्तवन होता रहे.

    4 हर एक राष्ट्र उल्‍लसित होकर हर्षोल्लास में गाने लगे,

    क्योंकि आपका न्याय सभी के लिए खरा है

    और आप पृथ्वी के हर एक राष्ट्र की अगुवाई करते हैं.

  45. 14 जहां तक मेरा प्रश्न है, मैं आशा कभी न छोड़ूंगा;

    आपका स्तवन मैं अधिक-अधिक करता जाऊंगा.

    15 सारे दिन मैं अपने मुख से आपके धर्ममय कृत्यों के

    तथा आपके उद्धार के बारे में बताता रहूंगा;

    यद्यपि मुझे इनकी सीमाओं का कोई ज्ञान नहीं है.

  46. 1 सारी पृथ्वी याहवेह की स्तुति में नया गीत गाए;

    हर रोज़ उनके द्वारा दी गई छुड़ौती की घोषणा की जाए.

    2 याहवेह के लिये गाओ. उनके नाम की प्रशंसा करो;

    प्रत्येक दिन उनका सुसमाचार सुनाओ कि याहवेह बचाने वाला है.

    3 देशों में उनके प्रताप की चर्चा की जाए,

    और उनके अद्भुत कामों की घोषणा हर जगह.

    4 क्योंकि महान हैं याहवेह और सर्वाधिक योग्य हैं स्तुति के;

    अनिवार्य है कि उनके ही प्रति सभी देवताओं से अधिक श्रद्धा रखी जाए.

  47. 1 याहवेह के प्रति आभार व्यक्त करो, उनको पुकारो;

    सभी जनताओं के सामने उनके द्वारा किए कार्यों की घोषणा करो.

    2 उनकी प्रशंसा में गाओ, उनका गुणगान करो;

    उनके सभी अद्भुत कार्यों का वर्णन करो.

    3 उनके पवित्र नाम पर गर्व करो;

    उनके हृदय, जो याहवेह के खोजी हैं, उल्‍लसित हों.

    4 याहवेह और उनकी सामर्थ्य की खोज करो;

    उनकी उपस्थिति के सतत खोजी बने रहो.

    5 उनके द्वारा किए अद्भुत कार्य स्मरण रखो

    तथा उनके द्वारा हुईं अद्भुत बातें एवं निर्णय भी,

  48. एक गीत. दावीद का एक स्तोत्र.

    1 परमेश्वर, मेरा हृदय निश्चिंत है;

    मैं संपूर्ण हृदय से संगीत बनाऊंगा, और गाऊंगा.

    2 नेबेल और किन्‍नोर जागो!

    मैं सुबह को जागृत करूंगा.

    3 याहवेह, मैं लोगों के मध्य आपका आभार व्यक्त करूंगा;

    राष्ट्रों के मघ्य मैं आपका स्तवन करूंगा.

  49. 10 मैं याहवेह में अत्यंत आनंदित होऊंगा;

    मेरे प्राण मेरे परमेश्वर में मगन होंगे.

    क्योंकि उन्होंने मुझे उद्धार के वस्त्र पहनाए

    और धर्म की चादर ओढ़ा दी,

    जैसे दूल्हा फूलों से अपने आपको सजाता है,

    और दुल्हन गहनों से श्रृंगार करती है.

    11 क्योंकि जिस प्रकार भूमि अपनी उपज उगाती

    और बारी में बोये गये बीज को अंकुरित करती है,

    उसी प्रकार प्रभु याहवेह

    सब देशों के बीच धार्मिकता बढ़ाएंगे.

  50. 11 एक बार फिर आनंद का स्वर, उल्लास का कलरव, वर एवं वधू का वार्तालाप तथा उन लोगों की बात सुनी जाएगी, जो कह रहे होंगे,

    “सेनाओं के याहवेह के प्रति आभार व्यक्त करो,

    क्योंकि सदाशय हैं याहवेह;

    क्योंकि सनातन है उनकी करुणा.” तथा उनका भी स्वर, जो याहवेह के भवन में आभार की भेंट लेकर उपस्थित होते हैं.

    क्योंकि मैं इस देश की समृद्धि पूर्ववत लौटाकर दूंगा, यह याहवेह की वाणी है.

  51. 37 जब वे उस स्थान पर पहुंचे, जहां ज़ैतून पर्वत का ढाल प्रारंभ होता है, सारी भीड़ उन सभी अद्भुत कामों को याद करते हुए, जो उन्होंने देखे थे, ऊंचे शब्द में आनंदपूर्वक परमेश्वर की स्तुति करने लगी:

    38 “स्तुति के योग्य है वह राजा, जो प्रभु के नाम में आ रहा है!”

    “स्वर्ग में शांति और सर्वोच्च में महिमा हो!”

  52. 9 इसके बाद मुझे इतनी बड़ी भीड़ दिखाई दी, जिसकी गिनती कोई नहीं कर सकता था. इस समूह में हर एक राष्ट्र, गोत्र, प्रजाति और भाषा के लोग थे, जो सफ़ेद वस्त्र धारण किए तथा हाथ में खजूर की शाखाएं लिए सिंहासन तथा मेमने के सामने खड़े हुए थे. 10 वे ऊंचे शब्द में पुकार रहे थे:

    “उद्धार के स्रोत हैं,

    सिंहासन पर बैठे,

    हमारे परमेश्वर और मेमना.”

    11 सिंहासन, पुरनियों तथा चारों प्राणियों के चारों ओर सभी स्वर्गदूत खड़े हुए थे. उन्होंने सिंहासन की ओर मुख करके दंडवत होकर परमेश्वर की वंदना की. 12 वे कह रहे थे:

    “आमेन!

    स्तुति, महिमा, ज्ञान,

    आभार व्यक्ति, आदर, अधिकार

    तथा शक्ति

    सदा-सर्वदा हमारे परमेश्वर की है.

    आमेन!”

  53. 47 याहवेह, हमारे परमेश्वर, हमारी रक्षा कीजिए,

    और हमें विभिन्‍न राष्ट्रों में से एकत्र कर लीजिए,

    कि हम आपके पवित्र नाम के प्रति आभार व्यक्त कर सकें

    और आपका स्तवन हमारे गर्व का विषय बन जाए.

    48 आदि से अनंत काल तक धन्य हैं.

    याहवेह, इस्राएल के परमेश्वर,

    इस पर सारी प्रजा कहे, “आमेन,”

    याहवेह की स्तुति हो.

  54. 164 आपकी धर्ममय व्यवस्था का

    ध्यान कर मैं दिन में सात-सात बार आपका स्तवन करता हूं.

  55. 13 सभी याहवेह की महिमा का गुणगान करें,

    क्योंकि मात्र उन्हीं की महिमा सर्वोच्च है;

    उनका ही तेज पृथ्वी और आकाश से महान है.

    14 अपनी प्रजा के लिए उन्होंने एक सामर्थ्यी राजा का उद्भव किया है,

    जो उनके सभी भक्तों के गुणगान का पात्र हैं,

    इस्राएली प्रजा के लिए, जो उनकी अत्यंत प्रिय है.

    याहवेह की स्तुति हो.

  56. 2 उनके अद्भुत कार्यों के लिए उनका स्तवन हो;

    उनके सर्वोत्कृष्ट महानता के योग्य उनका स्तवन हो.

  57. 10 यह सब होने के बाद दावीद ने पूरी सभा के सामने याहवेह की स्तुति की. दावीद ने कहा,

    “याहवेह, इस्राएल के परमेश्वर,

    आप आदि से अंत तक

    स्तुति के योग्य हैं.

    11 याहवेह, महिमा, सामर्थ,

    प्रताप, विजय और वैभव,

    यानी सभी कुछ, जो स्वर्ग और पृथ्वी में है, आपका ही है.

    याहवेह, प्रभुता आपकी ही है;

    आपने अपने आपको सबके ऊपर मुख्य और महान किया हुआ है.

    12 धन और सम्मान आपसे ही मिलते हैं;

    आपकी प्रभुता सब जगह है.

    अधिकार और सामर्थ्य आपके हाथ में हैं.

    अपने ही अधिकार में आप मनुष्यों को ऊंचा करते

    और उन्हें बलवान बना देते हैं.

    13 इसलिये, हमारे परमेश्वर, हम आपके आभारी हैं,

    और हम आपकी महिमा के वैभव को सराहते हैं.

  58. 6 स्तुति गान में परमेश्वर की वंदना करो, वंदना करो;

    स्तुति गान में हमारे राजाधिराज की वंदना करो, वंदना करो.

    7 परमेश्वर संपूर्ण पृथ्वी के राजाधिराज हैं;

    उनके सम्मान में एक स्तवन गीत प्रस्तुत करो.

  59. 8 उपयुक्त है कि वे याहवेह के प्रति उनके करुणा-प्रेम के लिए

    तथा उनके द्वारा मनुष्यों के लिए किए गए अद्भुत कार्यों के लिए उनका आभार व्यक्त करें,

    9 क्योंकि वह प्यासी आत्मा के प्यास को संतुष्ट करते

    तथा भूखे को उत्तम आहार से तृप्‍त करते हैं.

  60. 46 हर रोज़ वे मंदिर के आंगन में एक मन हो नियमित रूप से इकट्ठा होते, भोजन के लिए एक दूसरे के घर में निर्मल भाव से आनंदपूर्वक सामूहिक रूप से भोजन करते 47 तथा परमेश्वर का गुणगान करते थे. वे सभी की प्रसन्‍नता के भागी थे. परमेश्वर इनमें दिन-प्रतिदिन उनको मिलाते जा रहे थे, जो उद्धार प्राप्‍त कर रहे थे.

  61. 15 तो सही क्या है? यही न कि मैं आत्मा से प्रार्थना करूं और समझ से भी. मैं आत्मा से गाऊंगा और समझ से भी गाऊंगा. 16 यदि तुम सिर्फ आत्मा में स्तुति करते हो तो वहां उपस्थित अनजान व्यक्ति तुम्हारे धन्यवाद के अंत में “आमेन” कैसे कहेगा, क्योंकि उसे तो यह मालूम ही नहीं कि तुम कह क्या रहे हो? 17 निःसंदेह तुमने तो सुंदर रीति से धन्यवाद प्रकट किया किंतु इससे उस व्यक्ति का कुछ भी भला नहीं हुआ.

  62. 1 तब मोशेह तथा इस्राएलियों ने याहवेह के लिए यह गीत गाया:

    “मैं याहवेह के लिए गीत गाऊंगा,

    क्योंकि वे अति महान परमेश्वर हैं.

    घोड़ों एवं चालकों को

    उन्होंने समुद्र में डाल दिया.

    2 “याहवेह मेरा बल और मेरा गीत हैं,

    वही मेरा उद्धार बना हैं.

    यही हैं मेरे परमेश्वर, मैं उनकी स्तुति करूंगा;

    मेरे पिता के परमेश्वर, उनकी मैं प्रशंसा करूंगा,

  63. 10 जब राजमिस्त्रियों ने याहवेह के भवन की नींव डाल दी, तब पुरोहित अपने कपड़ों में शोफ़ार नरसिंगे लेकर खड़े हो गए, लेवी तथा आसफ के पुत्र झांझें लेकर इस्राएल के राजा दावीद द्वारा बताई गई विधि के अनुसार याहवेह की स्तुति करने के लिए तैयार हो गए. 11 जब याहवेह के भवन की नींव रखी गई तब उनकी स्तुति का विषय था,

    “याहवेह भले हैं;

    तथा इस्राएल पर उनका अपार प्रेम सदाकाल का है.”

    उन्होंने अपने गीतों में स्तुति और आभार प्रकट किए. उपस्थित सारे समुदाय ने उनके गीतों पर बहुत ही ऊंचे शब्द में याहवेह का जय जयकार किया.

  64. 32 पृथ्वी के समस्त राज्यो, परमेश्वर का गुणगान करो,

    प्रभु का स्तवन करो.

    33 उन्हीं का स्तवन, जो सनातन काल से स्वर्ग में चलते फिरते रहे हैं,

    जिनका स्वर मेघ के गर्जन समान है.

    34 उन परमेश्वर के सामर्थ्य की घोषणा करो,

    जिनका वैभव इस्राएल राष्ट्र पर छाया है,

    जिनका नियंत्रण समस्त स्वर्ग पर प्रगट है.

  65. 34 आकाश और पृथ्वी उनकी वंदना करें, हां,

    महासागर और उसमें चलते फिरते सभी प्राणी भी,

  66. 21 मेरा मुख याहवेह का गुणगान करेगा.

    सभी सदा-सर्वदा

    उनके पवित्र नाम का स्तवन करते रहें.

  67. 7 धन्यवाद के साथ याहवेह का स्तवन गान करो;

    किन्‍नोर की संगत पर परमेश्वर की वंदना करो.

    8 वही आकाश को बादलों से ढांक देते हैं;

    वह पृथ्वी के लिए वर्षा की तैयारी करते

    और पहाड़ियों पर घास उपजाते हैं.

  68. 13 याहवेह के लिए गायन हो!

    याहवेह का स्तवन हो!

    क्योंकि उन्होंने निस्सहाय के प्राणों को

    बुरे बंधन से उद्धार प्रदान किया है.

  69. 3 स्तुति के योग्य हैं परमेश्वर हमारे प्रभु येशु मसीह के पिता—करुणामय पिता तथा सब प्रकार के धीरज के स्रोत परमेश्वर, 4 जो हमारी सारी पीड़ाओं में धीरज प्रदान करते हैं कि हम पीड़ितों को उसी प्रकार धीरज प्रदान कर सकें, जिस प्रकार परमेश्वर हमें धीरज प्रदान करते हैं.

  70. 2 तब मुझे स्वर्ग से एक शब्द सुनाई दिया, जो प्रचंड लहरों की आवाज के समान तथा जो बड़ी गर्जन-सी आवाज के समान था. यह शब्द, जो मैंने सुना, ऐसा था मानो अनेक वीणा बजानेवाले वीणा बजा रहे हों. 3 वे सिंहासन के सामने, चारों प्राणियों तथा पुरनियों के सामने एक नया गीत गा रहे थे. उन 1,44,000 व्यक्तियों के अलावा, जो सारी मानव जाति में से छुड़ाए गए थे, किसी भी अन्य में यह गीत सीखने की योग्यता ही न थी.

  71. 46 जीवित हैं याहवेह! धन्य हैं मेरी चट्टान!

    मेरे छुटकारे की चट्टान, मेरे परमेश्वर प्रतिष्ठित हों!

    47 परमेश्वर, जिन्होंने मुझे प्रतिफल दिया मेरा बदला लिया,

    और जनताओं को मेरे अधीन कर दिया.

    48 जो मुझे मेरे शत्रुओं से मुक्त करते हैं,

    आप ही ने मुझे मेरे शत्रुओं के ऊपर ऊंचा किया है;

    आप ही ने हिंसक पुरुषों से मेरी रक्षा की है.

  72. 4 परमेश्वर का गुणगान करो, जो मेघों पर विराजमान होकर आगे बढ़ते हैं,

    उनकी महिमा का स्तवन करो, उनका नाम है याहवेह.

    उपयुक्त है कि उनके सामने उल्‍लसित रहा जाए.

    5 परमेश्वर अपने पवित्र आवास में अनाथों

    के पिता तथा विधवाओं के रक्षक हैं.

  73. 1 याहवेह का स्तवन हो.

    याहवेह के सेवको, स्तवन करो;

    याहवेह की महिमा का स्तवन करो.

    2 आज से सदा-सर्वदा

    याहवेह के नाम का स्तवन होता रहे.