61 Bible Verses About Rain

Biblica® Open Hindi Contemporary Version™ (OHCV)

Bible Verses About Rain
  1. 41 एलियाह ने अहाब से कहा, “उठिए, और भोजन कर लीजिए. मुझे मूसलाधार बारिश की आवाज सुनाई दे रही है.” 42 तब अहाब भोजन करने चला गया. एलियाह कर्मेल पर्वत के शिखर पर चले गए. उन्होंने भूमि की ओर झुककर अपने चेहरे को घुटनों में छिपा लिया.

    43 और अपने सेवक को आदेश दिया, “जाकर समुद्र की दिशा में देखते रहो.” उसने जाकर देखा और सूचना दी.

    “वहां तो कुछ भी नहीं है!”

    एलियाह ने यह आदेश सात बार दिया “जाकर फिर देखो!”

    44 सातवीं बार सेवक ने सूचना दी, “देखिए-देखिए! मनुष्य की बांह के समान बादल का एक छोटा टुकड़ा समुद्र की सतह से उठ रहा है.”

    एलियाह ने सेवक को आदेश दिया, “जाकर अहाब से कहो, ‘अपना रथ तैयार कर पर्वत से नीचे उतर जाइए, कहीं ऐसा न हो कि आप बारिश में घिर जाएं.’ ”

    45 कुछ ही देर बाद आकाश बादलों से काला हो गया, क्योंकि हवा बहने लगी थी और मूसलाधार बारिश शुरू हो गई. अहाब रथ पर येज़्रील चला गया. 46 याहवेह की कृपादृष्टि में एलियाह ने ऐसा बल पाया, कि उन्होंने अपने ढीले कपड़े समेटे और कमर कसकर दौड़ते हुए अहाब के रथ से आगे निकलकर येज़्रील तक पहुंच गए.

  2. 16 सही है कि तुम सब एक दूसरे के सामने अपने पाप स्वीकार करो तथा एक दूसरे के लिए प्रार्थना करो, जिससे तुम स्वस्थ हो जाओ. धर्मी व्यक्ति की प्रार्थना प्रभावशाली तथा परिणामकारक होती है.

    17 भविष्यद्वक्ता एलियाह हमारे ही समान मनुष्य थे. उन्होंने भक्ति के साथ प्रार्थना की कि वर्षा न हो और पृथ्वी पर तीन वर्ष छः महीने तक वर्षा नहीं हुई. 18 फिर उन्होंने वर्षा के लिए प्रार्थना की और आकाश से मूसलाधार वर्षा हुई तथा पृथ्वी से उपज उत्पन्‍न हुई.

  3. 24 “इसलिये हर एक की तुलना, जो मेरी इन शिक्षाओं को सुनकर उनका पालन करता है, उस बुद्धिमान व्यक्ति से की जा सकती है, जिसने अपने भवन का निर्माण चट्टान पर किया. 25 आंधी उठी, वर्षा हुई, बाढ़ आई और उस भवन पर थपेड़े पड़े, फिर भी वह भवन स्थिर खड़ा रहा क्योंकि उसकी नींव चट्टान पर थी. 26 इसके विपरीत हर एक जो, मेरी इन शिक्षाओं को सुनता तो है किंतु उनका पालन नहीं करता, वह उस निर्बुद्धि के समान होगा जिसने अपने भवन का निर्माण रेत पर किया. 27 आंधी उठी, वर्षा हुई, बाढ़ आई, उस भवन पर थपेड़े पड़े और वह धराशायी हो गया—भयावह था उसका विनाश!”

  4. 10 क्योंकि जिस देश के अधिकार के लक्ष्य से तुम वहां प्रवेश करने पर हो, वह मिस्र देश समान नहीं है, तुम जहां से निकलकर यहां आ पहुंचे हो, जहां तुम बीज बोते और सब्जी के बगीचे के समान अपने पैरों का प्रयोग सिंचाई के लिए किया करते थे. 11 वस्तुतः जिस देश पर अधिकार करने के उद्देश्य से तुम उसमें प्रवेश करने ही पर हो, वह पहाड़ियों और घाटियों का देश है, जो आकाश से हुई बारिश का जल जमा करता रहता है. 12 यह एक ऐसा देश है, जिसकी देखभाल याहवेह, तुम्हारे परमेश्वर करते हैं; इस देश पर याहवेह, तुम्हारे परमेश्वर की दृष्टि सदैव लगी रहती है, साल के शुरू से लेकर साल के अंत होने तक.

    13 यह तय है कि यदि तुम मेरे द्वारा आज दिए जा रहे इन आदेशों का पालन करोगे, अर्थात् याहवेह अपने परमेश्वर से प्रेम करोगे, और उन्हीं की सेवा अपने पूरा हृदय और अपने पूरा प्राणों से करोगे, 14 तो वह उपयुक्त मौसम में तुम्हारी भूमि के लिए बारिश भेजेंगे, शुरुआती और अंतिम बारिश, ताकि तुम अपने अन्‍न, नई दाखमधु और अपना तेल इकट्ठा कर सको. 15 वह तुम्हारे पशुओं के लिए मैदानों में घास उत्पन्‍न करते रहेंगे. तुम भरपूर खाकर तृप्‍त हो जाओगे.

    16 यह ध्यान रहे कि तुम्हारे हृदय के साथ छल न कर दिया जाए, कि तुम पराए देवताओं की ओर होकर उनकी सेवा और उपासना न करने लगो. 17 नहीं तो याहवेह का कोप तुम पर भड़क उठेगा. तब वह आकाश को इस प्रकार रोक देंगे, कि बारिश के अभाव में भूमि अपनी उपज न दे सकेगी; फलस्वरूप तुम याहवेह द्वारा उत्तम देश से शीघ्र ही नाश हो जाओगे.

  5. 23 ज़ियोन के लोगों, खुश हो,

    याहवेह, अपने परमेश्वर में आनंदित हो,

    क्योंकि उन्होंने तुम्हें शरद ऋतु की बारिश दी है

    क्योंकि वे विश्वासयोग्य हैं.

    उन्होंने तुम्हारे लिये बहुत वर्षा दी है,

    पहले के समान शरद और वसन्त ऋतु की वर्षा दी है.

    24 खलिहान अन्‍न से भर जाएंगे;

    कुंडों में अंगूर की दाखमधु और तेल की इतनी अधिकता होगी कि वे भरकर उछलने लगेंगे.

    25 “मैं तुम्हारे उन सब वर्षों की उपज की भरपायी कर दूंगा जिसे टिड्डियों ने खा लिया था—

    बड़े टिड्डी और छोटे टिड्डी,

    दूसरे टिड्डी और टिड्डियों का झुंड—

    मेरी बड़ी सेना जिसे मैंने तुम्हारे बीच भेजा था.

    26 तुम्हारे पास खाने के लिए भोजन वस्तु और तुम पेट भर खाओगे,

    और तुम याहवेह, अपने परमेश्वर के नाम की स्तुति करोगे,

    जिसने तुम्हारे लिये अद्भुत काम किए हैं;

    मेरे लोग फिर कभी लज्जित नहीं होंगे.

  6. 7 परमेश्वर, जब आप अपनी प्रजा के आगे-आगे चलने के लिए निकल पड़े,

    जब आप बंजर ज़मीन में से होकर जा रहे थे,

    8 पृथ्वी कांप उठी, आकाश ने वृष्टि भेजी,

    परमेश्वर के सामने, वह जो सीनायी पर्वत के परमेश्वर हैं,

    परमेश्वर के सामने, जो इस्राएल के परमेश्वर हैं.

    9 परमेश्वर, आपने समृद्ध वृष्टि प्रदान की;

    आपने अपने थके हुए विरासत को ताज़ा किया.

    10 आपकी प्रजा उस देश में बस गई;

    हे परमेश्वर, आपने अपनी दया के भंडार से असहाय प्रजा की आवश्यकता की व्यवस्था की.

  7. 35 “जब आप बारिश इसलिये रोक दें कि आपकी प्रजा ने आपके विरुद्ध पाप किया है और फिर, जब वे इस स्थान की ओर फिरकर प्रार्थना करें और आपके प्रति सच्चे हो, जब आप उन्हें सताएं, और वे पाप से फिर जाएं; 36 तब स्वर्ग में अपने सेवकों और अपनी प्रजा इस्राएल की दोहाई सुनकर उनका पाप क्षमा कर दें. आप उन्हें उन अच्छे मार्ग पर चलने की शिक्षा दें. फिर अपनी भूमि पर बारिश भेजें; उस भूमि पर जिसे आपने उत्तराधिकार के रूप में अपनी प्रजा को प्रदान किया है.

  8. 6 उसका प्रगट होना वैसा ही होगा,

    जैसा घास पर वर्षा का तथा शुष्क भूमि पर वृष्टि का.

  9. 43 “तुम्हें यह तो मालूम है कि यह कहा गया था: ‘अपने पड़ोसी से प्रेम करो और अपने शत्रु से घृणा.’ 44 किंतु मेरा तुमसे कहना है कि अपने शत्रुओं से प्रेम करो और अपने सतानेवालों के लिए प्रार्थना; 45 कि तुम अपने स्वर्गीय पिता की संतान हो जाओ, क्योंकि वे बुरे और भले दोनों पर ही सूर्योदय करते हैं. इसी प्रकार वे धर्मी तथा अधर्मी, दोनों पर ही वर्षा होने देते हैं. 46 यदि तुम प्रेम मात्र उन्हीं से करते हो, जो तुमसे प्रेम करते हैं तो तुम किस प्रतिफल के अधिकारी हो? क्या चुंगी लेनेवाले भी यही नहीं करते? 47 यदि तुम मात्र अपने बंधुओं का ही नमस्कार करते हो तो तुम अन्यों से अतिरिक्त ऐसा कौन सा सराहनीय काम कर रहे हो? क्या गैर-यहूदी भी ऐसा ही नहीं करते? 48 इसलिये ज़रूरी है कि तुम सिद्ध बनो, जैसे तुम्हारे स्वर्गीय पिता सिद्ध हैं.

  10. 10 क्योंकि जिस प्रकार बारिश और ओस

    आकाश से गिरकर भूमि को सींचते हैं,

    जिससे बोने वाले को बीज,

    और खानेवाले को रोटी मिलती है,

    11 वैसे ही मेरे मुंह से निकला शब्द व्यर्थ नहीं लौटेगा:

    न ही उस काम को पूरा किए बिना आयेगा

    जिसके लिये उसे भेजा गया है.

  11. 9 तब यहूदिया तथा बिन्यामिन के सारे पुरुष तीन दिनों के अंदर येरूशलेम में इकट्ठा होने को गए. यह अवसर था नवें महीने की बीसवीं तारीख का. सभी इस अवसर पर परमेश्वर के भवन के सामने खुले आंगन में बैठे हुए थे. इस विषय के कारण वे भयभीत थे तथा मूसलाधार बारिश भी हो रही थी, तब उन पर कंपकंपी छाई हुई थी.

  12. 3 “ ‘यदि तुम मेरी विधियों का पालन करोगे और मेरी आज्ञाओं का पालन कर उन्हें व्यवहार में लाओगे, 4 तो मैं वर्षा ऋतु में तुम्हें बारिश दिया करूंगा, जिसके परिणामस्वरूप भूमि अपनी उपज और मैदान के वृक्ष फल उत्पन्‍न करेंगे. 5 तुम्हारी दांवनी तुम्हारी अंगूर की उपज इकट्ठा करने तक चलेगी और तुम्हारी अंगूर की उपज, बीज बोने तक. इस प्रकार तुम भरपेट भोजन करोगे और इस प्रकार तुम इस देश में सुरक्षापूर्वक निवास कर सकोगे.

  13. 7 धन्यवाद के साथ याहवेह का स्तवन गान करो;

    किन्‍नोर की संगत पर परमेश्वर की वंदना करो.

    8 वही आकाश को बादलों से ढांक देते हैं;

    वह पृथ्वी के लिए वर्षा की तैयारी करते

    और पहाड़ियों पर घास उपजाते हैं.

  14. 15 “प्रियजन, तुम यह सब क्यों कर रहे हो! हम भी तुम्हारे समान मनुष्य हैं. हम तुम्हारे लिए यह ईश्वरीय सुसमाचार लाए हैं कि तुम इन व्यर्थ की परंपराओं को त्याग कर जीवित परमेश्वर की ओर मन फिराओ, जिन्होंने स्वर्ग, पृथ्वी, समुद्र और इनमें निवास कर रहे प्राणियों की सृष्टि की है. 16 हालांकि उन्होंने पिछले युगों में जनताओं को उनकी अपनी मान्यताओं के अनुसार व्यवहार करने दिया. 17 तो भी उन्होंने स्वयं अपने विषय में गवाह स्पष्ट रखा—वह भलाई करते हुए आकाश से वर्षा तथा ऋतुओं के अनुसार हमें उपज प्रदान करते रहे. वह पर्याप्‍त भोजन और आनंद प्रदान करते हुए हमारे मनों को तृप्‍त करते रहे हैं.”

  15. 14 अब यदि तुम याहवेह के प्रति श्रद्धा और भय की भावना बनाए रखो, उनके प्रति आज्ञाकारी रहकर उन्हीं की वंदना करते रहो तथा उनके आदेशों के प्रति विद्रोही न बनो; साथ ही यदि तुम और तुम पर शासन कर रहा राजा याहवेह तुम्हारे परमेश्वर का अनुसरण करते रहें, तो सभी कुछ भला ही होता रहेगा! 15 मगर यदि तुम याहवेह की आज्ञाओं का पालन न करो, उनके आदेशों के प्रति विद्रोह करो, तब याहवेह का हाथ तुम पर उठेगा जैसे तुम्हारे पूर्वजों के विरुद्ध उठा था.

    16 “तो अब स्थिर खड़े होकर स्वयं अपने नेत्रों से वह अद्भुत काम को होता हुआ देखो! जो याहवेह तुम्हारे सामने करने पर हैं. 17 क्या यह गेहूं की उपज कटने का समय नहीं है? मैं याहवेह से प्रार्थना करूंगा कि वह गर्जन और बारिश भेज दें. इसी से तुम पर यह बात साबित हो जाएगी, कि याहवेह की दृष्टि में कैसा घोर है यह पाप, जो तुमने उनसे अपने लिए राजा की याचना करने के द्वारा किया है.”

    18 तब शमुएल ने याहवेह की दोहाई दी और याहवेह ने उसी समय गर्जन और बारिश भेज दी. सभी लोगों पर याहवेह तथा शमुएल का गहरा भय छा गया.

    19 सभी लोग शमुएल से विनती करने लगे, “याहवेह, अपने परमेश्वर से हमारे लिए, अपने सेवकों के लिए, प्रार्थना कीजिए कि इससे हमारी मृत्यु न हो जाए, क्योंकि राजा की याचना करने के द्वारा हमने अपने पापों की संख्या बढ़ा डाली है.”

  16. 1 “आओ, हम याहवेह की ओर लौटें.

    उसने हमें फाड़कर टुकड़े-टुकड़े कर दिया है

    पर वह हमें चंगा करेंगे;

    उन्होंने हमें चोट पहुंचाई है,

    पर वही हमारे घावों पर मरहम पट्टी करेंगे.

    2 दो दिन के बाद वह हममें सुधार लाएंगे;

    और तीसरे दिन वह हमें हमारे पूर्व स्थिति में ले आएंगे,

    ताकि हम उनकी उपस्थिति में बने रहें.

    3 आओ, हम याहवेह को मान लें;

    आओ, हम उसको जानने के लिये यत्न करें.

    जिस प्रकार निश्चित रूप से सूर्य उदय होता है,

    उसी प्रकार वह भी निश्चित रूप से प्रगट होंगे;

    वह हमारे पास ठंड के वर्षा के समान,

    वर्षा ऋतु के बारिश के समान आएंगे, जो भूमि को सींच जाती है.”

  17. 1 याहवेह से विनती करो कि वह वसन्त ऋतु में वर्षा भेजें;

    यह याहवेह ही है जो बादलों को गरजाते और आंधी लाते है.

    वह सब लोगों को वर्षा देते,

    और हर एक के लिए खेत में पौधा उपजाते हैं.

  18. 6 परमेश्वर हिम को आदेश देते हैं, ‘अब पृथ्वी पर बरस पड़ो,’

    तथा मूसलाधार वृष्टि को, ‘प्रचंड रखना धारा को.’

    7 परमेश्वर हर एक व्यक्ति के हाथ रोक देते हैं

    कि सभी मनुष्य हर एक कार्य के लिए श्रेय परमेश्वर को दे.

  19. 1 पानी के ऊपर अपनी रोटी डाल दो;

    क्योंकि बहुत दिनों के बाद यह तुम्हें दोबारा मिल जाएगी.

    2 अपना अंश सात भागों बल्कि आठ भागों में बांट दो,

    क्योंकि तुम्हें यह पता ही नहीं कि पृथ्वी पर क्या हो जाए!

    3 अगर बादल पानी से भरे होते हैं,

    तो वे धरती पर जल बरसाते हैं.

    और पेड़ चाहे दक्षिण की ओर गिरे या उत्तर की ओर,

    यह उसी जगह पर पड़ा रहता है जहां यह गिरता है.

    4 जो व्यक्ति हवा को देखता है वह बीज नहीं बो पाएगा;

    और जो बादलों को देखता है वह उपज नहीं काटेगा.

    5 जिस तरह तुम्हें हवा के मार्ग

    और गर्भवती स्त्री के गर्भ में हड्डियों के बनने के बारे में मालूम नहीं,

    उसी तरह सारी चीज़ों के बनानेवाले

    परमेश्वर के काम के बारे में तुम्हें मालूम कैसे होगा?

    6 बीज सुबह-सुबह ही बो देना

    और शाम में भी आराम न करना क्योंकि तुम्हें यह मालूम नहीं है,

    कि सुबह या शाम का बीज बोना फलदायी होगा

    या दोनों ही एक बराबर अच्छे होंगे.

  20. 16 तब वे सब जनता, जिन्होंने येरूशलेम पर आक्रमण किया था, उनमें से बचे लोग हर साल येरूशलेम जाकर राजा, सर्वशक्तिमान याहवेह की आराधना करेंगे, और तंबुओं का त्योहार मनायेंगे. 17 और यदि पृथ्वी के लोगों में से कोई भी राजा, सर्वशक्तिमान याहवेह की आराधना करने के लिये येरूशलेम नहीं जाएगा, तो उनके यहां वर्षा न होगी. 18 यदि मिस्र के लोग आराधना और उत्सव में भाग लेने के लिये नहीं जाएंगे, तो उनके यहां भी वर्षा न होगी. याहवेह उन पर वह महामारी लायेगा, जो वह उन जनताओं पर लाता है, जो तंबुओं का उत्सव मनाने नहीं जाते हैं. 19 यह मिस्र देश के लोगों की सजा और उन सब जनताओं की सजा होगी, जो तंबुओं का उत्सव मनाने नहीं जाते हैं.

  21. 22 क्या जनताओं के देवताओं में कोई ऐसा है, जो वृष्टि दे सके?

    अथवा क्या वृष्टि आकाश से स्वयमेव ही हो जाती है?

    याहवेह, हमारे परमेश्वर, क्या आप ही वृष्टि के बनानेवाले नहीं?

    हमारा भरोसा आप पर ही है,

    क्योंकि आप ही हैं जिन्होंने यह सब बनाया है.

  22. 15 राजा के मुखमंडल का प्रकाश जीवनदान है;

    उसकी कृपादृष्टि उन मेघों के समान है, जो वसन्त ऋतु की वृष्टि लेकर आते हैं.

  23. 4 क्योंकि अब से सात दिन के बाद, मैं पृथ्वी पर जल बरसाऊंगा, चालीस दिन तथा चालीस रात तक जल बरसाता रहूंगा और भूमि पर मेरे द्वारा रचे गये सभी जीवित प्राणी नष्ट हो जायेंगे.”

    5 नोहा ने याहवेह की सब बातों को माना.

  24. 1 गिलआद क्षेत्र के तिशबे नगर के निवासी एलियाह ने अहाब से कहा, “इस्राएल के जीवित परमेश्वर याहवेह की शपथ, मैं जिनका सेवक हूं, आनेवाले सालों में बिना मेरे कहे, न तो ओस पड़ेगी और न ही बारिश होगी.”

  25. 24 यह विचार उनके हृदय में आता ही नहीं,

    ‘अब हम याहवेह हमारे परमेश्वर के प्रति श्रद्धा रखेंगे,

    याहवेह जो उपयुक्त अवसर पर वृष्टि करते हैं, शरत्कालीन वर्षा एवं वसन्तकालीन वर्षा,

    जो हमारे हित में निर्धारित कटनी के सप्‍ताह भी लाते हैं.’

  26. 22 मैं उस पर महामारी लाकर और रक्तपात करने के द्वारा न्याय करूंगा; मैं उस पर, उसकी सेना पर और उसके साथ की बहुत सी जातियों पर मूसलाधार बारिश करूंगा और उन पर ओला और जलता हुआ गंधक गिराऊंगा.

  27. 4 यही वर्णन है कि जिस प्रकार याहवेह परमेश्वर ने आकाश और पृथ्वी को बनाया.

    5 उस समय तक पृथ्वी में कोई हरियाली और कोई पौधा नहीं उगा था, क्योंकि तब तक याहवेह परमेश्वर ने पृथ्वी पर बारिश नहीं भेजी थी. और न खेती करने के लिए कोई मनुष्य था. 6 भूमि से कोहरा उठता था जिससे सारी भूमि सींच जाती थी.

  28. 2 मेरी शिक्षा वृष्टि-समान टपके,

    मेरा सम्भाषण कोमल घास पर लघु बूंदों के समान,

    वनस्पति पर वृष्टि फुहार समान

    और ओस की बूंदों समान पड़े.

  29. 24 यह स्मरण रहे कि परमेश्वर के कार्यों का गुणगान करते रहें,

    जिनके विषय में लोग स्तवन करते रहे हैं.

    25 सभी इनके साक्ष्य हैं;

    दूर-दूर से उन्होंने यह सब देखा है.

    26 ध्यान दीजिए परमेश्वर महान हैं, उन्हें पूरी तरह समझ पाना हमारे लिए असंभव है!

    उनकी आयु के वर्षों की संख्या मालूम करना असंभव है.

    27 “क्योंकि वह जल की बूंदों को अस्तित्व में लाते हैं,

    ये बूंदें बादलों से वृष्टि बनकर टपकती हैं;

    28 मेघ यही वृष्टि उण्डेलते जाते हैं,

    बहुतायत से यह मनुष्यों पर बरसती हैं.

    29 क्या किसी में यह क्षमता है, कि मेघों को फैलाने की बात को समझ सके,

    परमेश्वर के मंडप की बिजलियां को समझ ले?

    30 देखिए, परमेश्वर ही उजियाले को अपने आस-पास बिखरा लेते हैं

    तथा महासागर की थाह को ढांप देते हैं.

    31 क्योंकि ये ही हैं परमेश्वर के वे साधन, जिनके द्वारा वह जनताओं का न्याय करते हैं.

    तथा भोजन भी बहुलता में प्रदान करते हैं.

    32 वह बिजली अपने हाथों में ले लेते हैं,

    तथा उसे आदेश देते हैं, कि वह लक्ष्य पर जा पड़े.

    33 बिजली का नाद उनकी उपस्थिति की घोषणा है;

    पशुओं को तो इसका पूर्वाभास हो जाता है.

  30. 7 इसलिये प्रिय भाई बहनो, प्रभु के दोबारा आगमन तक धीरज रखो. एक किसान, जब तक प्रारंभिक और अंतिम वृष्टि न हो जाए, अपने खेत से कीमती उपज के लिए कैसे धीरज के साथ प्रतीक्षा करता रहता है! 8 तुम भी धीरज रखो, अपने हृदय को दृढ़ बनाए रखो क्योंकि प्रभु का दूसरा आगमन नज़दीक है. 9 प्रिय भाई बहनो, एक दूसरे पर दोष न लगाओ कि तुम पर भी दोष न लगाया जाए. वास्तव में न्यायाध्यक्ष द्वार पर आ पहुंचे हैं!

    10 प्रिय भाई बहनो, उन भविष्यद्वक्ताओं को अपना आदर्श समझो, जिन्होंने प्रभु के नाम में बातें करते हुए कष्ट सहे है और धीरज बनाए रहे. 11 वे सब, जो धीरज के साथ सहते हैं, हमारी दृष्टि में प्रशंसनीय हैं. तुमने अय्योब की सहनशीलता के विषय में सुना ही है और इस विषय में प्रभु के उद्देश्य की पूर्ति से परिचित भी हो कि प्रभु करुणामय और दया के भंडार हैं.

  31. 10 सात दिन बाद पृथ्वी पर पानी बरसना शुरू हुआ.

    11 नोहा के छः सौ वर्ष के दूसरे महीने के सत्रहवें दिन महासागर के सोते फूट पड़े तथा आकाश को खोल दिया गया. 12 और पृथ्वी पर चालीस दिन तथा चालीस रात लगातार बरसात होती रही.

  32. 6 याहवेह वही करते हैं जो उनकी दृष्टि में उपयुक्त होता है,

    स्वर्ग में तथा पृथ्वी पर,

    समुद्रों में तथा उनकी गहराइयों में.

    7 पृथ्वी के छोर से उन्हीं के द्वारा बादल उठाए जाते हैं;

    वही वृष्टि के साथ बिजलियां उत्पन्‍न करते हैं

    तथा अपने भण्डार-गृहों से हवा को प्रवाहित कर देते हैं.

  33. 7 “जब कटनी के लिए तीन माह बचे थे,

    तब मैंने वर्षा को रोके रखा.

    मैंने एक नगर पर वर्षा की,

    पर दूसरे नगर पर पानी नहीं बरसाया.

    एक खेत पर वर्षा हुई,

    किंतु दूसरे पर नहीं और वह सूख गया.

  34. 1 एक लंबे समय के बाद, तीसरे साल में एलियाह को याहवेह का यह आदेश प्राप्‍त हुआ: “जाओ, स्वयं को अहाब के सामने पेश करो. मैं पृथ्वी पर बारिश भेज रहा हूं.” 2 तब एलियाह अपने आपको अहाब की उपस्थिति में प्रस्तुत करने चले गए.

    इस समय शमरिया में अकाल बहुत ही भारी था.

  35. 23 जब वह पेट भरके खा चुका होगा, परमेश्वर

    अपने प्रचंड कोप को उस पर उंडेल देंगे,

    तभी यह कोप की वृष्टि उस पर बरस पड़ेगी.

  36. 23 जैसे उत्तरी वायु प्रवाह वृष्टि का उत्पादक होता है,

    वैसे ही पीठ पीछे पर निंदा करती जीभ शीघ्र क्रोधी मुद्रा उत्पन्‍न करती है.

  37. 7 वह भूमि, जो वृष्टि के जल को सोखकर किसान के लिए उपयोगी उपज उत्पन्‍न करती है, परमेश्वर की ओर से आशीष पाती है.

  38. 12 परमेश्वर ने और कहा, “जो वायदा मैंने तुम्हारे साथ तथा तुम्हारे साथ के जीवित प्राणियों के साथ किया है, यह पीढ़ी से पीढ़ी तक स्थिर रहेगा और 13 इस बात का सबूत तुम बादलों में मेघधनुष के रूप में देखोगे, यही मेरे एवं पृथ्वी के बीच में वाचा का चिन्ह होगा. 14 जब मैं पृथ्वी के ऊपर बादल फैलाऊंगा और बादल में मेघधनुष दिखाई देगा, 15 तब मैं अपने वायदे को याद करूंगा, जो मेरे और तुम्हारे बीच किया गया है कि अब कभी भी दुबारा पृथ्वी को इस तरह जलप्रलय से नाश नहीं करूंगा. 16 जब भी यह मेघधनुष दिखेगा, मैं परमेश्वर और पृथ्वी पर रहनेवाले प्रत्येक प्राणी के बीच की हुई सनातन वाचा को याद करूंगा.”

    17 परमेश्वर ने नोहा से कहा, “जो वायदा मैंने अपने तथा पृथ्वी के हर एक जीवधारी के बीच किया है, यही उसका चिन्ह है.”

  39. 27 मैंने देखा कि उसके कमर से ऊपर वह चमकते धातु की तरह दिखता था, मानो वह आग से भरा हो, और उसके कमर से नीचे वह आग के समान दिखता था, और वह चमकते प्रकाश से घिरा हुआ था. 28 जैसे किसी बरसात के दिन बादल में धनुष दिखाई पड़ता है, वैसे ही उसके चारों ओर प्रकाश की चमक थी.

    याहवेह के तेज के जैसा यह रूप था. जब मैंने उसे देखा, तो मैं मुंह के बल ज़मीन पर गिरा, और मैंने किसी के बात करने की आवाज सुनी.

  40. 26 मैं उन्हें तथा मेरी पहाड़ी के आस-पास के जगहों को आशीष का कारण बनाऊंगा. मैं समय पर बारिश भेजूंगा; वहां आशीष की बारिश होगी. 27 पेड़ों में फल लगेंगे और भूमि अपना उपज देगी; लोग अपने देश में सुरक्षित रहेंगे. जब मैं उनके जूए को तोड़ूंगा और उन्हें उन लोगों के हाथों से छुड़ाऊंगा, जिन्होंने उन्हें गुलाम बना लिया है, तब वे जानेंगे कि मैं याहवेह हूं.

  41. 54 भीड़ को संबोधित करते हुए प्रभु येशु ने कहा, “जब तुम पश्चिम दिशा में बादल उठते देखते हो तो तुम तुरंत कहते हो, ‘बारिश होगी’ और बारिश होती है. 55 जब पवन दक्षिण दिशा से बहता है तुम कहते हो, ‘अब गर्मी पड़ेगी,’ और ऐसा ही हुआ करता है. 56 पाखंडियों! तुम धरती और आकाश की ओर देखकर तो भेद कर लेते हो किंतु इस युग का भेद क्यों नहीं कर सकते?

  42. 6 दिन की उष्णता, आंधी, पानी और हवा से बचने के लिये आड़ बनकर सुरक्षित रहे.

  43. 1 मूर्ख को सम्मानित करना वैसा ही असंगत है,

    जैसा ग्रीष्मऋतु में हिमपात तथा कटनी के समय वृष्टि.

  44. 3 वह शासक, जो निर्धनों को उत्पीड़ित करता है,

    ऐसी घनघोर वृष्टि-समान है, जो समस्त उपज को नष्ट कर जाती है.

  45. 8 “हे आकाश, अपनी ऊंचाई से धार्मिकता बरसा

    और बादल से धार्मिकता की बारिश हो.

    पृथ्वी खुल जाए,

    जिससे उद्धार हो,

    और नीति भी उसके साथ उगे;

    मैं, याहवेह ने ही इसकी सृष्टि की है.

  46. 12 अपने लिए धर्मीपन का बीज बोओ,

    निश्छल प्रेम की फसल काटो,

    और न जूते हुए भूमि की मिट्टी को तोड़ो;

    क्योंकि यह समय है कि याहवेह की खोज करो,

    जब तक कि वह आकर

    तुम पर धर्मीपन की वर्षा न करें.

  47. 33 तब मोशेह फ़रोह के पास से निकलकर नगर के बाहर चले गए और उन्होंने याहवेह की ओर अपने हाथ उठाए; और तुरंत बादल गरजना एवं ओला गिरना रुक गया, भूमि पर हो रही वर्षा भी रुक गई. 34 जैसे ही फ़रोह ने देखा कि ओले गिरना तथा बादल गरजना रुक गया, उन्होंने पाप किया और उसने और उसके सेवकों ने अपना मन कठोर कर लिया.

  48. 26 “जब आप बारिश इसलिये रोक दें कि आपकी प्रजा ने आपके विरुद्ध पाप किया है और फिर, जब वे इस स्थान की ओर फिरकर प्रार्थना करें और आपके प्रति सच्चे हो, जब आप उन्हें सताएं, और वे पाप से फिर जाएं; 27 तब स्वर्ग में अपने सेवकों और अपनी प्रजा इस्राएल की दोहाई सुनकर उनका पाप क्षमा कर दें. वस्तुतः आप उन्हें उन अच्छे मार्ग पर चलने की शिक्षा दें. फिर अपनी भूमि पर बारिश भेजें—उस भूमि पर जिसे आपने उत्तराधिकार के रूप में अपनी प्रजा को प्रदान किया है.

  49. 11 याहवेह, तुम्हारी संतान में, तुम्हारे पशुओं की सन्तति में और तुम्हारी भूमि के उत्पाद में, तुम्हारी समृद्धि को उस देश में, जो याहवेह ने तुम्हारे पूर्वजों को देने की प्रतिज्ञा की थी, पूरा करेंगे.

    12 याहवेह अपने बड़े भंडार को तुम्हारे लिए उपलब्ध कर देंगे; आकाश अपनी तय ऋतु में भूमि पर वृष्टि करेगा, तुम्हारे सारे काम सफल होंगे और तुम अनेक राष्ट्रों को ऋण दोगे, मगर खुद तुम्हें किसी से ऋण लेने की ज़रूरत न होगी.

  50. 22 याहवेह ने मोशेह को आदेश दिया, “अपना हाथ आकाश की ओर बढ़ाओ, ताकि पूरे मिस्र देश पर, मनुष्य एवं पशु, और मैदान के हर एक वृक्ष पर ओले गिरना शुरू हो जाएं.” 23 मोशेह ने अपनी लाठी आकाश की ओर बढ़ाई, और याहवेह ने आकाश से बादल गरजाये और ओले बरसाए और ओलों के साथ बिजली भी पृथ्वी पर गिरने लगी. 24 ओलों के साथ बिजली भी गिर रही थी; ऐसी दशा मिस्र देश में इससे पहले कभी नहीं हुई थी. 25 ओले उन सब पर गिरे, जो मैदानों में थे—ओले पौधे तथा वृक्ष पर भी गिरे जो पूरे नष्ट हो गये. 26 केवल गोशेन प्रदेश में जहां इस्राएली रहते थे, ओले नहीं गिरे.

  51. 6 मैं इसे निर्जन बना दूंगा,

    न मैं इसकी छंटाई करूंगा,

    न ही सिंचाई! इसमें झाड़ उगेंगे.

    और मैं बादलों को भी कहूंगा

    कि बारिश न हो.”

  52. 6 दुष्टों पर वह फन्दों की वृष्टि करेंगे,

    उनके प्याले में उनका अंश होगा अग्नि;

    गंधक तथा प्रचंड हवा.

  53. 14 बारिश के बिना बादलों और हवा की तरह है जो व्यक्ति उपहार तो देता नहीं,

    किंतु सबके समक्ष देने की डींग मारता रहता है.

  54. 12 याहवेह ही हैं जिन्होंने अपने सामर्थ्य से पृथ्वी की सृष्टि की;

    जिन्होंने विश्व को अपनी बुद्धि द्वारा प्रतिष्ठित किया है,

    अपनी सूझ-बूझ से उन्होंने आकाश को विस्तीर्ण कर दिया.

    13 उनके स्वर उच्चारण से आकाश के जल में हलचल मच जाती है;

    वही हैं जो चारों ओर से मेघों का आरोहण बनाया करते हैं.

    वह वृष्टि के लिए बिजली को अधीन करते हैं

    तथा अपने भण्डारगृह से पवन को चलाते हैं.

  55. 18 अब देखना, कल इसी समय मैं बड़े-बड़े ओले बरसाऊंगा—ऐसा मिस्र देश में आज तक नहीं देखा गया है,

  56. 12 ये लोग समुद्र में छिपी हुई विनाशकारी चट्टानें हैं, जो तुम्हारे प्रेम-भोजों में प्रेम जताते हुए सिर्फ अपनी संतुष्टि के लिए बेशर्म हो भाग लेते हैं. ये निर्जल बादल हैं जिन्हें हवा उड़ा ले जाती है. यह शरद ऋतु के फलहीन और जड़ से गिरे हुए पेड़ हैं, जिनकी दोहरी मृत्यु हुई है. 13 ये समुद्र की प्रचंड लहरों के समान हैं, जो अपनी लज्जा फेन के रूप में उछालते हैं. ये मार्ग से भटके हुए तारागण हैं, जिनके लिए अनंत काल का घोर अंधकार तय किया गया है.

  57. 6 इनमें आकाश को बंद कर देने का सामर्थ्य है कि उनके भविष्यवाणी के दिनों में वर्षा न हो. उनमें जल को लहू में बदल देने की तथा जब-जब वे चाहें, पृथ्वी पर महामारी का प्रहार करने की क्षमता है.

  58. 10 इस घटना के कारण अइयाह की पुत्री, रिज़पाह ने चट्टान पर अपने लिए मोटे कपड़े का आसरा बना लिया और वह इसमें कटनी के शुरुआती दिनों से बारिश होने तक रही. वह न तो दिन में पक्षियों को शवों के निकट आने देती थी न रात में जंगली पशुओं को.

  59. 12 यह सब होने के बाद याहवेह रात में शलोमोन पर प्रकट हुए. शलोमोन को उन्होंने संबोधित करते हुए कहा:

    “तुम्हारी प्रार्थना मैंने सुन ली है. मैंने इस स्थान को अपने लिए बलि के भवन के रूप में रखा है.

    13 “जब कभी मैं आकाश को ऐसा रोक दूं, कि बारिश रुक जाए, या मैं टिड्डियों को आदेश दूं कि वे देश को चट कर जाएं, या मैं अपनी प्रजा पर महामारी भेज दूं 14 और मेरी प्रजा, जो मेरे नाम से जानी जाती है, अपने आपको विनम्र बना ले, प्रार्थना करने लगे, मेरी खुशी चाहे और अपने पाप के स्वभाव से दूर हो जाए, तब मैं स्वर्ग से उनकी सुनूंगा, उनका पाप क्षमा करूंगा और उनके देश के घाव भर दूंगा.

  60. 12 उन्होंने अंधकार ओढ़ लिया, वह उनका छाता बन गया,

    घने-काले वर्षा के मेघ में घिरे हुए.

  61. 2 देखो, याहवेह के पास एक है जो शक्तिशाली और मजबूत है,

    जिसने एक शक्तिशाली ओलावृष्टि और एक मूसलाधार बारिश की तरह,

    विनाश की आंधी और बाढ़ से,

    पृथ्वी को नुकसान पहुंचाया है.