22 Bible Verses About Spring
Biblica® Open Hindi Contemporary Version™ (OHCV)
-
10 इसके उत्तर में मेरे प्रियतम ने मुझसे कहा,
“उठो, मेरी प्रियतमा,
मेरी सुंदरी, मेरे साथ चलो.
11 क्योंकि देख लो! जाड़ा जा रहा है;
वर्षा ऋतु भी हो चुकी है.
12 देश में फूल खिल चुके हैं;
गुनगुनाने का समय आ चुका है,
हमारे देश में कबूतरों का
गीत सुनाई देने लगा है.
13 अंजीर के पेड़ में अंजीर पक चुके हैं;
लताओं पर खिले फूल सुगंध फैला रहे हैं.
उठो, मेरी प्रियतमा;
मेरी सुंदरी, मेरे साथ चलो.”
-
23 वे मेरे लिए वैसे ही प्रतीक्षा करते थे, जैसे वृष्टि की,
उनके मुख वैसे ही खुले रह जाते थे, मानो यह वसन्त ऋतु की वृष्टि है.
-
3 आओ, हम याहवेह को मान लें;
आओ, हम उसको जानने के लिये यत्न करें.
जिस प्रकार निश्चित रूप से सूर्य उदय होता है,
उसी प्रकार वह भी निश्चित रूप से प्रगट होंगे;
वह हमारे पास ठंड के वर्षा के समान,
वर्षा ऋतु के बारिश के समान आएंगे, जो भूमि को सींच जाती है.”
-
1 याहवेह से विनती करो कि वह वसन्त ऋतु में वर्षा भेजें;
यह याहवेह ही है जो बादलों को गरजाते और आंधी लाते है.
वह सब लोगों को वर्षा देते,
और हर एक के लिए खेत में पौधा उपजाते हैं.
-
22 हे जंगली जानवरों, मत डरो,
क्योंकि निर्जन जगह के चरागाह हरे-भरे हो रहे हैं.
पेड़ों में फल लग रहे हैं;
अंजीर का पेड़ और अंगूर की लता भरपूर उपज दे रही हैं.
23 ज़ियोन के लोगों, खुश हो,
याहवेह, अपने परमेश्वर में आनंदित हो,
क्योंकि उन्होंने तुम्हें शरद ऋतु की बारिश दी है
क्योंकि वे विश्वासयोग्य हैं.
उन्होंने तुम्हारे लिये बहुत वर्षा दी है,
पहले के समान शरद और वसन्त ऋतु की वर्षा दी है.
-
7 इसलिये प्रिय भाई बहनो, प्रभु के दोबारा आगमन तक धीरज रखो. एक किसान, जब तक प्रारंभिक और अंतिम वृष्टि न हो जाए, अपने खेत से कीमती उपज के लिए कैसे धीरज के साथ प्रतीक्षा करता रहता है!
-
1 हर एक काम के लिए एक तय समय है,
और धरती पर हर एक काम करने का एक समय होता है:
2 जन्म का समय और मृत्यु का समय;
बोने का समय और बोए हुए को उखाड़ने का समय.
3 मार डालने का समय और स्वस्थ करने का समय;
गिराने का समय और बनाने का समय;
4 रोने का समय और हंसने का समय;
शोक करने का समय और नाचने का समय.
5 पत्थर फेंकने का समय और पत्थर इकट्ठा करने का समय;
गले लगाने का समय और गले न लगाने का समय.
6 खोजने का समय और छोड़ देने का समय;
बचाकर रखने का समय और फेंक देने का समय.
7 फाड़ने का समय और सीने का समय;
चुप रहने का समय और बोलने का समय.
8 प्रेम का समय और नफरत का समय;
युद्ध का समय और शांति का समय.
-
7 क्योंकि याहवेह, तुम्हारे परमेश्वर तुम्हें एक उत्तम देश में ले जा रहे हैं. वह देश, जो नदियों, झरनों और जल-स्रोतों का देश है, जिनका बहाव घाटियों और पहाड़ियों के बीच है; 8 इस देश में गेहूं, जौ उत्पन्न होते हैं; यह अंगूर की लताओं, अंजीर, अनार, जैतून और शहद का देश है; 9 इस देश में तुम्हें भोजन का कोई अभाव न होगा; तुम्हें किसी भी वस्तु का अभाव न होगा. यह ऐसा देश है, जिसकी चट्टानों में लौह के भंडार हैं, इसकी पहाड़ियों में से तांबा प्राप्त किया जा सकता है.
-
13 यह तय है कि यदि तुम मेरे द्वारा आज दिए जा रहे इन आदेशों का पालन करोगे, अर्थात् याहवेह अपने परमेश्वर से प्रेम करोगे, और उन्हीं की सेवा अपने पूरा हृदय और अपने पूरा प्राणों से करोगे, 14 तो वह उपयुक्त मौसम में तुम्हारी भूमि के लिए बारिश भेजेंगे, शुरुआती और अंतिम बारिश, ताकि तुम अपने अन्न, नई दाखमधु और अपना तेल इकट्ठा कर सको.
-
प्रथम पुस्तक
1 कैसा धन्य है वह पुरुष
जो दुष्टों की सम्मति का आचरण नहीं करता,
न पापियों के मार्ग पर खड़ा रहता
और न ही उपहास करनेवालों की बैठक में बैठता है,
2 इसके विपरीत उसका उल्लास याहवेह की व्यवस्था का पालन करने में है,
उसी का मनन वह दिन-रात करता रहता है.
3 वह बहती जलधाराओं के तट पर लगाए गए उस वृक्ष के समान है,
जो उपयुक्त ऋतु में फल देता है
जिसकी पत्तियां कभी मुरझाती नहीं.
ऐसा पुरुष जो कुछ करता है उसमें सफल होता है.
-
15 राजा के मुखमंडल का प्रकाश जीवनदान है;
उसकी कृपादृष्टि उन मेघों के समान है, जो वसन्त ऋतु की वृष्टि लेकर आते हैं.
-
2 मेरी शिक्षा वृष्टि-समान टपके,
मेरा सम्भाषण कोमल घास पर लघु बूंदों के समान,
वनस्पति पर वृष्टि फुहार समान
और ओस की बूंदों समान पड़े.
-
11 क्योंकि जिस प्रकार भूमि अपनी उपज उगाती
और बारी में बोये गये बीज को अंकुरित करती है,
उसी प्रकार प्रभु याहवेह
सब देशों के बीच धार्मिकता बढ़ाएंगे.
-
26 वह धर्मी व्यक्ति, जो दुष्टों के आगे झुक जाता है,
गंदले सोते तथा दूषित कुओं-समान होता है.
-
28 “और वस्त्र तुम्हारी चिंता का विषय क्यों? मैदान के फूलों का ध्यान तो करो कि वे कैसे खिलते हैं. वे न तो परिश्रम करते हैं और न ही वस्त्र निर्माण. 29 फिर भी मैं तुमसे कहता हूं कि शलोमोन की वेशभूषा का ऐश्वर्य किसी भी दृष्टि से इनके तुल्य नहीं था. 30 यदि परमेश्वर घास का श्रृंगार इस सीमा तक करते हैं, जिसका जीवन थोड़े समय का है और जो कल आग में झोंक दिया जाएगा, तो क्या वह तुमको कहीं अधिक सुशोभित न करेंगे? कैसा कमजोर है तुम्हारा विश्वास!
-
14 फिर परमेश्वर ने कहा, “दिन को रात से अलग करने के लिए आकाश में ज्योतियां हों, और ये चिन्हों, समयों, दिनों एवं वर्षों के लिए होगा. 15 और आकाश में ज्योतियां हों, जिससे पृथ्वी को प्रकाश मिले,” और ऐसा ही हो गया.
-
9 आप ही जीवन के स्रोत हैं;
आपके प्रकाश के द्वारा ही हमें ज्योति का भास होता है.
-
10 आप ही के सामर्थ्य से घाटियों में झरने फूट पड़ते हैं;
और पर्वतों के मध्य से जलधाराएं बहने लगती हैं.
11 इन्हीं से मैदान के हर एक पशु को पेय जल प्राप्त होता है;
तथा वन्य गधे भी प्यास बुझा लेते हैं.
12 इनके तट पर आकाश के पक्षियों का बसेरा होता है;
शाखाओं के मध्य से उनकी आवाज निकलती है.
13 वही अपने आवास के ऊपरी कक्ष से पर्वतों की सिंचाई करते हैं;
आप ही के द्वारा उपजाए फलों से पृथ्वी तृप्त है.
-
14 बुद्धिमान की शिक्षा जीवन का सोता है,
कि इससे मृत्यु के फन्दों से बचा जा सके.
-
27 याहवेह के प्रति श्रद्धा ही जीवन का सोता है,
उससे मानव मृत्यु के द्वारा बिछाए गए जाल से बचता जाएगा.
-
13 “मेरी प्रजा ने दो बुराइयां की हैं:
उन्होंने मुझ जीवन्त स्रोत का
परित्याग कर दिया है,
उन्होंने ऐसे हौद बना लिए हैं,
जो टूटे हुए हैं, जो पानी को रोक नहीं सकते.
-
23 किंतु इन लोगों का हृदय हठी एवं विद्रोही है;
वे पीठ दिखाकर अपने ही मार्ग पर आगे बढ़ गए हैं.
24 यह विचार उनके हृदय में आता ही नहीं,
‘अब हम याहवेह हमारे परमेश्वर के प्रति श्रद्धा रखेंगे,
याहवेह जो उपयुक्त अवसर पर वृष्टि करते हैं, शरत्कालीन वर्षा एवं वसन्तकालीन वर्षा,
जो हमारे हित में निर्धारित कटनी के सप्ताह भी लाते हैं.’
25 तुम्हारे अधर्म ने इन्हें दूर कर दिया है;
तुम्हारे पापों ने हित को तुमसे दूर रख दिया है.
Shows Read in context, Share and Copy.