25 Bible Verses About Fall

Biblica® Open Hindi Contemporary Version™ (OHCV)

Bible Verses About Fall
  1. 12 ये लोग समुद्र में छिपी हुई विनाशकारी चट्टानें हैं, जो तुम्हारे प्रेम-भोजों में प्रेम जताते हुए सिर्फ अपनी संतुष्टि के लिए बेशर्म हो भाग लेते हैं. ये निर्जल बादल हैं जिन्हें हवा उड़ा ले जाती है. यह शरद ऋतु के फलहीन और जड़ से गिरे हुए पेड़ हैं, जिनकी दोहरी मृत्यु हुई है. 13 ये समुद्र की प्रचंड लहरों के समान हैं, जो अपनी लज्जा फेन के रूप में उछालते हैं. ये मार्ग से भटके हुए तारागण हैं, जिनके लिए अनंत काल का घोर अंधकार तय किया गया है.

  2. 24 यह विचार उनके हृदय में आता ही नहीं,

    ‘अब हम याहवेह हमारे परमेश्वर के प्रति श्रद्धा रखेंगे,

    याहवेह जो उपयुक्त अवसर पर वृष्टि करते हैं, शरत्कालीन वर्षा एवं वसन्तकालीन वर्षा,

    जो हमारे हित में निर्धारित कटनी के सप्‍ताह भी लाते हैं.’

    25 तुम्हारे अधर्म ने इन्हें दूर कर दिया है;

    तुम्हारे पापों ने हित को तुमसे दूर रख दिया है.

  3. 1 हर एक काम के लिए एक तय समय है,

    और धरती पर हर एक काम करने का एक समय होता है:

    2 जन्म का समय और मृत्यु का समय;

    बोने का समय और बोए हुए को उखाड़ने का समय.

  4. 5 धन्य होते हैं वे, जिनकी शक्ति के स्रोत आप हैं,

    जिनके हृदय में ज़ियोन का राजमार्ग हैं.

    6 जब वे बाका घाटी में से होकर आगे बढ़ते हैं, उसमें झरने फूट पड़ते हैं;

    शरदकालीन वर्षा से जलाशय भर जाते हैं.

    शरदकालीन वृष्टि उस क्षेत्र को आशीषों से भरपूर कर देती है.

  5. 13 यह तय है कि यदि तुम मेरे द्वारा आज दिए जा रहे इन आदेशों का पालन करोगे, अर्थात् याहवेह अपने परमेश्वर से प्रेम करोगे, और उन्हीं की सेवा अपने पूरा हृदय और अपने पूरा प्राणों से करोगे, 14 तो वह उपयुक्त मौसम में तुम्हारी भूमि के लिए बारिश भेजेंगे, शुरुआती और अंतिम बारिश, ताकि तुम अपने अन्‍न, नई दाखमधु और अपना तेल इकट्ठा कर सको. 15 वह तुम्हारे पशुओं के लिए मैदानों में घास उत्पन्‍न करते रहेंगे. तुम भरपूर खाकर तृप्‍त हो जाओगे.

  6. 22 “जब तक पृथ्वी है,

    फसल उगाना तथा काटना,

    ठंड एवं गर्मी,

    धूपकाल और शीतकाल,

    दिन और रात अखंड होते रहेंगे.”

  7. 1 “ ‘पहले महीने की पहली तारीख पर तुम पवित्र सभा आयोजित करोगे. इस दिन तुम कोई भी मेहनत न करोगे. यह वह दिन होगा, जिसे तुम तुरही बजाने के लिए प्रयोग करोगे.

  8. 19 आपने नियत समय के लिए चंद्रमा बनाया है,

    सूर्य को अपने अस्त होने का स्थान ज्ञात है.

  9. 4 आलसी निर्धारित समय पर हल नहीं जोतता;

    और कटनी के समय पर उपज काटने जाता है, तो वहां कुछ भी नहीं रहेगा.

  10. 27 “इस माह का दसवां दिन प्रायश्चित का दिन होगा, यह तुम्हारे लिए पवित्र समारोह होगा और इस दिन अपने हृदयों को नम्र बनाकर याहवेह को अग्निबलि चढ़ाई जाए.

  11. 34 “इस्राएल के घराने को यह आज्ञा दो, ‘सातवें माह के पन्द्रहवें दिन से याहवेह के लिए सात दिनों के लिए झोपड़ी का उत्सव होगा.

  12. 7 “ ‘इसी महीने की दसवीं तारीख पर तुम एक पवित्र सभा आयोजित करोगे; तुम स्वयं को नम्र करोगे, तुम किसी प्रकार की मेहनत नहीं करोगे.

  13. 12 “ ‘इसके बाद सातवें महीने की पन्द्रहवीं तारीख पर तुम एक पवित्र सभा आयोजित करोगे. तुम इसमें कोई भी मेहनत न करोगे, और याहवेह के लिए सात दिन उत्सव मनाओगे.

  14. 7 इसलिये प्रिय भाई बहनो, प्रभु के दोबारा आगमन तक धीरज रखो. एक किसान, जब तक प्रारंभिक और अंतिम वृष्टि न हो जाए, अपने खेत से कीमती उपज के लिए कैसे धीरज के साथ प्रतीक्षा करता रहता है! 8 तुम भी धीरज रखो, अपने हृदय को दृढ़ बनाए रखो क्योंकि प्रभु का दूसरा आगमन नज़दीक है.

  15. 23 ज़ियोन के लोगों, खुश हो,

    याहवेह, अपने परमेश्वर में आनंदित हो,

    क्योंकि उन्होंने तुम्हें शरद ऋतु की बारिश दी है

    क्योंकि वे विश्वासयोग्य हैं.

    उन्होंने तुम्हारे लिये बहुत वर्षा दी है,

    पहले के समान शरद और वसन्त ऋतु की वर्षा दी है.

  16. 37 इस पर येशु ने अपने शिष्यों से कहा, “उपज तो बहुत है किंतु मज़दूर कम, 38 इसलिये उपज के स्वामी से विनती करो कि इस उपज के लिए मज़दूर भेज दें.”

  17. 9 हम भलाई के काम करने में साहस न छोड़ें क्योंकि यदि हम ढीले न हो जाएं तो हम निर्धारित समय पर उपज अवश्य काटेंगे.

  18. 14 फिर परमेश्वर ने कहा, “दिन को रात से अलग करने के लिए आकाश में ज्योतियां हों, और ये चिन्हों, समयों, दिनों एवं वर्षों के लिए होगा.

  19. 26 मैं उन्हें तथा मेरी पहाड़ी के आस-पास के जगहों को आशीष का कारण बनाऊंगा. मैं समय पर बारिश भेजूंगा; वहां आशीष की बारिश होगी.

  20. 21 “तुम छः दिन तो काम करना, परंतु सातवें दिन कोई काम न करना, न खेत जोतने के समय न फसल कटने के समय.

  21. 37 चौथे साल में याहवेह के भवन की नींव रखी गई थी, यह ज़ीव नाम का महीना था. 38 ग्यारहवें साल में बूल महीने में जो वास्तव में आठवां महीना है, हर तरह से भवन बनने का काम पूरा हो गया था. यह सब हर रीति से योजना के अनुसार ही हुआ था, यानी भवन बनाने के काम में सात साल लग गए थे.

  22. 9 प्रचंड वृष्टि दक्षिण दिशा से बढ़ती चली आती हैं

    तथा शीत लहर उत्तर दिशा से.

  23. 17 तो भी उन्होंने स्वयं अपने विषय में गवाह स्पष्ट रखा—वह भलाई करते हुए आकाश से वर्षा तथा ऋतुओं के अनुसार हमें उपज प्रदान करते रहे. वह पर्याप्‍त भोजन और आनंद प्रदान करते हुए हमारे मनों को तृप्‍त करते रहे हैं.”

  24. 6 हर एक प्राणी, जिसमें जीवन का श्वास है, याहवेह का स्तवन करे.

    याहवेह का स्तवन हो!

  25. 5 बुद्धिमान है वह पुत्र, जो ग्रीष्मकाल में ही आहार संचित कर रखता है,

    किंतु वह जो फसल के दौरान सोता है वह एक अपमानजनक पुत्र है.