23 Bible Verses About Summer

Biblica® Open Hindi Contemporary Version™ (OHCV)

Bible Verses About Summer
  1. 22 “जब तक पृथ्वी है,

    फसल उगाना तथा काटना,

    ठंड एवं गर्मी,

    धूपकाल और शीतकाल,

    दिन और रात अखंड होते रहेंगे.”

  2. 5 बुद्धिमान है वह पुत्र, जो ग्रीष्मकाल में ही आहार संचित कर रखता है,

    किंतु वह जो फसल के दौरान सोता है वह एक अपमानजनक पुत्र है.

  3. 12 परमेश्वर, आप युग-युग से मेरे राजा रहे हैं;

    पृथ्वी पर उद्धार के काम करनेवाले आप ही हैं.

    13 आप ही ने अपनी सामर्थ्य से समुद्र को दो भागों में विभक्त किया था;

    आप ही ने विकराल जल जंतु के सिर कुचल डाले.

    14 लिवयाथान के सिर भी आपने ही कुचले थे,

    कि उसका मांस वन के पशुओं को खिला दिया जाए.

    15 आपने ही झरने और धाराएं प्रवाहित की;

    और आपने ही सदा बहने वाली नदियों को सुखा दिया.

    16 दिन तो आपका है ही, साथ ही रात्रि भी आपकी ही है;

    सूर्य, चंद्रमा की स्थापना भी आपके द्वारा की गई है.

    17 पृथ्वी की समस्त सीमाएं आपके द्वारा निर्धारित की गई हैं;

    ग्रीष्मऋतु एवं शरद ऋतु दोनों ही आपकी कृति हैं.

  4. 6 ओ आलसी, जाकर चींटी का ध्यान कर;

    उनके कार्य पर विचार कर और ज्ञानी बन जा!

    7 बिना किसी प्रमुख,

    अधिकारी अथवा प्रशासक के,

    8 वह ग्रीष्मकाल में ही अपना आहार जमा कर लेती है

    क्योंकि वह कटनी के अवसर पर अपना भोजन एकत्र करती रहती है.

  5. 32 “अंजीर के पेड़ से शिक्षा लो: जब उसमें कोंपलें फूटने लगती हैं, पत्तियां निकलने लगती हैं तो तुम जान लेते हो कि गर्मी का समय पास है. 33 इसी प्रकार तुम जब भी इन सभी घटनाओं को होते देखो तो समझ लेना कि वह पास हैं—परंतु द्वार पर ही हैं.

  6. 18 मेरा शोक असाध्य है,

    मेरा हृदय डूब चुका है.

    19 यहां देखो ध्यान से सुनो,

    दूर देश से आ रही मेरी प्रजा की पुत्री की विलाप ध्वनि

    “क्या याहवेह ज़ियोन में नहीं हैं?

    क्या ज़ियोन का राजा उनके मध्य नहीं है?”

    “क्यों उन्होंने मुझे क्रोधित किया अपनी खोदी हुई प्रतिमाओं द्वारा,

    विजातीय प्रतिमाओं द्वारा?”

    20 “कटनी काल समाप्‍त हो चुका,

    ग्रीष्मऋतु भी जा चुकी,

    फिर भी हमें उद्धार प्राप्‍त नहीं हुआ है.”

    21 अपने लोगों की पुत्री की दुःखित अवस्था ने मुझे दुःखित कर रखा है;

    मैं शोक से अचंभित हूं, और निराशा में मैं डूब चुका हूं.

    22 क्या गिलआद में कोई भी औषधि नहीं?

    क्या वहां कोई वैद्य भी नहीं?

    तब क्या कारण है कि मेरे लोगों की पुत्री

    रोगमुक्त नहीं हो पाई है?

  7. 25 चीटियों की गणना सशक्त प्राणियों में नहीं की जाती,

    फिर भी उनकी भोजन की इच्छा ग्रीष्मकाल में भी समाप्‍त नहीं होती;

  8. 29 तब प्रभु येशु ने उन्हें इस दृष्टांत के द्वारा शिक्षा दी: “अंजीर के पेड़ तथा अन्य वृक्षों पर ध्यान दो. 30 जब उनमें कोंपलें निकलने लगती हैं तो तुम स्वयं जान जाते हो कि गर्मी का समय पास है. 31 इसी प्रकार, जब तुम इन घटनाओं को घटित होते हुए देखो तो तुम यह जान जाओगे कि परमेश्वर का राज्य अब पास है.

  9. 1 प्रभु याहवेह ने मुझे यह दिखाया: एक टोकरी पके फल. 2 तब उन्होंने मुझसे पूछा, “हे आमोस, तुम्हें क्या दिख रहा है?”

    मैंने उत्तर दिया, “एक टोकरी पके फल.”

    तब याहवेह ने मुझसे कहा, “मेरे लोग इस्राएलियों का समय पक गया है; अब मैं उनको नहीं छोड़ूंगा.”

    3 प्रभु याहवेह की घोषणा है, “उस दिन मंदिर में गीत विलाप में बदल जाएंगे. बहुत सारे शव हर जगह पड़े होंगे! और सन्‍नाटा होगा!”

    4 तुम, जो ज़रूरतमंद लोगों को कुचलते रहते हो

    और देश के गरीबों को मिटाते रहते हो, सुनो!

    5 तुम कहते हो,

    “कब समाप्‍त होगा नया चांद का उत्सव

    कि हम अनाज बेच सकें,

    कब शब्बाथ समाप्‍त होगा

    कि हम गेहूं का खरीदी-बिक्री कर सकें?”

    कम चीज़ों को ज्यादा मूल्य पर बेचें

    और ग्राहक को छल की नाप से ठगें,

    6 चांदी की मुद्रा से गरीबों को

    और ज़रूरतमंद लोगों को एक जोड़ी जूते से खरीदें,

    और तो और गेहूं की भूसी को भी बेच दें.

  10. 1 मेरी क्या दुर्गति है!

    मैं उस मनुष्य के जैसा हूं,

    जो अंगूर की बारी में लवनी के छूटे अंगूर को धूपकाल में बटोरता है;

    खाने के लिये अंगूर का कोई गुच्छा नहीं बचा है,

    मैंने शुरू के अंजीर के फलों की जो लालसा की थी, वे भी नहीं हैं.

  11. 1 मूर्ख को सम्मानित करना वैसा ही असंगत है,

    जैसा ग्रीष्मऋतु में हिमपात तथा कटनी के समय वृष्टि.

  12. 15 मैं शीतकालीन भवन

    और साथ में ग्रीष्मकालीन भवन को गिरा दूंगा;

    वे भवन, जो हाथी-दांत से सजाए गये हैं, नाश किए जायेंगे

    और हवेलियों को नष्ट कर दिया जाएगा,”

    यह याहवेह का कहना है.

  13. 28 “अंजीर के पेड़ से शिक्षा लो: जब उसमें कोंपलें फूटने लगती और पत्तियां निकलने लगती हैं तो तुम जान लेते हो कि गर्मी का समय पास है. 29 इसी प्रकार तुम जब भी इन सभी घटनाओं को देखो तो समझ लेना कि वह पास है—द्वार पर ही है.

  14. 35 तब लोहा, मिट्टी, कांसा, चांदी और सोना सब टूटकर टुकड़े-टुकड़े हो गए और ग्रीष्मकाल में खलिहान के भूंसे के समान हो गये. हवा उनको ऐसे उड़ा ले गई कि उनका कोई छोटा टुकड़ा भी न बचा. पर जिस चट्टान ने मूर्ति को ठोकर मारी थी, वह चट्टान एकाएक बहुत बड़ा पहाड़ बन गई और सारी पृथ्वी में फैल गई.

  15. 4 इसकी सुंदरता मुरझाया हुआ फूल,

    जो उपजाऊ घाटी के ऊंचाई पर स्थित है,

    और वह जैसे ग्रीष्मकाल से पहले पके अंजीर के समान होगा—

    जिसे देखते ही जल्दी खा जाते हैं.

  16. 8 वह व्यक्ति जल के निकट रोपित वृक्ष के सदृश है,

    जो जल प्रवाह की ओर अपनी जड़ें फैलाता जाता है.

    ग्रीष्मकाल का उसे कोई भय नहीं होता;

    उसकी पत्तियां सदैव हरी ही रहेंगी.

    अकाल उसके लिए चिंता का विषय न होगा

    और इसमें समय पर फल लगना बंद नहीं होगा.”

  17. 6 जो मांसाहारी पक्षियों

    और पृथ्वी के पशुओं के लिए होगा;

    मांसाहारी पक्षी इन पर धूप में,

    तथा पृथ्वी के पशु इस पर सर्दी में बैठेंगे.

  18. 14 “जो अपने दुःखी मित्र पर करुणा नहीं दिखाता,

    वह सर्वशक्तिमान परमेश्वर के प्रति श्रद्धा छोड़ देता है.

    15 मेरे भाई तो जलधाराओं समान विश्वासघाती ही प्रमाणित हुए,

    वे जलधाराएं, जो विलीन हो जाती हैं,

    16 जिनमें हिम पिघल कर जल बनता है

    और उनका जल छिप जाता है.

    17 वे जलहीन शांत एवं सूनी हो जाती हैं,

    वे ग्रीष्मऋतु में अपने स्थान से विलीन हो जाती हैं.

  19. 4 क्योंकि दिन-रात

    आपका हाथ मुझ पर भारी था;

    मेरा बल मानो ग्रीष्मकाल की

    ताप से सूख गया.

  20. 4 तब याहवेह ने मुझसे कहा,

    “सूर्य की तेज धूप तथा कटनी के समय ओस के बादल में रहकर मैं चुपचाप देखूंगा.”

  21. 17 हर एक अच्छा वरदान और निर्दोष दान ऊपर से अर्थात् ज्योतियों के पिता की ओर से आता है, जिनमें न तो कोई परिवर्तन है और न अदल-बदल.

  22. 10 मैं तो मिज़पाह में ही रहूंगा, कि मैं तुम्हारी सहायता में खड़ा रह सकूं, कि मैं उन कसदियों के लिए तुम्हारा प्रवक्ता हो सकूं जो अपना प्रतिवाद लेकर मेरे पास आए थे, किंतु तुम द्राक्षारस, ग्रीष्मकालीन फल एवं तेल का संग्रहण करते रहना, उन्हें भंडारण बर्तनों में रख देना, अपने-अपने नगरों में निवास करना, जिन्हें अब तुमने अपना लिया है.”

    11 इसी प्रकार वे सभी यहूदियों ने जो इस समय मोआब, अम्मोन, एदोम तथा अन्य देशों में निवास करने लगे थे, यह सुना कि बाबेल के राजा ने यहूदिया में कुछ लोगों को छोड़ दिया है, तथा यह, कि उसने उन पर शापान के पौत्र, अहीकाम के पुत्र गेदालियाह को अधिपति नियुक्त कर दिया है, 12 तब सभी स्थानों से सारे यहूदी लौटकर आने लगे, जहां उन्हें खदेड़ दिया गया था, वे यहूदिया देश में आए तथा मिज़पाह में गेदालियाह से भेंट करने गए. उन्होंने बड़ी मात्रा में द्राक्षारस एवं ग्रीष्मकालीन फलों का भंडारण कर डाला.

  23. 8 उस दिन जीवन का जल येरूशलेम से बह निकलेगा, इसमें का आधा पानी पूर्व से मृत सागर की ओर तथा आधा पानी पश्चिम से भूमध्य सागर की ओर बहेगा, और यह ग्रीष्मकाल और साथ ही साथ शीतकाल में भी बहता रहेगा.