42 Bible Verses About Friendship

Biblica® Open Hindi Contemporary Version™ (OHCV)

Bible Verses About Friendship
  1. 12 यह मेरी आज्ञा है कि तुम एक दूसरे से उसी प्रकार प्रेम करो, जिस प्रकार मैंने तुमसे प्रेम किया है. 13 इससे श्रेष्ठ प्रेम और कोई नहीं कि कोई अपने मित्रों के लिए अपने प्राण दे दे. 14 यदि तुम मेरी आज्ञाओं का पालन करते हो तो तुम मेरे मित्र हो. 15 मैंने तुम्हें दास नहीं, मित्र माना है क्योंकि दास स्वामी के कार्यों से अनजान रहता है. मैंने तुम्हें उन सभी बातों को बता दिया है, जो मुझे पिता से मिली हुई हैं. 16 तुमने मुझे नहीं परंतु मैंने तुम्हें चुना है और तुम्हें नियुक्त किया है कि तुम फल दो—ऐसा फल, जो स्थायी हो—जिससे मेरे नाम में तुम पिता से जो कुछ मांगो, वह तुम्हें दे सकें. 17 मेरी आज्ञा यह है: एक दूसरे से प्रेम करो.

  2. 5 छिपे प्रेम से कहीं अधिक प्रभावशाली है

    प्रत्यक्ष रूप से दी गई फटकार.

    6 मित्र द्वारा किए गए घाव भी विश्वासयोग्य है,

    किंतु विरोधी चुम्बनों की वर्षा करता है!

    7 जब भूख अच्छी रीति से तृप्‍त की जा चुकी है, तब मधु भी अप्रिय लगने लगता है,

    किंतु अत्यंत भूखे व्यक्ति के लिए कड़वा भोजन भी मीठा हो जाता है.

    8 अपने घर से दूर चला गया व्यक्ति वैसा ही होता है

    जैसे अपने घोंसले से भटक चुका पक्षी.

    9 तेल और सुगंध द्रव्य हृदय को मनोहर कर देते हैं,

    उसी प्रकार सुखद होता है

    खरे मित्र का परामर्श.

    10 अपने मित्र तथा अपने माता-पिता के मित्र की उपेक्षा न करना.

    अपनी विपत्ति की स्थिति में अपने भाई के घर भेंट करने न जाना.

    दूर देश में जा बसे तुम्हारे भाई से उत्तम है तुम्हारे निकट निवास कर रहा पड़ोसी.

  3. 17 मित्र वह है, जिसका प्रेम चिरस्थायी रहता है,

    और भाई का अस्तित्व विषम परिस्थिति में सहायता के लिए ही होता है.

    18 वह मूर्ख ही होता है, जो हाथ पर हाथ मारकर शपथ करता

    तथा अपने पड़ोसी के लिए आर्थिक ज़मानत देता है.

  4. 24 मनुष्य के मित्र मैत्री का लाभ उठाते रहते हैं,

    किंतु सच्चा मित्र वह होता है, जो भाई से भी अधिक उत्तम होता है.

  5. 9 एक से बेहतर हैं दो,

    क्योंकि उन्हें मेहनत का बेहतर प्रतिफल मिलता है:

    10 यदि उनमें से एक गिर भी जाए,

    तो दूसरा अपने मित्र को उठा लेगा,

    मगर शोक है उस व्यक्ति के लिए जो गिरता है

    और उसे उठाने के लिए कोई दूसरा नहीं होता.

    11 अगर दो व्यक्ति साथ साथ सोते हैं तो वे एक दूसरे को गर्म रखते हैं.

    मगर अकेला व्यक्ति अपने आपको कैसे गर्म रख सकता है?

    12 अकेले व्यक्ति पर तो हावी होना संभव है,

    मगर दो व्यक्ति उसका सामना कर सकते हैं:

    तीन डोरियों से बनी रस्सी को आसानी से नहीं तोड़ा जा सकता.

  6. 17 जिस प्रकार लोहे से ही लोहे पर धार बनाया जाता है,

    वैसे ही एक व्यक्ति दूसरे के सुधार के लिए होते है.

  7. 12 इसलिये परमेश्वर के चुने हुए, पवित्र लोगों तथा प्रिय पात्रों के समान अपने हृदयों में करुणा, भलाई, विनम्रता, दीनता तथा धीरज धारण कर लो. 13 आपस में सहनशीलता और क्षमा करने का भाव बना रहे. यदि किसी को किसी अन्य के प्रति शिकायत हो, वह उसे उसी प्रकार क्षमा करे जैसे प्रभु ने तुम्हें क्षमा किया है 14 और इन सबसे बढ़कर प्रेम भाव बनाए रखो, जो एकता का समूचा सूत्र है.

    15 तुम्हारे हृदय में मसीह की शांति राज्य करे—वस्तुतः एक शरीर में तुम्हें इसी के लिए बुलाया गया है. हमेशा धन्यवादी बने रहो. 16 तुममें मसीह के वचन को अपने हृदय में पूरी अधिकाई से बसने दो. एक दूसरे को सिद्ध ज्ञान में शिक्षा तथा चेतावनी दो और परमेश्वर के प्रति हार्दिक धन्यवाद के साथ स्तुति, भजन तथा आत्मिक गीत गाओ

  8. 1 जैसे ही दावीद और शाऊल के बीच बातें खत्म हुईं, योनातन और दावीद के बीच गहरा संबंध बनना शुरू हुआ. योनातन के लिए दावीद प्राणों से प्रिय हो गए. 2 शाऊल ने उसी दिन से दावीद को अपने पास रख लिया और उन्हें अपने पिता के घर लौटने की आज्ञा ही न दी. 3 योनातन ने दावीद से वाचा बांधी, क्योंकि दावीद उन्हें अपने प्राणों से प्रिय हो गए थे. 4 योनातन ने अपने औपचारिक वस्त्र उतारकर दावीद को दे दिए, जिनमें उनकी तलवार, उनका धनुष-यहां तक उनका कटिबंध भी शामिल था.

    5 शाऊल जिस किसी काम के लिए दावीद को भेजा करते थे, दावीद उसमें सफलता ही प्राप्‍त करते थे. शाऊल ने उन्हें सैन्य अधिकारी चुन लिया. इससे न केवल सेना में हर्ष की लहर दौड़ गई बल्कि शाऊल के सेवक भी इससे प्रसन्‍न हो गए.

  9. 20 वह, जो ज्ञानवान की संगति में रहता है, ज्ञानवान हो जाता है,

    किंतु मूर्खों के साथियों को हानि का सामना करना होगा.

  10. 24 किसी क्रोधी व्यक्ति को मित्र न बनाना,

    और न किसी शीघ्र क्रोधी व्यक्ति के किसी कार्य में सहयोगी बनना.

    25 कहीं ऐसा न हो कि तुम भी उसी के समान बन जाओ

    और स्वयं किसी फंदे में जा फंसो.

    26 तुम उनके जैसे न बनना, जो किसी की ज़मानत लेते हैं,

    जो किसी ऋणी के ऋण का दायित्व लेते हैं.

    27 यदि तुम्हारे पास भुगतान करने के लिए कुछ नहीं है,

    तो साहूकार तो तुमसे तुम्हारा बिछौना छीन लेगा.

  11. 23 और पवित्र शास्त्र का यह लेख पूरा हो गया, “अब्राहाम ने परमेश्वर में विश्वास किया और उनका यह काम उनकी धार्मिकता मानी गई,” और वह परमेश्वर के मित्र कहलाए.

  12. 4 अरे विश्वासघातियो! क्या तुम्हें यह मालूम नहीं कि संसार से मित्रता परमेश्वर से शत्रुता है? इसलिये उसने, जो संसार की मित्रता से बंधा हुआ है, अपने आपको परमेश्वर का शत्रु बना लिया है.

  13. 9 प्रेम का खोजी अन्य के अपराध पर आवरण डालता है,

    किंतु वह, जो अप्रिय घटना का उल्लेख बार-बार करता है, परम मित्रों तक में फूट डाल देता है.

  14. 33 धोखे में मत रहना: बुरी संगति अच्छे चरित्र को बिगाड़ देती है.

  15. 16 किंतु रूथ ने उसे उत्तर दिया, “आप मुझे न तो लौट जाने के लिए मजबूर करें और न आपको छोड़ने के लिए, क्योंकि आप जहां भी जाएंगी, मैं आपके ही साथ जाऊंगी और जहां आप रहेंगी, मैं वहीं रहूंगी. आपके लोग मेरे लोग होंगे तथा आपके परमेश्वर मेरे परमेश्वर; 17 जिस स्थान पर आप आखिरी सांस लें, मैं भी वहीं आखिरी सांस लूं, और वहीं मुझे भी मिट्टी दी जाए. अब यदि मृत्यु के अलावा मेरा आपसे अलग होने का कोई और कारण हो, तो याहवेह मुझे कठोर से कठोर दंड दें.” 18 जब नावोमी ने यह देखा कि रूथ उनके साथ जाने के लिए दृढ़ निश्चयी है, तब उन्होंने रूथ को मजबूर करने की और कोशिश न की.

  16. 20 मेरे मित्र ही मेरे विरोधी हो गए हैं.

    मेरा आंसू बहाना तो परमेश्वर के सामने है.

    21 उपयुक्त होता कि मनुष्य परमेश्वर से उसी स्तर पर आग्रह कर सकता,

    जिस प्रकार कोई व्यक्ति अपने पड़ोसी से.

  17. 9 प्रेम निष्कपट हो; बुराई से घृणा करो; आदर्श के प्रति आसक्त रहो; 10 आपसी प्रेम में समर्पित रहो; अन्यों को ऊंचा सम्मान दो; 11 तुम्हारा उत्साह कभी कम न हो; आत्मिक उत्साह बना रहे; प्रभु की सेवा करते रहो;

  18. 14 “जो अपने दुःखी मित्र पर करुणा नहीं दिखाता,

    वह सर्वशक्तिमान परमेश्वर के प्रति श्रद्धा छोड़ देता है.

    15 मेरे भाई तो जलधाराओं समान विश्वासघाती ही प्रमाणित हुए,

    वे जलधाराएं, जो विलीन हो जाती हैं,

  19. 28 कुटिल मनोवृत्ति का व्यक्ति कलह फैलाता जाता है,

    तथा परम मित्रों में फूट का कारण वह व्यक्ति होता है, जो कानाफूसी करता है.

  20. 8 “हे मेरे दास इस्राएल,

    मेरे चुने हुए याकोब,

    मेरे मित्र अब्राहाम के वंश,

  21. 2 एक दूसरे का बोझ उठाया करो. इसके द्वारा तुम मसीह की व्यवस्था को पूरा करोगे.

  22. 9 परमेश्वर द्वारा हम क्रोध के लिए नहीं परंतु हमारे प्रभु येशु मसीह द्वारा उद्धार पाने के लिए ठहराए गए हैं. 10 जिन्होंने हमारे लिए प्राण त्याग दिया, कि चाहे हम जागते हों या सोते हों, उनके साथ निवास करें. 11 इसलिये तुम, जैसा इस समय कर ही रहे हो, एक दूसरे को आपस में प्रोत्साहित तथा उन्‍नत करने में लगे रहो.

  23. 11 याहवेह मोशेह से इस प्रकार बात करते, जैसे अपने मित्र से बात कर रहे हों. फिर मोशेह वापस छावनी में आ जाते थे; परंतु नून के पुत्र यहोशू, जो मोशेह के सेवक था, वह मिलनवाले तंबू को नहीं छोड़ता था.

  24. 7 आपने ही इस भूमि के मूल निवासियों को अपनी प्रजा इस्राएल के सामने से दूर कर दिया और यह भूमि अपने मित्र अब्राहाम के वंशजों को दे दी.

  25. 26 धर्मी अपने पड़ोसी के लिए मार्गदर्शक हो जाता है,

    किंतु बुरे व्यक्ति का चालचलन उसे भटका देता है.

    27 आलसी के पास पकाने के लिए अन्‍न ही नहीं रह जाता,

    किंतु परिश्रमी व्यक्ति के पास भरपूर संपत्ति जमा हो जाती है.

  26. 27 “किंतु तुम, जो इस समय मेरे प्रवचन सुन रहे हो, अपने शत्रुओं से प्रेम करो तथा उनके साथ भलाई, जो तुमसे घृणा करते हैं. 28 जो तुम्हें शाप देते हैं उनको आशीष दो, और जो तुम्हारे साथ दुर्व्यवहार करें उनके लिए प्रार्थना करो. 29 यदि कोई तुम्हारे एक गाल पर प्रहार करे उसकी ओर दूसरा भी फेर दो. यदि कोई तुम्हारी चादर लेना चाहे तो उसे अपना कुर्ता भी देने में संकोच न करो. 30 जब भी कोई तुमसे कुछ मांगे तो उसे अवश्य दो और यदि कोई तुम्हारी कोई वस्तु ले ले तो उसे वापस न मांगो 31 अन्यों के साथ तुम्हारा व्यवहार वैसा ही हो जैसे व्यवहार की आशा तुम उनसे करते हो.

  27. 8 सबसे उत्तम तो यह है कि आपस में उत्तम प्रेम रखो क्योंकि प्रेम अनगिनत पापों पर पर्दा डाल देता है. 9 बिना कुड़कुड़ाए एक दूसरे का अतिथि-सत्कार करो. 10 हर एक ने परमेश्वर द्वारा विशेष क्षमता प्राप्‍त की है इसलिये वह परमेश्वर के असीम अनुग्रह के उत्तम भंडारी होकर एक दूसरे की सेवा करने के लिए उनका अच्छी तरह से उपयोग करें.

  28. 12 यदि शत्रु मेरी निंदा करता तो यह,

    मेरे लिए सहनीय है;

    यदि मेरा विरोधी मेरे विरुद्ध उठ खड़ा हो तो,

    मैं उससे छिप सकता हूं.

    13 किंतु यहां तो तुम, मेरे साथी, मेरे परम मित्र,

    मेरे शत्रु हो गए हैं, जो मेरे साथ साथ रहे हैं,

    14 तुम्हारे ही साथ मैंने संगति के मेल-मिलाप अवसरों का आनंद लिया था,

    अन्य आराधकों के साथ

    हम भी साथ साथ

    परमेश्वर के भवन को जाते थे.

  29. आराधना के लिए यात्रियों का गीत. दावीद की रचना.

    1 कैसी आदर्श और मनोरम है

    वह स्थिति जब भाइयों में परस्पर एकता होती है!

  30. 15 “यदि कोई सहविश्वासी तुम्हारे विरुद्ध कोई अपराध करे तो जाकर उस पर उसका दोष प्रकट कर दो, किंतु यह मात्र तुम दोनों के मध्य ही हो. यदि वह तुम्हारी सुन ले तो तुमने उसे पुनः प्राप्‍त कर लिया.

  31. 5 प्रभु येशु ने उनसे आगे कहा, “तुममें से किसी का एक मित्र आधी रात में आकर यह विनती करे, ‘मित्र! मुझे तीन रोटियां दे दो; 6 क्योंकि मेरा एक मित्र यात्रा करते हुए घर आया है और उसके भोजन के लिए मेरे पास कुछ नहीं है.’ 7 तब वह अंदर ही से उत्तर दे, ‘मुझे मत सताओ! द्वार बंद हो चुका है और मेरे बालक मेरे साथ सो रहे हैं. अब मैं उठकर तुम्हें कुछ नहीं दे सकता.’ 8 मैं जो कह रहा हूं उसे समझो: हालांकि वह व्यक्ति मित्र होने पर भी भले ही उसे देना न चाहे, फिर भी उस मित्र के बहुत विनती करने पर उसकी ज़रूरत के अनुसार उसे अवश्य देगा.

  32. 24 हम यह भी विशेष ध्यान रखें कि हम आपस में प्रेम और भले कामों में एक दूसरे को किस प्रकार प्रेरित करें 25 तथा हम आराधना सभाओं में लगातार इकट्ठा होने में सुस्त न हो जाएं, जैसे कि कुछ हो ही चुके हैं. एक दूसरे को प्रोत्साहित करते रहो और इस विषय में और भी अधिक नियमित हो जाओ, जैसा कि तुम देख ही रहे हो कि वह दिन पास आता जा रहा है.

  33. 11 जब अय्योब के तीन मित्रों को अय्योब की दुखद स्थिति का समाचार प्राप्‍त हुआ, तब तीनों ही अपने-अपने स्थानों से अय्योब के घर आ गए, तेमानी से एलिफाज़, शूही से बिलदद तथा नआमथ से ज़ोफर. इन तीनों ने योजना बनाई कि सहानुभूति एवं सांत्वना देने के लिए वे अय्योब से भेंट करेंगे. 12 जब वे दूर ही थे तथा उन्होंने अय्योब की ओर देखा, तो वे उन्हें पहचान ही न सके. वे उच्च स्वर में रोने लगे. हर एक ने अपने-अपने वस्त्रों को फाड़कर अपने-अपने ऊपर धूल डाल ली. 13 तब वे जाकर अय्योब के निकट भूमि पर सात दिन एवं सात रात्रि चुप बैठे रहे, क्योंकि उनके सामने यह पूर्णतः स्पष्ट था कि अय्योब की पीड़ा अत्यंत भयानक थी.

  34. 4 धन-संपत्ति अनेक नए मित्रों को आकर्षित करती है,

    किंतु निर्धन व्यक्ति के मित्र उसे छोड़कर चले जाते हैं.

    5 झूठे साक्षी का दंड सुनिश्चित है,

    तथा दंडित वह भी होगा, जो झूठा है.

    6 उदार व्यक्ति का समर्थन अनेक व्यक्ति चाहते हैं,

    और उस व्यक्ति के मित्र सभी हो जाते हैं, जो उपहार देने में उदार है.

    7 निर्धन व्यक्ति तो अपने संबंधियों के लिए भी घृणा का पात्र हो जाता है.

    उसके मित्र उससे कितने दूर हो जाते हैं!

    वह उन्हें मनाता रह जाता है,

    किंतु इसका उन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता.

  35. 11 जब उन्होंने इसे प्राप्‍त किया तब वे भूस्वामी के खिलाफ बड़बड़ाने लगे, 12 ‘अंत में आए इन मज़दूरों ने मात्र एक ही घंटा काम किया है और आपने उन्हें हमारे बराबर ला दिया, जबकि हमने दिन की तेज धूप में कठोर परिश्रम किया.’

    13 “बारी के मालिक ने उन्हें उत्तर दिया, ‘मित्र मैं तुम्हारे साथ कोई अन्याय नहीं कर रहा. क्या हम एक दीनार मज़दूरी पर सहमत न हुए थे? 14 जो कुछ तुम्हारा है उसे स्वीकार कर लो और जाओ. मेरी इच्छा यही है कि अंत में काम पर आए मज़दूर को उतना ही दूं जितना तुम्हें. 15 क्या यह न्याय संगत नहीं कि मैं अपनी संपत्ति के साथ वह करूं जो मैं चाहता हूं? क्या मेरा उदार होना तुम्हारी आंखों में खटक रहा है?’

    16 “इसलिये वे, जो अंतिम हैं पहले होंगे तथा जो पहले हैं, वे अंतिम.”

  36. 50 येशु ने यहूदाह से कहा,

    “मेरे मित्र, जिस काम के लिए आए हो, उसे पूरा कर लो.” उन्होंने आकर येशु को पकड़ लिया.

  37. 26 योनातन, मेरे भाई, तुम्हारे लिए मैं शोकाकुल हूं;

    तुम मुझे अत्यंत प्रिय थे.

    मेरे लिए तुम्हारा प्रेम,

    नारी के प्रेम से कहीं अधिक मधुर था.

  38. 9 यहां तक कि जो मेरा परम मित्र था,

    जिस पर मैं भरोसा करता था,

    जिसके साथ मैं भोजन करता था,

    उसी ने मुझ पर लात उठाई है.

  39. 1 मेरे पुत्र, यदि तुम अपने पड़ोसी के लिए ज़मानत दे बैठे हो,

    किसी अपरिचित के लिए वचनबद्ध हुए हो,

    2 यदि तुम वचन देकर फंस गए हो,

    तुम्हारे ही शब्दों ने तुम्हें विकट परिस्थिति में ला रखा है,

    3 तब मेरे पुत्र, ऐसा करना कि तुम स्वयं को बचा सको,

    क्योंकि इस समय तो तुम अपने पड़ोसी के हाथ में आ चुके हो:

    तब अब अपने पड़ोसी के पास चले जाओ,

    और उसको नम्रता से मना लो!

    4 यह समय निश्चिंत बैठने का नहीं है,

    नींद में समय नष्ट न करना.

    5 इस समय तुम्हें अपनी रक्षा उसी हिरणी के समान करना है, जो शिकारी से बचने के लिए अपने प्राण लेकर भाग रही है,

    जैसे पक्षी जाल डालनेवाले से बचकर उड़ जाता है.

  40. 19 मनुष्य का पुत्र खाते-पीते आया, और उन्होंने घोषित कर दिया, ‘अरे, वह तो पेटू और पियक्कड़ है; वह तो चुंगी लेनेवालों और अपराधी व्यक्तियों का मित्र है!’ बुद्धि अपने कामों से सही साबित होती है.”

  41. 11 “जब राजा उस कक्ष में उनसे भेंट करने आया, उसने वहां एक ऐसे व्यक्ति को देखा, जिसने विवाहोत्सव के लिए उपयुक्त वस्त्र नहीं पहने थे. 12 राजा ने उससे प्रश्न किया, ‘मित्र, विवाहोत्सव के लिए सही वस्त्र पहने बिना तुम यहां कैसे आ गए?’ उसके पास इसका कोई उत्तर न था.

    13 “तब राजा ने सेवकों को आज्ञा दी, ‘इसके हाथ-पांव बांधकर बाहर अंधकार में फेंक दो, जहां बहुत रोना और दांत पीसना होता रहेगा.’

    14 “बुलाए हुए तो बहुत हैं, किंतु चुने हुए थोड़े.”

  42. 1 इसलिये यदि मसीह में ज़रा सा भी प्रोत्साहन, प्रेम से उत्पन्‍न धीरज, आत्मा की सहभागिता तथा करुणा और कृपा है, 2 तो एक मन, एक सा प्रेम, एक ही चित्त तथा एक लक्ष्य के लिए ठान कर मेरा आनंद पूरा कर दो. 3 स्वार्थ और झूठी बड़ाई से कुछ भी न करो, परंतु विनम्रता के साथ तुममें से प्रत्येक अपनी बजाय दूसरे को श्रेष्ठ समझे. 4 तुममें से हर एक सिर्फ अपनी ही भलाई का नहीं परंतु दूसरों की भलाई का भी ध्यान रखे.