36 Bible Verses About Restoration

Biblica® Open Hindi Contemporary Version™ (OHCV)

Bible Verses About Restoration
  1. 19 इसलिये पश्चाताप कीजिए, परमेश्वर की ओर मन फिराइए कि आपके पाप मिटा दिए जाएं, जिसके फलस्वरूप प्रभु की ओर से आपके लिए विश्राम और शांति का समय आ जाए 20 और वह मसीह येशु को, जो आपके लिए पहले से ठहराए गए मसीह हैं, भेज दें, 21 जिनका स्वर्ग के द्वारा स्वीकार किया जाना निश्चित है, जब तक परमेश्वर द्वारा हर एक वस्तु की पुनःस्थापना का समय न आ जाए, जिसकी प्रतिज्ञा परमेश्वर ने प्राचीन काल में अपने भविष्यद्वक्ताओं के माध्यम से की थी.

  2. 18 तब याहवेह को अपने देश के विषय में जलन हुई

    और उन्होंने अपने लोगों पर तरस खाया.

    19 याहवेह ने उन्हें उत्तर दिया:

    “मैं तुम्हारे लिए अन्‍न, नई अंगूर की दाखमधु और जैतून पर्याप्‍त मात्रा में भेज रहा हूं,

    कि तुम सब पूरी तरह संतुष्ट हो जाओ;

    मैं तुम्हें अन्यजातियों के लिए

    फिर कभी हंसी का पात्र नहीं बनाऊंगा.

    20 “मैं उत्तर के उपद्रवी झुंड को तुमसे दूर भगा दूंगा,

    और उसे एक सूखा और बंजर देश कर दूंगा;

    उसका पूर्वी भाग मृत सागर

    और पश्चिमी भाग भूमध्य-सागर में डूब जाएगा.

    और उसकी दुर्गंध ऊपर जाएगी;

    उसकी गंध उठती रहेगी.”

    निःसंदेह याहवेह ने महान कार्य किए हैं!

    21 हे यहूदिया देश, मत डरो;

    खुश और आनंदित हो.

    निःसंदेह याहवेह ने महान कार्य किए हैं!

    22 हे जंगली जानवरों, मत डरो,

    क्योंकि निर्जन जगह के चरागाह हरे-भरे हो रहे हैं.

    पेड़ों में फल लग रहे हैं;

    अंजीर का पेड़ और अंगूर की लता भरपूर उपज दे रही हैं.

    23 ज़ियोन के लोगों, खुश हो,

    याहवेह, अपने परमेश्वर में आनंदित हो,

    क्योंकि उन्होंने तुम्हें शरद ऋतु की बारिश दी है

    क्योंकि वे विश्वासयोग्य हैं.

    उन्होंने तुम्हारे लिये बहुत वर्षा दी है,

    पहले के समान शरद और वसन्त ऋतु की वर्षा दी है.

    24 खलिहान अन्‍न से भर जाएंगे;

    कुंडों में अंगूर की दाखमधु और तेल की इतनी अधिकता होगी कि वे भरकर उछलने लगेंगे.

    25 “मैं तुम्हारे उन सब वर्षों की उपज की भरपायी कर दूंगा जिसे टिड्डियों ने खा लिया था—

    बड़े टिड्डी और छोटे टिड्डी,

    दूसरे टिड्डी और टिड्डियों का झुंड—

    मेरी बड़ी सेना जिसे मैंने तुम्हारे बीच भेजा था.

    26 तुम्हारे पास खाने के लिए भोजन वस्तु और तुम पेट भर खाओगे,

    और तुम याहवेह, अपने परमेश्वर के नाम की स्तुति करोगे,

    जिसने तुम्हारे लिये अद्भुत काम किए हैं;

    मेरे लोग फिर कभी लज्जित नहीं होंगे.

  3. 12 अपने उद्धार का उल्लास मुझमें पुनः संचारित कीजिए,

    और एक तत्पर आत्मा प्रदान कर मुझमें नवजीवन का संचार कीजिए.

    13 तब मैं अपराधियों को आपकी नीतियों की शिक्षा दे सकूंगा,

    कि पापी आपकी ओर पुनः फिर सकें.

  4. 1 प्रिय भाई बहनो, यदि तुम्हें यह मालूम हो कि किसी व्यक्ति ने कोई अपराध किया है, तो तुम, जो आत्मिक हो, उसे नम्रतापूर्वक सुधारो, किंतु तुम स्वयं सावधान रहो कि कहीं तुम भी परीक्षा में न पड़ जाओ.

  5. 1 तब मैंने एक नया स्वर्ग और एक नई पृथ्वी देखी, अब पहले का स्वर्ग और पहले की पृथ्वी का अस्तित्व न रहा था. समुद्र का अस्तित्व भी न रहा था. 2 तब मैंने पवित्र नगरी, नई येरूशलेम को स्वर्ग से, परमेश्वर की ओर से उतरते हुए देखा. वह अपने वर के लिए खुबसूरती से सजाई गई वधू के जैसे सजी थी. 3 तब मैंने सिंहासन से एक ऊंचे शब्द में यह कहते सुना, “देखो! मनुष्यों के बीच में परमेश्वर का निवास! अब परमेश्वर उनके बीच निवास करेंगे. वे उनकी प्रजा होंगे तथा स्वयं परमेश्वर उनके बीच होंगे. 4 परमेश्वर उनकी आंखों से हर एक आंसू पोंछ देंगे. अब से मृत्यु मौजूद न रहेगी. अब न रहेगा विलाप, न रोना और न पीड़ा क्योंकि जो पहली बातें थी, अब वे न रहीं.”

    5 उन्होंने, जो सिंहासन पर विराजमान हैं, कहा, “देखो! अब मैं नई सृष्टि की रचना कर रहा हूं!” तब उन्होंने मुझे संबोधित करते हुए कहा, “लिखो, क्योंकि जो कुछ कहा जा रहा है, सच और विश्वासयोग्य है.”

  6. 17 क्योंकि मैं तुम्हारा स्वास्थ्य पुनःस्थापित करूंगा,

    तथा तुम्हारे घावों को भर दूंगा,’

    यह याहवेह की वाणी है,

    ‘क्योंकि उन्होंने तुम्हें गृहवंचित घोषित कर दिया है,

    उन्होंने कहा है, यह ज़ियोन है; उन्हें तुम्हारी कोई चिंता नहीं.’

  7. 10 जब अय्योब अपने मित्रों के लिए प्रार्थना कर चुके, तब याहवेह ने अय्योब की संपत्ति को पूर्वावस्था में कर दिया तथा जो कुछ अय्योब का था, उसे दो गुणा कर दिया.

  8. दावीद का एक स्तोत्र.

    1 याहवेह मेरे चरवाहा हैं, मुझे कोई घटी न होगी.

    2 वह मुझे हरी-हरी चराइयों में विश्रान्ति प्रदान करते हैं,

    वह मुझे शांत स्फूर्ति देनेवाली जलधाराओं के निकट ले जाते हैं.

    3 वह मेरे प्राण में नवजीवन का संचार करते हैं.

    वह अपनी ही महिमा के निमित्त

    मुझे धर्म के मार्ग पर लिए चलते हैं.

    4 यद्यपि मैं भयानक अंधकारमय घाटी

    में से होकर आगे बढ़ता हूं,

    तौभी मैं किसी बुराई से भयभीत नहीं होता,

    क्योंकि आप मेरे साथ होते हैं,

    आपकी लाठी और आपकी छड़ी,

    मेरे आश्वासन हैं.

    5 आप मेरे शत्रुओं के सामने

    मेरे लिए उत्कृष्ट भोजन परोसते हैं.

    आप तेल से मेरे सिर को मला करते हैं;

    मेरा प्याला उमड़ रहा है.

    6 निश्चयतः कुशल मंगल और करुणा-प्रेम

    आजीवन मेरे साथ साथ बने रहेंगे,

    और मैं सदा-सर्वदा याहवेह के आवास में,

    निवास करता रहूंगा.

  9. 13 यह याहवेह का कहना है, “ऐसे दिन आ रहे हैं,

    “जब हल चलानेवाला फसल काटनेवाले से,

    और अंगूर को रौंदनेवाला पौधा रोपनेवाले से आगे निकल जाएगा.

    नये अंगूर का मधु पर्वतों से टपकने लगेगा

    और यह सब पहाड़ियों से बह जाएगा,

    14 और मैं अपने इस्राएली लोगों को बंधुआई से वापस ले आऊंगा.

    “वे नष्ट हुए नगरों का पुनर्निर्माण करेंगे और उनमें रहने लगेंगे.

    वे अंगूर की बारियां लगाएंगे और उनकी शराब पिएंगे;

    वे बगीचा लगाएंगे और उनके फलों को खाएंगे.

    15 मैं इस्राएल को उनके अपने देश में स्थापित करूंगा,

    और वे उस देश से फिर कभी निकाले नहीं जाएंगे

    जिसे मैंने उन्हें दिया है,”

    यह याहवेह तुम्हारे परमेश्वर का कहना है.

  10. 20 यद्यपि आप मुझे अनेक विकट संकटों में से

    लेकर यहां तक ले आए हैं,

    आप ही मुझमें पुनः जीवन का संचार करेंगे,

    आप पृथ्वी की गहराइयों से

    मुझे ऊपर ले आएंगे.

    21 आप ही मेरी महिमा को ऊंचा करेंगे

    तथा आप ही मुझे पुनः सांत्वना प्रदान करेंगे.

  11. 10 क्योंकि याहवेह की वाणी यह है: “जब बाबेल के सत्तर वर्ष पूरे हो जायेंगे, तब मैं तुम्हारी ओर आकर तुमसे की गई बात, तुम्हें इसी स्थान पर लौटा ले आने की वह रुचिर प्रतिज्ञा पूर्ण करूंगा. 11 इसलिये कि मेरे द्वारा तुम्हारे लिए योजित अभिप्राय स्पष्ट हैं,” यह याहवेह की वाणी है, “तुम्हें एक प्रत्याशित भविष्य प्रदान करने के निमित, मैंने समृद्धि की योजना का विन्यास किया है, संकट का नहीं. 12 उस समय तुम मेरी ओर उन्मुख होकर मुझे पुकारोगे, मुझसे बिनती करोगे और मैं तुम्हारी सुनूंगा. 13 तुम मेरी खोज करोगे और मुझे प्राप्‍त कर लोगे, जब तुम अपने संपूर्ण हृदय से मेरी खोज करोगे. 14 यह याहवेह की वाणी है, मैं तुम्हें उपलब्ध हो जाऊंगा, मैं तुम्हारे ऐश्वर्य को लौटाकर दूंगा तथा तुम्हें उन सभी राष्ट्रों तथा स्थानों से एकत्र करूंगा, जहां मैंने तुम्हें बंदी कर दिया है,” यह याहवेह की वाणी है, “तब मैं तुम्हें उसी स्थान पर लौटा ले आऊंगा, जहां से मैंने तुम्हें बंधुआई में भेज दिया था.”

  12. 12 हे आशा लिये हुए कैदियों, अपने गढ़ में लौट आओ;

    आज मैं घोषणा करता हूं कि मैं तुम्हें उसका दो गुणा लौटा दूंगा.

  13. 22 वे बैथसैदा नगर आए. वहां लोग एक अंधे व्यक्ति को उनके पास लाए और उनसे विनती की कि वह उसका स्पर्श करें. 23 मसीह येशु उस अंधे का हाथ पकड़ उसे गांव के बाहर ले गए. वहां उन्होंने उस व्यक्ति की आंखों पर थूका और उस पर हाथ रखते हुए उससे पूछा, “क्या तुम्हें कुछ दिखाई दे रहा है?”

    24 उसने ऊपर दृष्टि करते हुए कहा, “मुझे लोग दिख रहे हैं परंतु वे ऐसे दिख रहे हैं जैसे चलते फिरते पेड़.”

    25 मसीह येशु ने दोबारा उस पर अपने हाथ रखे और उसकी ओर एकटक देखा और उसे दृष्टि प्राप्‍त हो गई—उसे सब कुछ साफ़-साफ़ दिखाई देने लगा.

  14. 1 “आओ, हम याहवेह की ओर लौटें.

    उसने हमें फाड़कर टुकड़े-टुकड़े कर दिया है

    पर वह हमें चंगा करेंगे;

    उन्होंने हमें चोट पहुंचाई है,

    पर वही हमारे घावों पर मरहम पट्टी करेंगे.

  15. 14 जिस प्रकार मोशेह ने बंजर भूमि में सांप को ऊंचा उठाया, उसी प्रकार ज़रूरी है कि मनुष्य का पुत्र भी ऊंचा उठाया जाए. 15 कि हर एक मनुष्य उसमें विश्वास करे और अनंत जीवन प्राप्‍त करे.

    16 परमेश्वर ने संसार से अपने अपार प्रेम के कारण अपना एकलौता पुत्र बलिदान कर दिया कि हर एक ऐसा व्यक्ति, जो पुत्र में विश्वास करता है, उसका विनाश न हो परंतु वह अनंत जीवन प्राप्‍त करे. 17 क्योंकि परमेश्वर ने अपने पुत्र को संसार पर दोष लगाने के लिए नहीं परंतु संसार के उद्धार के लिए भेजा.

  16. 5 जब प्रभु येशु वहां पहुंचे, उन्होंने ऊपर देखते हुए उससे कहा, “ज़क्ख़ाइयॉस, तुरंत नीचे आ जाओ. ज़रूरी है कि आज मैं तुम्हारे घर में ठहरूं.” 6 वह तुरंत नीचे उतरा और खुशी से उन्हें अपने घर ले गया.

    7 यह देख सभी बड़बड़ाने लगे, “वह तो एक ऐसे व्यक्ति के घर गया है, जो अपराधी है.”

    8 किंतु ज़क्ख़ाइयॉस ने खड़े होकर प्रभु से कहा, “प्रभुवर! मैं अपनी आधी संपत्ति निर्धनों में दान कर दूंगा और यदि मैंने किसी से गलत ढंग से कुछ भी लिया है तो मैं उसे चौगुनी राशि लौटा दूंगा.”

    9 प्रभु येशु ने उससे कहा, “आज इस परिवार में उद्धार का आगमन हुआ है—यह व्यक्ति भी अब्राहाम की संतान है.

  17. 10 चोर किसी अन्य उद्देश्य से नहीं, मात्र चुराने, हत्या करने और नाश करने आता है; मैं इसलिये आया कि वे जीवन पाएं और बहुतायत का जीवन पाएं.

  18. 6 इसलिये जब वे सब वहां उपस्थित थे, उन्होंने प्रभु से प्रश्न किया, “प्रभु, क्या आप अब इस समय इस्राएल राज्य की दोबारा स्थापना करेंगे?”

    7 “पिता के अधिकार में तय तिथियों या युगों के पूरे ज्ञान की खोज करना तुम्हारा काम नहीं है,” मसीह येशु ने उन्हें उत्तर दिया,

  19. 17 यदि कोई मसीह में है, तो वह नई सृष्टि है. पुराना बीत गया. देख लो: सब बातें नई हो गई हैं!

  20. 4 जो परमेश्वर से उत्पन्‍न हुआ है, वह संसार पर विजयी है. वह विजय, जो संसार पर है, यह है; हमारा विश्वास.

  21. 33 सबसे पहले परमेश्वर के राज्य की और उनकी धार्मिकता की खोज करो, और ये सभी वस्तुएं तुम्हें दी जाएंगी.

  22. 1 याहवेह ने मोशेह को कहा, 2 “जब कोई व्यक्ति पाप करे, याहवेह के विरुद्ध विश्वासघात करे, तथा अपने पड़ोसी द्वारा सौंपी गई धरोहर अथवा सुरक्षा के संदर्भ में उससे छल करे, अथवा उसे लूटे, अथवा अपने पड़ोसी को सताए, 3 अथवा उसे कोई खोई हुई वस्तु प्राप्‍त हुई हो और वह इसके विषय में झूठ बोल कर झूठी शपथ खाए, यानी इनमें से किसी भी कार्य को करने के द्वारा पाप करे; 4 इसका प्रावधान यह होगा: जब वह पाप करे और उसे इसका अहसास हो जाए, तब वह लूटी गई सामग्री, अथवा वह जो उत्पीड़न से प्राप्‍त किया गया है, अथवा जो धरोहर उसे सौंपी गई थी, अथवा जो खोई हुई वस्तु उसे प्राप्‍त हुई थी, 5 अथवा किसी ऐसी वस्तु के संदर्भ में जिसके लिए उसने झूठी शपथ खाई थी; उसे इसकी पूरी भरपाई करनी होगी, और उसे इसका पांचवां भाग अतिरिक्त देना होगा. जिस दिन वह अपनी दोष बलि भेंट करे, उस दिन वह उस व्यक्ति को ये सब वस्तुएं लौटा दे जिसकी ये वस्तुएं थीं.

  23. 7 कैसा उत्तम होता यदि इस्राएल का उद्धार ज़ियोन से प्रगट होता!

    याकोब के लिए वह हर्षोल्लास का अवसर होगा,

    जब याहवेह अपनी प्रजा को दासत्व से लौटा लाएंगे, तब इस्राएल आनंदित हो जाएगा!

  24. 17 “जो दीन तथा दरिद्र हैं वे जल की खोज कर रहे हैं,

    किंतु जल कहीं नहीं;

    प्यास से उनका गला सूख गया है.

    मैं याहवेह ही उन्हें स्वयं उत्तर दूंगा;

    इस्राएल का परमेश्वर होने के कारण मैं उनको नहीं छोड़ूंगा.

    18 मैं सूखी पहाड़ियों से नदियों को बहा दूंगा,

    घाटियों के मध्य झरने फूट पड़ेंगे.

    निर्जन स्थल जल ताल हो जाएगा,

    तथा सूखी भूमि जल का सोता होगी.

    19 मरुस्थल देवदार, बबूल, मेंहदी,

    तथा जैतून वृक्ष उपजाने लगेंगे.

    मैं मरुस्थल में सनौवर,

    चिनार तथा चीड़ के वृक्ष उगा दूंगा,

    20 कि वे देख सकें

    तथा इसे समझ लें,

    कि यह याहवेह के हाथों का कार्य है,

    तथा इसे इस्राएल के पवित्र परमेश्वर ही ने किया है.”

  25. 18 “यह याहवेह की वाणी है:

    “ ‘तुम देखना मैं याकोब के शिविर की समृद्धि को लौटाकर दूंगा,

    मैं ध्वस्त आवासों के प्रति अनुकम्पा प्रदर्शित करूंगा;

    उसके खंडहरों पर ही नगर का पुनर्निर्माण होगा,

    तथा महल अपने यथास्थान पर प्रतिष्ठित किया जाएगा.

    19 उनसे धन्यवाद तथा हर्षोल्लास का

    स्वर आता रहेगा.

    मैं उनकी संख्या में वृद्धि करूंगा,

    उनकी संख्या कम न होगी;

    मैं उन्हें सम्मान्य बना दूंगा,

    वे नगण्य न रहेंगे.

    20 उनकी संतान भी पूर्ववत समृद्ध हो जाएगी,

    मेरे समक्ष सारा राष्ट्र प्रतिष्ठित हो जाएगा;

    तथा मैं उन्हें दंड दूंगा, जिन्होंने उन पर अत्याचार किया था.

    21 उन्हीं का अपना स्वजन उनका उच्चाधिकारी हो जाएगा;

    उन्हीं के मध्य से उनके उच्चाधिकारी का उद्भव होगा.

    मेरे आमंत्रण पर वह मेरे निकट आएगा

    अन्यथा कैसे मेरे निकट आकर

    अपने प्राण को जोखिम में डालेगा?’

    यह याहवेह की वाणी है.

    22 ‘तब तुम मेरी प्रजा हो जाओगे,

    तथा मैं तुम्हारा परमेश्वर.’ ”

  26. 27 “यह स्मरण रखो, मैं याहवेह हूं, सभी मनुष्यों का परमेश्वर. क्या कोई भी ऐसा विषय है, जो मेरे लिए दुस्साध्य है?

  27. 32 लोग उनके पास एक ऐसे व्यक्ति को लाए जो बहिरा था तथा बड़ी कठिनाई से बोल पाता था. लोगों ने मसीह येशु से उस व्यक्ति पर हाथ रखने की विनती की.

    33 मसीह येशु उस व्यक्ति को भीड़ से दूर एकांत में ले गए. वहां उन्होंने उसके कानों में अपनी उंगलियां डालीं. इसके बाद अपनी लार उसकी जीभ पर लगाई. 34 तब एक गहरी आह भरते हुए स्वर्ग की ओर दृष्टि उठाकर उन्होंने उस व्यक्ति को संबोधित कर कहा, “एफ़्फ़ाथा!” (अर्थात् खुल जा!) 35 उस व्यक्ति के कान खुल गए, उसकी जीभ की रुकावट भी जाती रही और वह सामान्य रूप से बातें करने लगा.

  28. 43 वहां बारह वर्ष से लहूस्राव-पीड़ित एक स्त्री थी. उसने अपनी सारी जीविका वैद्यों पर खर्च कर दी थी, पर वह किसी भी इलाज से स्वस्थ न हो पाई थी. 44 इस स्त्री ने पीछे से आकर येशु के वस्त्र के छोर को छुआ, और उसी क्षण उसका लहू बहना बंद हो गया.

  29. 2 वहां जलोदर रोग से पीड़ित एक व्यक्ति था. 3 प्रभु येशु ने फ़रीसियों और वकीलों से प्रश्न किया, “शब्बाथ पर किसी को स्वस्थ करना व्यवस्था के अनुसार है या नहीं?” 4 किंतु वे मौन रहे. इसलिये प्रभु येशु ने उस रोगी पर हाथ रख उसे स्वस्थ कर दिया तथा उसे विदा किया.

  30. 25 प्रिय भाई बहिनो, मैं नहीं चाहता कि तुम इस भेद से अनजान रहो—ऐसा न हो कि तुम अपने ऊपर घमंड करने लगो—इस्राएलियों में यह कुछ भाग की कठोरता निर्धारित संख्या में गैर-यहूदियों के मसीह में आ जाने तक ही है. 26 इस प्रकार पूरा इस्राएल उद्धार प्राप्‍त करेगा—ठीक जिस प्रकार पवित्र शास्त्र का लेख है:

    उद्धारकर्ता का आगमन ज़ियोन से होगा.

    वह याकोब से अभक्ति को दूर करेगा.

    27 जब मैं उनके पाप हर ले जाऊंगा,

    तब उनसे मेरी यही वाचा होगी.

  31. 16 सही है कि तुम सब एक दूसरे के सामने अपने पाप स्वीकार करो तथा एक दूसरे के लिए प्रार्थना करो, जिससे तुम स्वस्थ हो जाओ. धर्मी व्यक्ति की प्रार्थना प्रभावशाली तथा परिणामकारक होती है.

  32. 10 खुद मैंने, मेरे भाइयों ने और मेरे सेवकों ने उन्हें उधार के रूप में सिक्‍के और अनाज देना शुरू कर दिया है. कृपा कर हम उनसे यह ज़बरदस्ती भुगतान कराना बंद कर दें. 11 कृपा कर आज ही उन्हें उनके खेत, अंगूर के बगीचे, उनके जैतून के बगीचे और उनके घर उन्हें लौटा दें. इसके अलावा उनका धन, अनाज, नई दाखमधु और तेल का सौवां भाग भी, जो आप उनसे ज़बरदस्ती ले रहे है.”

    12 उन्होंने इसके उत्तर में कहा, “हम उन्हें यह सब लौटा देंगे, उनसे कुछ भी ज़बरदस्ती नहीं लेंगे. वही करेंगे, जो आप के द्वारा सुझाया गया है.”

    तब मैंने पुरोहितों को बुलवा लिया और उनसे यह शपथ ले ली कि वे इस प्रतिज्ञा के अनुसार ही करेंगे.

  33. 31 परंतु जो याहवेह पर भरोसा रखते हैं

    वे नया बल पाते जाएंगे.

    वे उकाबों की नाई उड़ेंगे;

    वे दौड़ेंगे, किंतु श्रमित न होंगे,

    चलेंगे, किंतु थकित न होंगे.

  34. 14 याहवेह, यदि आप मुझे सौख्य प्रदान करें, तो मैं वास्तव में निरोगी हो जाऊंगा;

    यदि आप मेरी रक्षा करें तो मैं सुरक्षित ही रहूंगा,

    कारण आप ही मेरे स्तवन का विषय हैं.

  35. 9 “तुम प्रार्थना इस प्रकार किया करो:

    “हमारे स्वर्गिक पिता, आपका नाम पवित्र माना जाए.

    10 आपका राज्य हर जगह हो.

    आपकी इच्छा पूरी हो,

    जिस प्रकार स्वर्ग में उसी प्रकार पृथ्वी पर भी.

    11 आज हमें हमारा दैनिक आहार प्रदान कीजिए.

    12 आप हमारे अपराधों की क्षमा कीजिए जैसे हमने उन्हें क्षमा किया है,

    जिन्होंने हमारे विरुद्ध अपराध किए थे.

    13 हमें परीक्षा से बचाकर उस दुष्ट से हमारी रक्षा कीजिए क्योंकि राज्य,

    सामर्थ्य तथा प्रताप सदा-सर्वदा आप ही का है, आमेन.

  36. 11 इसके कुछ ही समय बाद प्रभु येशु नाइन नामक एक नगर को गए. एक बड़ी भीड़ और उनके शिष्य उनके साथ थे. 12 जब वह नगर द्वार पर पहुंचे, एक मृत व्यक्ति अंतिम संस्कार के लिए बाहर लाया जा रहा था—अपनी माता का एकलौता पुत्र और वह स्वयं विधवा थी; और उसके साथ नगर की एक बड़ी भीड़ थी. 13 उसे देख प्रभु येशु करुणा से भर उठे. उन्होंने उससे कहा, “रोओ मत!”

    14 तब उन्होंने जाकर उस अर्थी को स्पर्श किया. यह देख वे, जिन्होंने उसे उठाया हुआ था, रुक गए. तब प्रभु येशु ने कहा, “युवक! मैं तुमसे कहता हूं, उठ जाओ!” 15 मृतक उठ बैठा और वार्तालाप करने लगा. प्रभु येशु ने माता को उसका जीवित पुत्र सौंप दिया.