36 Bible Verses About Beauty

Biblica® Open Hindi Contemporary Version™ (OHCV)

Bible Verses About Beauty
  1. 1 पत्नियो, अपने-अपने पति के अधीन रहो, जिससे कि यदि उनमें से कोई परमेश्वर के वचन के प्रति आज्ञा न माननेवाले हों तो वे तुम्हारे कुछ कहे बिना ही अपनी-अपनी पत्नियों के स्वभाव के द्वारा विश्वास में शामिल किए जा सकें, 2 क्योंकि वे तुम्हारे पवित्र तथा अच्छे स्वभाव को देखते रहते हैं. 3 तुम्हारा सौंदर्य सिर्फ दिखावटी न हो, जैसे बाल संवारना, सोने के गहने व वस्त्रों से सजना. 4 परंतु तुम्हारा भीतरी व्यक्तित्व नम्रता व मन की दीनता जैसे अविनाशी गुणों से सजा हुआ हो, जो परमेश्वर की दृष्टि में बहुमूल्य हैं. 5 पूर्वकाल में पवित्र स्त्रियां, जिनकी भक्ति परमेश्वर में थी, अपने पति के अधीन रहते हुए इसी रीति से श्रृंगार करती थी, 6 साराह अब्राहाम को स्वामी संबोधित करते हुए उनकी आज्ञाकारी रहीं. यदि तुम निडर होकर वही करती हो, जो उचित है, तो तुम उनकी संतान हो गई हो.

  2. 7 मगर याहवेह ने शमुएल से कहा, “न तो उसके रूप में और न उसके डीलडौल से प्रभावित हो जाओ, क्योंकि मैंने उसे अयोग्य ठहरा दिया है. क्योंकि याहवेह का आंकलन वैसा नहीं होता, जैसा मनुष्य का होता है: मनुष्य बाहरी रूप को देखकर आंकलन करता है, मगर याहवेह हृदय को देखते हैं.”

  3. शीन

    30 आकर्षण एक झूठ है और सौंदर्य द्रुत गति से उड़ जाता है;

    किंतु जिस स्त्री में याहवेह के प्रति श्रद्धा विद्यमान है, वह प्रशंसनीय रहेगी.

  4. 13 आपने ही मेरे आन्तरिक अंगों की रचना की;

    मेरी माता के गर्भ में आपने मेरी देह की रचना की.

    14 मैं आपके प्रति कृतज्ञ हूं, क्योंकि आपने मेरी रचना भयानक एवं अद्भुत ढंग से की है;

    आश्चर्य हैं आपके कार्य,

    मेरे प्राणों को इसका पूर्ण बोध है.

    15 मेरा ढांचा उस समय आपके लिए रहस्य नहीं था

    जब सभी अवस्था में मेरा निर्माण हो रहा था,

    जब मैं पृथ्वी की गहराइयों में जटिल कौशल में तैयार किया जा रहा था.

    16 आपकी दृष्टि मेरे विकासोन्मुख भ्रूण पर थी;

    मेरे लिए निर्धारित समस्त दिनों का कुल लेखा आपके ग्रंथ में अंकित था,

    जबकि वे उस समय अस्तित्व में भी न थे.

  5. 9 इसी प्रकार स्त्रियों का संवारना समय के अनुसार हो—शालीनता भरा तथा विवेकशील—सिर्फ बाल-सजाने तथा स्वर्ण, मोतियों या कीमती वस्त्रों से नहीं, 10 परंतु अच्छे कामों से, जो परमेश्वर भक्त स्त्रियों के लिए उचित है.

  6. 11 उन्होंने हर एक वस्तु को उसके लिए सही समय में ही बनाया है. उन्होंने मनुष्य के हृदय में अनंत काल का अहसास जगाया, फिर भी मनुष्य नहीं समझ पाता कि परमेश्वर ने शुरू से अंत तक क्या किया है.

  7. 2 क्योंकि वह जो उनके सामने अंकुर के समान

    और ऐसे उगा जैसे सूखी भूमि से निकला हो.

    उसका रूप न तो सुंदर था न प्रभावशाली कि हमें अच्छा लगे,

    न ही ऐसा रूप कि हम उसकी ओर देखते.

    3 वह तो मनुष्यों द्वारा तुच्छ जाना जाता तथा त्यागा हुआ था,

    वह दुःखी पुरुष था, रोगों से परिचित था.

    उसे देखकर लोग अपना मुंह छिपा लेते हैं

    वह तुच्छ जाना गया, और हमने उसके महत्व को न जाना.

    4 उसने हमारे रोगों को सह लिया और उठा लिया

    उसने हमारे ही दुखों को अपने ऊपर ले लिया,

    स्वयं हमने उसे परमेश्वर द्वारा मारा कूटा

    और दुर्दशा में पड़ा हुआ समझा.

    5 हमारे पापों के कारण ही उसे रौंदा गया,

    हमारे अधर्म के कामों के कारण वह कुचला गया;

    उसके कोड़े खाने से,

    हम चंगे हुए.

    6 हम सभी भेड़ों के समान भटक गए थे,

    हममें से हर एक ने अपना मनचाहा मार्ग अपना लिया;

    किंतु याहवेह ने हम सभी के अधर्म का

    बोझ उसी पर लाद दिया.

    7 वह सताया गया और,

    फिर भी कुछ न कहा;

    वध के लिए ले जाए जा रहे मेमने के समान उसको ले जाया गया,

    तथा जैसे ऊन कतरनेवाले के सामने मेमना शांत रहता है,

    वैसे ही उसने भी अपना मुख न खोला.

  8. 8 आपके सभी वस्त्र गन्धरस, अगरू तथा तेजपात से सुगंधित किए गए हैं;

    हाथी-दांत से जड़ित राजमहल

    से मधुर तन्तु वाद्यों का संगीत आपको मगन करता रहता है.

    9 आपके राज्य में आदरणीय स्त्रियों के पद पर राजकुमारियां हैं;

    आपके दायें पक्ष में ओफीर राज्य के कुन्दन से सजी राज-वधू विराजमान हैं.

    10 राजकन्या, सुनिए, ध्यान दीजिए और विचार कीजिए:

    अब आपका राज्य और आपके पिता का परिवार प्राचीन काल का विषय हो गया.

    11 तब महाराज आपके सौंदर्य की कामना करेंगे;

    क्योंकि वह आपके स्वामी हैं, अब आप उनके सामने नतमस्तक हों.

  9. 23 आदेश दीपक एवं शिक्षा प्रकाश है,

    तथा ताड़ना सहित अनुशासन जीवन का मार्ग हैं,

    24 कि बुरी स्त्री से तुम्हारी रक्षा की जा सके

    व्यभिचारिणी की मीठी-मीठी बातों से.

    25 मन ही मन उसके सौंदर्य की कामना न करना,

    उसके जादू से तुम्हें वह अधीन न करने पाए.

    26 वेश्या मात्र एक भोजन के द्वारा मोल ली जा सकती है,

    किंतु दूसरे पुरुष की औरत तुम्हारे खुद के जीवन को लूट लेती है.

  10. 25 “यही कारण है कि मैं तुमसे कहता हूं कि अपने जीवन के विषय में चिंता न करो कि तुम क्या खाओगे और क्या पिओगे; और न ही शरीर के विषय में कि क्या पहनोगे. क्या जीवन आहार से और शरीर वस्त्रों से अधिक कीमती नहीं? 26 पक्षियों की ओर ध्यान दो: वे न तो बीज बोते हैं, और न ही खलिहान में उपज इकट्ठा करते हैं. फिर भी तुम्हारे स्वर्गीय पिता उनका भरण-पोषण करते हैं. क्या तुम उनसे कहीं ज्यादा मूल्यवान नहीं? 27 और तुममें ऐसा कौन है, जो चिंता के द्वारा अपनी आयु में एक क्षण की भी वृद्धि कर सकता है?

    28 “और वस्त्र तुम्हारी चिंता का विषय क्यों? मैदान के फूलों का ध्यान तो करो कि वे कैसे खिलते हैं. वे न तो परिश्रम करते हैं और न ही वस्त्र निर्माण. 29 फिर भी मैं तुमसे कहता हूं कि शलोमोन की वेशभूषा का ऐश्वर्य किसी भी दृष्टि से इनके तुल्य नहीं था.

  11. 25 सारे इस्राएल में सुंदरता में ऐसा कोई भी न था जो अबशालोम के समान प्रशंसनीय हो. सिर से लेकर पैरों तक उसमें कहीं भी कोई दोष न था.

  12. 15 ज्ञान रत्नों से कहीं अधिक मूल्यवान है;

    आपकी लालसा की किसी भी वस्तु से उसकी तुलना नहीं की जा सकती.

    16 अपने दायें हाथ में वह दीर्घायु थामे हुए है;

    और बायें हाथ में समृद्धि और प्रतिष्ठा.

    17 उसके मार्ग आनन्द-दायक मार्ग हैं,

    और उसके सभी मार्गों में शांति है.

    18 जो उसे अपना लेते हैं, उनके लिए वह जीवन वृक्ष प्रमाणित होता है;

    जो उसे छोड़ते नहीं, वे धन्य होते हैं.

  13. 7 मेरी प्रियतमा, तुम सर्वांग सुंदरी हो;

    कोई भी दोष नहीं है तुममें.

  14. 7 पर्वतों पर से आते हुए उनके पैर कैसे शुभ हैं,

    जो शुभ संदेश ला रहे हैं,

    जो शांति,

    और भलाई की बात सुनाते हैं,

    जो उद्धार की घोषणा करते हैं,

    तथा ज़ियोन से कहते हैं,

    “राज्य तुम्हारे परमेश्वर का है!”

  15. 10 क्योंकि हम परमेश्वर द्वारा पहले से ठहराए हुए भले कामों के लिए मसीह येशु में रचे गए परमेश्वर की रचना हैं.

  16. 1 मुझ पर प्रभु याहवेह का आत्मा है,

    क्योंकि याहवेह ने मेरा अभिषेक किया है

    कि उत्पीड़ितों तक सुसमाचार सुनाने के लिये,

    तथा दुःखी मनवालों को शांति दूं,

    कि बंदियों के लिए मुक्ति का तथा कैदियों के लिये

    छुटकारे का प्रचार करूं,

    2 कि याहवेह की कृपादृष्टि का वर्ष का प्रचार करूं,

    और हमारे परमेश्वर के बदला लेने के दिन का प्रचार,

    कि उन सभी को शांति हो जो विलाप में हैं,

    3 जो ज़ियोन में विलाप कर रहे हैं, उन्हें भस्म नहीं—

    परंतु सुंदर पगड़ी बांध दूं,

    ताकि उनके दुःख की जगह,

    आनंद का तेल लगाऊं

    और उनकी उदासी हटाकर यश का ओढ़ना ओढ़ाऊं

    जिससे वे धर्म और याहवेह के लगाये हुए कहलाएं और

    याहवेह की महिमा प्रकट हो.

    4 तब वे खंडहरों का पुनर्निमाण करेंगे,

    वे बहुत पहले नाश हुए शहरों की मरम्मत करेंगे;

    उजाड़े हुए नगरों को फिर बसायेंगे.

  17. 17 अपनी सुंदरता के कारण

    तुम्हारा मन घमंडी हो गया,

    और अपने वैभव के कारण

    तुमने अपनी बुद्धि को भ्रष्‍ट कर लिया.

    इसलिये मैंने तुम्हें भूमि पर फेंक दिया;

    मैंने तुम्हें राजाओं के सामने एक तमाशा बना दिया.

    18 अपने बहुत पाप और बेईमानी के व्यापार से

    तुमने अपने पवित्र स्थानों को अपवित्र कर दिया.

    इसलिये मैंने तुमसे ही एक आग उत्पन्‍न की,

    और उसने तुम्हें जलाकर नष्ट कर दिया,

    और जो देख रहे थे, उन सबके सामने,

    मैंने तुम्हें भूमि पर राख बना दिया.

  18. 17 लियाह की आंखें धुंधली थी पर राहेल सुंदर थी.

  19. 2 ज़ियोन के परम सौंदर्य में,

    परमेश्वर तेज दिखा रहे हैं.

  20. 16 इसलिये हम उदास नहीं होते. हमारा बाहरी मनुष्यत्व तो कमजोर होता जा रहा है किंतु भीतरी मनुष्यत्व दिन-प्रतिदिन नया होता जा रहा है.

  21. 27 इसलिये परमेश्वर ने अपने स्वरूप में मनुष्य को बनाया,

    परमेश्वर के ही स्वरूप में परमेश्वर ने उन्हें बनाया;

    नर और नारी करके उसने उन्हें बनाया.

  22. 5 जिन्होंने उनसे अपेक्षा की, वे उल्‍लसित ही हुए;

    इसमें उन्हें कभी लज्जित न होना पड़ा.

  23. 1 सारी पृथ्वी याहवेह की स्तुति में नया गीत गाए;

    हर रोज़ उनके द्वारा दी गई छुड़ौती की घोषणा की जाए.

    2 याहवेह के लिये गाओ. उनके नाम की प्रशंसा करो;

    प्रत्येक दिन उनका सुसमाचार सुनाओ कि याहवेह बचाने वाला है.

    3 देशों में उनके प्रताप की चर्चा की जाए,

    और उनके अद्भुत कामों की घोषणा हर जगह.

    4 क्योंकि महान हैं याहवेह और सर्वाधिक योग्य हैं स्तुति के;

    अनिवार्य है कि उनके ही प्रति सभी देवताओं से अधिक श्रद्धा रखी जाए.

    5 क्योंकि अन्य जनताओं के समस्त देवता मात्र प्रतिमाएं ही हैं,

    किंतु स्वर्ग मंडल के बनानेवाले याहवेह हैं.

    6 वैभव और ऐश्वर्य उनके चारों ओर हैं;

    सामर्थ्य और महिमा उनके पवित्र स्थान में बसे हुए हैं.

  24. अयिन

    25 वह शक्ति और सम्मान धारण किए हुए है;

    भविष्य की आशा में उसका उल्लास है.

    पे

    26 उसके मुख से विद्वत्तापूर्ण वचन ही बोले जाते हैं,

    उसके वचन कृपा-प्रेरित होते हैं.

  25. 5 उस दिन सर्वशक्तिमान याहवेह

    अपनी प्रजा के बचे हुओं के लिए,

    एक प्रतापी और सुंदर मुकुट ठहराएगा.

  26. 8 घास मुरझा जाती है तथा फूल सूख जाता है,

    किंतु हमारे परमेश्वर का वचन स्थिर रहेगा.”

  27. 13 “अब मैं आपके पास आ रहा हूं. ये सब मैं संसार में रहते हुए ही कह रहा हूं कि वे मेरे आनंद से परिपूर्ण हो जाएं.

  28. 9 मेरी बात याद रखो: दृढ़ होकर हिम्मत के साथ आगे बढ़ो; न घबराना, न उदास होना. क्योंकि याहवेह, तुम्हारा परमेश्वर तुम्हारे साथ हैं; चाहे तुम कहीं भी जाओ, याहवेह तुम्हारे साथ हैं.”

  29. 4 याहवेह से मैंने एक ही प्रार्थना की है,

    यही मेरी आकांक्षा है:

    मैं आजीवन याहवेह के आवास में निवास कर सकूं,

    कि याहवेह के सौंदर्य को देखता रहूं

    और उनके मंदिर में मनन करता रहूं.

  30. 17 हम पर प्रभु, हमारे परमेश्वर की मनोहरता स्थिर रहे;

    तथा हमारे लिए हमारे हाथों के परिश्रम को स्थायी कीजिए—

    हां, हमारे हाथों का परिश्रम स्थायी रहे.

  31. नायक

    15 मेरी प्रियतमा, कितनी सुंदर हो तुम!

    ओह, तुम वास्तव में कितनी सुंदर हो!

    तुम्हारी आंखें कबूतरी के समान हैं.

    नायिका

    16 कितने सुंदर लगते हो, तुम, मेरे प्रियतम!

    तथा आनन्द-दायक भी!

    वास्तव में कितना भव्य है हमारा बिछौना.

  32. 17 तुम स्वयं अपनी ही आंखों से राजा को देखोगे

    और लंबे चौड़े देश पर ध्यान दोगे.

  33. 17 कितने आकर्षक और सुंदर होंगे वे!

    जवान अन्‍न खाकर,

    और जवान युवतियां नयी अंगूर की दाखमधु पीकर हृष्ट-पुष्ट हो जाएंगी.

  34. 8 धन्य हैं वे, जिनके हृदय शुद्ध हैं,

    क्योंकि वे परमेश्वर को देखेंगे.

  35. 8 किंतु परमेश्वर ने हमारे प्रति अपना प्रेम इस प्रकार प्रकट किया कि जब हम पापी ही थे, मसीह येशु ने हमारे लिए अपने प्राण त्याग दिए.

  36. 8 शारीरिक व्यायाम सिर्फ थोड़े लाभ का है जबकि परमेश्वर भक्ति का लाभ सब बातों में है क्योंकि वह जीवन का आश्वासन देती है—इस समय और आनेवाले जीवन, दोनों का.