25 Bible Verses About Abortion

Biblica® Open Hindi Contemporary Version™ (OHCV)

Bible Verses About Abortion
  1. 13 आपने ही मेरे आन्तरिक अंगों की रचना की;

    मेरी माता के गर्भ में आपने मेरी देह की रचना की.

    14 मैं आपके प्रति कृतज्ञ हूं, क्योंकि आपने मेरी रचना भयानक एवं अद्भुत ढंग से की है;

    आश्चर्य हैं आपके कार्य,

    मेरे प्राणों को इसका पूर्ण बोध है.

    15 मेरा ढांचा उस समय आपके लिए रहस्य नहीं था

    जब सभी अवस्था में मेरा निर्माण हो रहा था,

    जब मैं पृथ्वी की गहराइयों में जटिल कौशल में तैयार किया जा रहा था.

    16 आपकी दृष्टि मेरे विकासोन्मुख भ्रूण पर थी;

    मेरे लिए निर्धारित समस्त दिनों का कुल लेखा आपके ग्रंथ में अंकित था,

    जबकि वे उस समय अस्तित्व में भी न थे.

  2. 22 “यदि लोगों के झगड़े में गर्भवती स्त्री को चोट लग जाये और उसका समय से पूर्व प्रसव हो जाए, किंतु कोई नुकसान न हुआ हो, तो निश्चयतः उस व्यक्ति को, जिसने मारा है, उस स्त्री का पति जो भी मांगे और पंच जो भी फैसला करें और जो भी निर्णय होता है वह उसे चुकाए. 23 और यदि चोट ज्यादा है तो, पंच प्राण के बदले प्राण का भी फैसला कर सकते हैं, 24 आंख के लिए आंख, दांत के लिए दांत, हाथ के लिए हाथ, पैर के लिए पैर, 25 दाह के लिए दाह, घाव के लिए घाव तथा मार के बदले मार का दंड हो.

  3. 4 मुझे याहवेह का संदेश प्राप्‍त हुआ,

    5 “गर्भ में तुम्हें कोई स्वरूप देने के पूर्व मैं तुम्हें जानता था,

    तुम्हारे जन्म के पूर्व ही मैं तुम्हें नियुक्त कर चुका था;

    मैंने तुम्हें राष्ट्रों के लिए भविष्यद्वक्ता नियुक्त किया है.”

  4. 21 यित्सहाक ने अपनी पत्नी की ओर से याहवेह से प्रार्थना की, क्योंकि वह बांझ थी. याहवेह ने उसकी प्रार्थना सुन ली और उसकी पत्नी रेबेकाह गर्भवती हुई. 22 बच्‍चे उसके गर्भ में एक दूसरे को धक्का देते रहते थे. तब रेबेकाह ने कहा, “यह क्या हो रहा है मेरे साथ?” और वह याहवेह से पूछने गई.

    23 याहवेह ने उससे कहा,

    “तुम्हारे गर्भ में दो जातियां हैं,

    तुममें से दो जनता के लोग निकलकर अलग होंगे;

    एक समूह के लोग दूसरे से अधिक बलवान होंगे,

    और बड़ा छोटे की सेवा करेगा.”

    24 जब उसके प्रसव का समय आया. उसके गर्भ में जुड़वां बच्‍चे थे. 25 जो पहला बेटा हुआ वह लाल था, और उसका पूरा शरीर बालों से भरा था; इस कारण उसका नाम एसाव रखा गया. 26 इसके बाद, उसके भाई का जन्म हुआ, जो अपने हाथ से अपने भाई एसाव की एड़ी पकड़े हुए था; तब उसका नाम याकोब रखा गया. जब रेबेकाह ने बच्चों को जन्म दिया, तब यित्सहाक की उम्र साठ वर्ष थी.

  5. 39 मरियम तुरंत यहूदिया प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्र के एक नगर को चली गईं. 40 वहां उन्होंने ज़करयाह के घर पर जाकर एलिज़ाबेथ को नमस्कार किया. 41 जैसे ही एलिज़ाबेथ ने मरियम का नमस्कार सुना, उनके गर्भ में शिशु उछल पड़ा और एलिज़ाबेथ पवित्र आत्मा से भर गईं. 42 वह उल्‍लसित शब्द में बोल उठी, “तुम सभी नारियों में धन्य हो और धन्य है तुम्हारे गर्भ का फल! 43 मुझ पर यह कैसी कृपादृष्टि हुई है, जो मेरे प्रभु की माता मुझसे भेंट करने आई हैं! 44 देखो तो, जैसे ही तुम्हारा नमस्कार मेरे कानों में पड़ा, हर्षोल्लास से मेरे गर्भ में शिशु उछल पड़ा. 45 धन्य है वह, जिसने प्रभु द्वारा कही हुई बातों के पूरा होने का विश्वास किया है!”

  6. 13 तुम मानव हत्या नहीं करना.

  7. 27 इसलिये परमेश्वर ने अपने स्वरूप में मनुष्य को बनाया,

    परमेश्वर के ही स्वरूप में परमेश्वर ने उन्हें बनाया;

    नर और नारी करके उसने उन्हें बनाया.

  8. 3 संतान याहवेह के दिए हुए निज भाग होते हैं,

    तथा बालक उनका दिया हुआ उपहार.

    4 युवावस्था में उत्पन्‍न हुई संतान वैसी ही होती है,

    जैसे योद्धा के हाथों में बाण.

    5 कैसा धन्य होता है वह पुरुष,

    जिसका तरकश इन बाणों से भरा हुआ है!

    नगर द्वार पर शत्रुओं का प्रतिकार करते हुए

    उन्हें लज्जित नहीं होना पड़ेगा.

  9. 7 फिर याहवेह परमेश्वर ने मिट्टी से मनुष्य को बनाया तथा उसके नाक में जीवन की सांस फूंक दिया. इस प्रकार मनुष्य जीवित प्राणी हो गया.

  10. 3 सब चलनेवाले जंतु, जो जीवित हैं, तुम्हारा आहार होंगे; इस प्रकार मैं तुम्हें सभी कुछ दे रहा हूं, जिस प्रकार मैंने तुम्हें पेड़ पौधे दिए.

    4 “एक बात का ध्यान रखना कि मांस को लहू के साथ मत खाना. 5 मैं तुम्हारे जीवन, अर्थात् लहू, का बदला ज़रूर लूंगा. मैं उस जानवर का जीवन मांगूंगा जो किसी व्यक्ति को मारेगा. प्रत्येक मनुष्य से दूसरे मनुष्य के खून का बदला ज़रूर लूंगा.

    6 “जो कोई मनुष्य का रक्त बहाएगा,

    मनुष्य द्वारा ही उसका रक्त बहाया जाएगा;

    क्योंकि परमेश्वर ने अपने रूप में

    मनुष्य को बनाया है.

  11. 15 यह देख मिस्र देश के राजा ने इब्री धायों को बुलवाया. इनमें एक का नाम शिफ्राह तथा दूसरी का पुआह था. 16 राजा ने उनसे कहा, “इब्री स्त्रियों का प्रसव कराते समय जैसे ही तुम्हें यह पता चली कि लड़का है, तुम उसकी हत्या कर देना; किंतु यदि वह पुत्री हो, तो उसे जीवित रहने देना.” 17 किंतु धायें परमेश्वर का भय मानने वालीं थीं. इस कारण उन्होंने राजा की बात नहीं मानी; वे पुत्रों को जीवित छोड़ती चली गईं. 18 इसलिये राजा ने धायों को बुलवाया और उनसे पूछा, “तुम ऐसा क्यों कर रही हो? क्यों लड़कों को जीवित छोड़ रही हो?”

    19 उन्होंने फ़रोह को उत्तर दिया, “इब्री स्त्रियां मिस्री स्त्रियों के समान नहीं होती; वे हृष्ट-पुष्ट होती हैं, इसलिये हमारे पहुंचने से पहले ही प्रसव कर चुकी होती हैं.”

    20 इस कारण परमेश्वर की दया उन धायों पर बनी रही, इस्राएली बढ़ते और शक्तिशाली होते गए. 21 धायों के मन में परमेश्वर का भय था, इस कारण परमेश्वर ने उनको अपने परिवार दिये.

  12. 31 सुनिए! आप गर्भधारण कर एक पुत्र को जन्म देंगी. आप उनका नाम येशु रखें. 32 वह महान होंगे. परम प्रधान के पुत्र कहलाएंगे और प्रभु परमेश्वर उन्हें उनके पूर्वज दावीद का सिंहासन सौंपेंगे, 33 वह याकोब के वंश पर हमेशा के लिए राज्य करेंगे तथा उनके राज्य का अंत कभी न होगा.”

  13. 13 “यदि मैंने अपने दास-दासियों के

    आग्रह को बेकार समझा है

    तथा उनमें मेरे प्रति असंतोष का भाव उत्पन्‍न हुआ हो,

    14 तब उस समय मैं क्या कर सकूंगा, जब परमेश्वर सक्रिय हो जाएंगे?

    जब वह मुझसे पूछताछ करेंगे, मैं उन्हें क्या उत्तर दूंगा?

    15 क्या उन्हीं परमेश्वर ने, जिन्होंने गर्भ में मेरी रचना की है?

    उनकी भी रचना नहीं की है तथा क्या हम सब की रचना एक ही स्वरूप में नहीं की गई?

  14. 3 “हे याकोब के घराने, मेरी सुनो,

    इस्राएल के बचे हुए लोग,

    तुम भी सुनो! तुम तो जन्म ही से,

    मेरी देखरेख में रहे हो.

    4 तुम्हारे बुढ़ापे तक भी मैं ऐसा ही रहूंगा,

    तुम्हारे बाल पकने तक मैं तुम्हें साथ लेकर चलूंगा.

    मैंने तुम्हें बनाया है और मैं तुम्हें साथ साथ लेकर चलूंगा;

    इस प्रकार ले जाते हुए मैं तुम्हें विमुक्ति तक पहुंचा दूंगा.

  15. 1 हे द्वीपो, मेरी ओर कान लगाकर सुनो;

    हे दूर देश के लोगो,

    ध्यान दो! माता के गर्भ से याहवेह ने मुझे बुलाया;

    जब मैं अपनी माता की देह में ही था उन्होंने मुझे नाम दे दिया था.

    2 उन्होंने मेरे मुंह को तलवार के समान तेज धार बना दिया है,

    उन्होंने मुझे अपने हाथ की छाया में छिपा रखा है;

    हां, उन्होंने मुझे एक विशेष तीर का रूप भी दे दिया है,

    और उन्होंने मुझे अपनी आड़ में छिपा लिया है.

    3 उन्होंने मुझसे कहा, “इस्राएल तुम मेरे सेवक हो,

    तुम्हीं से मैं अपनी महिमा प्रकट करूंगा.”

  16. 13 किंतु उस स्वर्गदूत ने उनसे कहा, “मत डरो, ज़करयाह! तुम्हारी प्रार्थना सुन ली गई है. तुम्हारी पत्नी एलिज़ाबेथ एक पुत्र जनेगी. तुम उसका नाम योहन रखना. 14 तुम आनंदित और प्रसन्‍न होंगे तथा अनेक उसके जन्म के कारण आनंद मनाएंगे. 15 यह बालक प्रभु की दृष्टि में महान होगा. वह दाखरस और मदिरा का सेवन कभी न करेगा तथा माता के गर्भ से ही पवित्र आत्मा से भरा हुआ होगा.

  17. 10 याहवेह ने कहा, “तूने यह क्या किया? भूमि से तेरे भाई का रक्त मुझे पुकार रहा है. 11 अब तू उस भूमि की ओर से शापित है, क्योंकि इस खेत में तेरे भाई का खून गिरा है.

  18. 3 इस स्त्री के सामने याहवेह के दूत ने प्रकट होकर उससे कहा, “सुनो! तुम, जो बांझ हो, जिसके कोई संतान पैदा न हुई है, गर्भधारण करोगी और एक पुत्र को जन्म दोगी. 4 अब तुम्हें यह सावधानी रखनी होगी कि तुम न तो अंगूर का रस पीओगी न दाखमधु, और न ही सांस्कारिक रूप से किसी भी अशुद्ध भोजन खाओगी. 5 क्योंकि तुम्हें याद रखना होगा कि तुम गर्भधारण करके एक पुत्र को जन्म दोगी. गर्भधारण के समय से ही वह परमेश्वर के लिए नाज़ीर होगा, इसलिये उसके सिर पर उस्तरा कभी न फेरा जाए. वही इस्राएल को फिलिस्तीनियों से छुड़ाने में नेतृत्व करेगा.”

  19. 37 उन्होंने अपने पुत्र-पुत्रियों को प्रेतों

    के लिए बलि कर दिया.

    38 उन्होंने निर्दोषों का रक्त बहाया,

    अपने ही पुत्रों और पुत्रियों का रक्त,

    जिनकी उन्होंने कनान देश की प्रतिमाओं को बलि अर्पित की,

    और उनके रक्त से भूमि दूषित हो गई.

    39 अपने कार्यों से उन्होंने स्वयं को भ्रष्‍ट कर डाला;

    उन्होंने अपने ही कार्यों के द्वारा विश्वासघात किया.

  20. 5 और वह याहवेह,

    जिन्होंने अपना सेवक होने के लिए मुझे माता के गर्भ से चुन लिया था

    कि वे याकोब को अपनी ओर लौटा ले आएं

    कि इस्राएल को एक साथ कर दिया जाए,

    क्योंकि मैं याहवेह के सम्मुख ऊंचा किया गया

    तथा मेरा परमेश्वर ही मेरा बल हैं.

  21. 13 याहवेह का यह कहना है:

    “अम्मोनवासियों के तीन,

    नहीं वरन चार अपराधों के कारण, मैं उसे दंड देने से पीछे न हटूंगा.

    क्योंकि उसने गिलआद की गर्भवती स्त्रियों के पेट इसलिये चीर दिए

    ताकि वह अपनी सीमा का विस्तार कर सके,

  22. י योध

    73 आपके हाथों ने मेरा निर्माण किया और मुझे आकार दिया;

    मुझे अपने आदेशों को समझने की सद्बुद्धि प्रदान कीजिए.

  23. 8 आपसी प्रेम के अलावा किसी के कर्ज़दार न हो. वह जो अपने पड़ोसी से प्रेम करता है, उसने व्यवस्था का पालन कर लिया 9 क्योंकि: व्यभिचार मत करो, हत्या मत करो, चोरी मत करो, लोभ मत करो, तथा इसके अतिरिक्त यदि कोई भी अन्य आज्ञा हो तो उसका सार यही है: अपने पड़ोसी के लिए तुम्हारा प्रेम वैसा ही हो जैसा तुम्हारा स्वयं के लिए है. 10 प्रेम पड़ोसी का बुरा नहीं करता. इसलिये प्रेम व्यवस्था की पूर्ति है.

  24. 11 क्या आपने मुझे मांस तथा खाल का आवरण नहीं पहनाया

    तथा मुझे हड्डियों तथा मांसपेशियों से बुना था?

    12 आपने मुझे जीवन एवं करुणा-प्रेम का अनुदान दिया

    तथा आपकी कृपा में मेरी आत्मा सुरक्षित रही है.

  25. 1 “परंतु अब हे मेरे दास याकोब,

    हे मेरे चुने हुए इस्राएल, सुन लो.

    2 याहवेह, जो तुम्हारे सहायक हैं,

    जिन्होंने गर्भ में ही तुम्हारी रचना कर दी थी,

    वे यों कहते हैं:

    हे मेरे दास याकोब, हे मेरे चुने हुए यशुरून मत डर,

    तुम भी, जो मेरे मनोनीत हो.