26 Bible Verses About Laughter

Biblica® Open Hindi Contemporary Version™ (OHCV)

Bible Verses About Laughter
  1. 1 क्यों मचा रहे हैं राष्ट्र यह खलबली?

    क्यों देश-देश जुटे हैं विफल षड़्‍यंत्र की रचना में?

    2 याहवेह तथा उनके अभिषिक्त के विरोध में

    संसार के राजाओं ने एका किया है

    एकजुट होकर शासक सम्मति कर रहे हैं:

    3 “चलो, तोड़ फेंकें उनके द्वारा डाली गई ये बेड़ियां,

    उतार डालें उनके द्वारा बांधी गई ये रस्सियां.”

    4 वह, जो स्वर्गिक सिंहासन पर विराजमान हैं,

    उन पर हंसते हैं, प्रभु उनका उपहास करते हैं.

    5 तब वह उन्हें अपने प्रकोप से डराकर अपने रोष में

    उन्हें संबोधित करते हैं,

    6 “अपने पवित्र पर्वत ज़ियोन पर स्वयं

    मैंने अपने राजा को बसा दिया है.”

    7 मैं याहवेह की राजाज्ञा की घोषणा करूंगा:

    उन्होंने मुझसे कहा है, “तुम मेरे पुत्र हो;

    आज मैं तुम्हारा जनक हो गया हूं.

    8 मुझसे मांगो,

    तो मैं तुम्हें राष्ट्र दे दूंगा तथा संपूर्ण पृथ्वी को

    तुम्हारी निज संपत्ति बना दूंगा.

  2. 12 दुष्ट धर्मियों के विरुद्ध बुरी युक्ति रचते रहते हैं,

    उन्हें देख दांत पीसते रहते हैं;

    13 किंतु प्रभु दुष्ट पर हंसते हैं,

    क्योंकि वह जानते हैं कि उसके दिन समाप्‍त हो रहे हैं.

  3. 1 याहवेह ने अपने कहे वचन के मुताबिक साराह पर अनुग्रह किया, और उन्होंने साराह से जो वायदा किया था, उसे पूरा किया. 2 साराह गर्भवती हुई और उसने अब्राहाम के बुढ़ापे में, परमेश्वर के नियुक्त किए गये समय में एक बेटे को जन्म दिया. 3 अब्राहाम ने साराह से जन्मे इस पुत्र का नाम यित्सहाक रखा. 4 जब उसका बेटा यित्सहाक आठ दिन का हुआ, तब अब्राहाम ने परमेश्वर की आज्ञा के अनुसार उसका ख़तना किया. 5 यित्सहाक के जन्म के समय अब्राहाम की आयु एक सौ वर्ष की थी.

    6 साराह ने कहा, “मुझे परमेश्वर ने हंसी से भर दिया और जो कोई यह बात सुनेगा, वह भी मेरे साथ हंसेगा.” 7 और उसने यह भी कहा, “अब्राहाम से कौन कहता था कि साराह बच्‍चे को दूध पिला पायेगी? किंतु मैंने उनके बुढ़ापे में उनको एक पुत्र दिया.”

  4. 22 आनंदित हृदय स्वास्थ्य देनेवाली औषधि है,

    किंतु टूटा दिल अस्थियों को तक सुखा देता है.

  5. 10 इस पर उनमें से एक ने कहा, “अगले वर्ष, इसी वसन्त ऋतु समय में, मैं निश्चय वापस आऊंगा, तब तुम्हारी पत्नी साराह पुत्रवती होगी.”

    अब्राहाम की पीठ तंबू की ओर थी, और तंबू के द्वार पर साराह यह बात सुन रही थी. 11 अब्राहाम तथा साराह बहुत बूढ़े थे, और साराह बच्चा पैदा करने की उम्र को पार कर चुकी थी. 12 इसलिये साराह मन ही मन हंसते हुए सोचने लगी, “मैं कमजोर हो चुकी और मेरे स्वामी बहुत बूढ़े है, अब क्या यह खुशी हमारे जीवन में आयेगी?”

    13 तब याहवेह ने अब्राहाम से प्रश्न किया, “साराह यह कहकर क्यों हंस रही है कि क्या मैं वास्तव में एक बच्‍चे को जन्म दूंगी, जबकि मैं तो एक बूढ़ी हूं? 14 क्या याहवेह के लिए कोई काम कठिन है? मैं अगले साल इसी निर्धारित समय तुमसे मिलने आऊंगा, तब साराह पुत्रवती होगी.”

    15 तब साराह डर गयी, और यह कहकर झूठ बोलने लगी, “मैं नहीं हंसी थी.”

    तब परमेश्वर के दूत ने कहा, “तुम ज़रूर हंसी थी.”

  6. 2 हमारे मुख से हंसी छलक रही थी,

    हमारी जीभ पर हर्षगान थे.

    राष्ट्रों में यह बात जाहिर हो चुकी थी,

    “उनके लिए याहवेह ने अद्भुत कार्य किए हैं.”

    3 हां, याहवेह ने हमारे लिए अद्भुत कार्य किए,

    हम हर्ष से भरे हुए थे.

  7. 20 “मालूम है कि परमेश्वर सत्यनिष्ठ व्यक्ति को उपेक्षित नहीं छोड़ देते,

    और न वह दुष्कर्मियों का समर्थन करते हैं.

    21 अब भी वह तुम्हारे जीवन को हास्य से पूर्ण कर देंगे,

    तुम उच्च स्वर में हर्षोल्लास करोगे.

  8. 1 हर एक काम के लिए एक तय समय है,

    और धरती पर हर एक काम करने का एक समय होता है:

    2 जन्म का समय और मृत्यु का समय;

    बोने का समय और बोए हुए को उखाड़ने का समय.

    3 मार डालने का समय और स्वस्थ करने का समय;

    गिराने का समय और बनाने का समय;

    4 रोने का समय और हंसने का समय;

    शोक करने का समय और नाचने का समय.

  9. 24 मैंने पुकारा और तुमने इसकी अनसुनी कर दी,

    मैंने अपना हाथ बढ़ाया किंतु किसी ने ध्यान ही न दिया,

    25 मेरे सभी परामर्शों की तुमने उपेक्षा की

    और मेरी किसी भी ताड़ना का तुम पर प्रभाव न पड़ा है,

    26 मैं भी तुम पर विपत्ति के अवसर पर हंसूंगी;

    जब तुम पर आतंक का आक्रमण होगा, मैं तुम्हारा उपहास करूंगी—

    27 जब आतंक आंधी के समान

    और विनाश बवंडर के समान आएगा,

    जब तुम पर दुःख और संकट का पहाड़ टूट पड़ेगा.

    28 “उस समय उन्हें मेरा स्मरण आएगा, किंतु मैं उन्हें उत्तर न दूंगी;

    वे बड़े यत्नपूर्वक मुझे खोजेंगे, किंतु पाएंगे नहीं.

  10. 21 धन्य हो तुम जो भूखे हो,

    क्योंकि तुम तृप्‍त किए जाओगे.

    धन्य हो तुम जो इस समय रो रहे हो,

    क्योंकि तुम आनंदित होगे.

  11. 13 हंसता हुआ व्यक्ति भी अपने हृदय में वेदना छुपाए रख सकता है,

    और हर्ष के बाद शोक भी हो सकता है.

  12. 13 प्रसन्‍न हृदय मुखमंडल को भी आकर्षक बना देता है,

    किंतु दुःखित हृदय आत्मा तक को निराश कर देता है.

    14 विवेकशील हृदय ज्ञान की खोज करता रहता है,

    किंतु मूर्खों का वार्तालाप उत्तरोत्तर मूर्खता विकसित करता है.

    15 गरीबी-पीड़ित के सभी दिन क्लेशपूर्ण होते हैं,

    किंतु उल्‍लसित हृदय के कारण प्रतिदिन उत्सव सा आनंद रहता है.

    16 याहवेह के प्रति श्रद्धा में सीमित धन ही उत्तम होता है,

    इसकी अपेक्षा कि अपार संपदा के साथ विपत्तियां भी संलग्न हों.

    17 प्रेमपूर्ण वातावरण में मात्र सादा साग का भोजन ही उपयुक्त होता है,

    इसकी अपेक्षा कि अनेक व्यंजनों का आमिष भोज घृणा के साथ परोसा जाए.

  13. अयिन

    25 वह शक्ति और सम्मान धारण किए हुए है;

    भविष्य की आशा में उसका उल्लास है.

  14. 7 आप देखिए कि वे अपने मुंह से क्या-क्या उगल रहे हैं,

    उनके होंठों में से तलवार बाहर आती है,

    तब वे कहते हैं, “कौन सुन सकता है हमें?”

    8 किंतु, याहवेह, आप उन पर हंसते हैं;

    ये सारे राष्ट्र आपके उपहास के विषय हैं.

  15. 6 मूर्खों की हंसी किसी

    बर्तन के नीचे कांटों के जलने की आवाज के समान होती है.

    और यह भी सिर्फ बेकार ही है.

  16. 25 धिक्कार है तुम पर! तुम जो अब तृप्‍त हो,

    क्योंकि तुम्हारे लिए भूखा रहना निर्धारित है.

    धिक्कार है तुम पर! तुम जो इस समय हंस रहे हो,

    क्योंकि तुम शोक तथा विलाप करोगे.

  17. 2 मैंने हंसी के बारे में कहा, “यह बावलापन है” और आनंद के बारे में, “इससे क्या मिला?”

  18. 7 इसलिये परमेश्वर के अधीन रहो, शैतान का विरोध करो तो वह तुम्हारे सामने से भाग खड़ा होगा. 8 परमेश्वर के पास आओ तो वह तुम्हारे पास आएंगे. पापियो! अपने हाथ स्वच्छ करो. तुम, जो दुचित्ते हो, अपने हृदय शुद्ध करो. 9 आंसू बहाते हुए शोक तथा विलाप करो कि तुम्हारी हंसी रोने में तथा तुम्हारा आनंद उदासी में बदल जाए. 10 स्वयं को प्रभु के सामने दीन बनाओ तो वह तुमको शिरोमणि करेंगे.

  19. 3 शोक करना हंसने से अच्छा है,

    क्योंकि हो सकता है कि चेहरा तो उदास हो मगर हृदय आनंदित.

  20. 10 वे राजाओं का उपहास करते हैं

    और शासकों की खिल्ली उड़ाते हैं.

    वे मिट्टी के ढलान बनाकर गढ़ों से घिरे शहरों पर कब्जा कर लेते हैं;

    इस प्रकार वे उन सब शहरों की हंसी उड़ाते हैं.

  21. 22 हिंसा तथा अकाल तुम्हारे लिए उपहास के विषय होंगे,

    तुम्हें हिंसक पशुओं का भय न होगा.

  22. 4 “अपने मित्रों के लिए तो मैं हंसी मज़ाक का विषय होकर रह गया हूं,

    मैंने परमेश्वर को पुकारा और उन्होंने इसका प्रत्युत्तर भी दिया;

    और अब यहां खरा तथा निर्दोष व्यक्ति उपहास का पात्र हो गया है!

  23. 23 जब येशु यहूदी सभागृह के अधिकारी के घर पर पहुंचे तो उन्होंने भीड़ का कोलाहल और बांसुरी वादक शोक-संगीत बजाते हुए भी सुना. 24 इसलिये उन्होंने आज्ञा दी, “यहां से चले जाओ क्योंकि बालिका की मृत्यु नहीं हुई है—वह सो रही है.” इस पर वे येशु का ठट्ठा करने लगे,

  24. 25 जब वे इस प्रकार के उल्लास में लीन थे, उन्होंने प्रस्ताव किया, “शिमशोन को बुलवाया जाए कि वह हमारा मनोरंजन करे.” तब उन्होंने कारागार से शिमशोन को बुलवाया और वह उनका मनोरंजन करने लगा.

    उन्होंने शिमशोन को मीनारों के बीच में खड़ा कर दिया.

  25. 27 दोपहर के समय एलियाह ने उनका मज़ाक उड़ाकर कहा: “थोड़ा ऊंची आवाज में पुकारो! वह देवता है, हो सकता है वह ध्यानमग्न होगा, या वह शौच के लिए गया होगा या यह भी संभव है कि वह यात्रा पर गया हो या वह गहरी नींद में हो, जिसे जगाना ज़रूरी हो गया है.”

  26. 7 याहवेह, आपने मुझे प्रलोभित किया, कि मैं प्रलोभित हो गया;

    आपने मुझे गुमराह किया और आप मुझ पर प्रबल भी हो गए.

    सारे दिन मैं उपहास का बर्तन बना रहता हूं;

    सभी मेरा उपहास करते रहते हैं.