Search Help

Search the whole Bible in your chosen Translation.

1. Find Verses Using Words

Examples:

Notes:

2. Find Verses Using Advanced Matching

Finds baptism, baptize, baptized, baptizing

Finds love, loved, loving

3. Find a passage

Opens John chapter 3.

Opens John 3, verses 16–17. A book name on its own, such as "John", searches for that word.

स्तोत्र 70

Biblica® Open Hindi Contemporary Version™ (OHCV)

संगीत निर्देशक के लिये. दावीद की रचना. अभ्यर्थना.

1 हे परमेश्वर, कृपा कर मुझे उद्धार प्रदान कीजिए;

याहवेह, तुरंत मेरी सहायता कीजिए.

2 वे, जो मेरे प्राणों के प्यासे हैं,

लज्जित और निराश किए जाएं;

वे जिनका आनंद मेरी पीड़ा में है,

पीठ दिखाकर भागें तथा अपमानित किए जाएं.

3 वे सभी, जो मेरी स्थिति को देख, “आहा! आहा!” करते हैं!

लज्जा में अपना मुख छिपा लें.

4 किंतु वे सभी, जो आपकी खोज करते हैं

हर्षोल्लास में मगन हों;

वे सभी, जिन्हें आपके उद्धार की आकांक्षा है, यही कहें,

“अति महान हैं परमेश्वर!”

5 मैं दरिद्र और दुःखी पुरुष हूं;

परमेश्वर, मेरी सहायता के लिए विलंब न कीजिए.

आप ही मेरे सहायक और छुड़ानेवाले हैं;

याहवेह, विलंब न कीजिए.

स्तोत्र 70