Search Help

Search the whole Bible in your chosen Translation.

1. Find Verses Using Words

Examples:

Notes:

2. Find Verses Using Advanced Matching

Finds baptism, baptize, baptized, baptizing

Finds love, loved, loving

3. Find a passage

Opens John chapter 3.

Opens John 3, verses 16–17. A book name on its own, such as "John", searches for that word.

स्तोत्र 113

Biblica® Open Hindi Contemporary Version™ (OHCV)

1 याहवेह का स्तवन हो.

याहवेह के सेवको, स्तवन करो;

याहवेह की महिमा का स्तवन करो.

2 आज से सदा-सर्वदा

याहवेह के नाम का स्तवन होता रहे.

3 उपयुक्त है कि सूर्योदय से सूर्यास्त के क्षण तक,

याहवेह के नाम का स्तवन हो.

4 याहवेह समस्त राष्ट्रों के ऊपर हैं,

उनका तेज स्वर्ग से भी महान है.

5 और कौन है याहवेह हमारे परमेश्वर के तुल्य,

जो सर्वोच्च सिंहासन पर विराजमान हैं,

6 जिन्हें स्वर्ग एवं पृथ्वी को देखने के लिए

झुककर दृष्टिपात करना पड़ता है?

7 याहवेह ही कंगाल को धूलि से उठाकर बसाते हैं,

वही दरिद्र को राख के ढेर से उठाकर ऊंचा करते हैं.

8 वही उन्हें प्रधानों के साथ लाकर,

अपनी प्रजा के प्रधानों के साथ विराजमान करते हैं.

9 वही बांझ स्त्री को बच्चों की माता का आनंद प्रदान करके

परिवार में सम्मान प्रदान करते हैं.

याहवेह का स्तवन हो.

स्तोत्र 113