Search Help

Search the whole Bible in your chosen Translation.

1. Find Verses Using Words

Examples:

Notes:

2. Find Verses Using Advanced Matching

Finds baptism, baptize, baptized, baptizing

Finds love, loved, loving

3. Find a passage

Opens John chapter 3.

Opens John 3, verses 16–17. A book name on its own, such as "John", searches for that word.

स्तोत्र 52

Biblica® Open Hindi Contemporary Version™ (OHCV)

संगीत निर्देशक के लिये. दावीद की मसकीलa गीत रचना. इसका संदर्भ: एदोमवासी दोएग ने जाकर शाऊल को सूचित किया कि दावीद अहीमेलेख के आवास में ठहरे हैं.

1 हे बलवान घमंडी, अपनी बुराई का अहंकार क्यों करता है?

तू दिन भर क्यों घमंड करता है,

तू जो परमेश्वर की नजर में एक अपमान है?

2 तेज उस्तरे जैसी

तुम्हारी जीभ विनाश की बुरी युक्ति रचती रहती है,

और तुम छल के कार्य में लिप्‍त रहते हो.

3 तुम्हें भलाई से ज्यादा अधर्म,

और सत्य से अधिक झूठाचार पसंद है.

4 हे छली जीभ,

तुझे तो हर एक बुरा शब्द प्रिय है!

5 यह सुनिश्चित है कि परमेश्वर ने तेरे लिए स्थायी विनाश निर्धारित किया है:

वह तुझे उखाड़कर तेरे निवास से दूर कर देंगे;

परमेश्वर तुझे जीव-लोक से उखाड़ देंगे.

6 यह देख धर्मी भयभीत हो जाएंगे;

वे उसे देख यह कहते हुए उपहास करेंगे,

7 “उस पुरुष को देखो,

जिसने परमेश्वर को अपना आश्रय बनाना उपयुक्त न समझा

परंतु उसने अपनी धन-संपत्ति पर भरोसा किया

और अन्यों पर दुष्कर्म करते हुए सशक्त होता गया!”

8 किंतु मैं परमेश्वर के निवास के

हरे-भरे जैतून वृक्ष के समान हूं;

मैं परमेश्वर के करुणा-प्रेम पर

सदा-सर्वदा भरोसा रखता हूं.

9 परमेश्वर, मैं आपके द्वारा किए गए कार्यों के लिए सदा-सर्वदा आपका धन्यवाद करता रहूंगा.

आपके नाम मेरी आशा रहेगी,

क्योंकि वह उत्तम है,

आपके भक्तों के उपस्थिति में मैं आपकी वंदना करता रहूंगा.

Translator’s notes

  1. 52:0 (a): शीर्षक: शायद साहित्यिक या संगीत संबंधित एक शब्द

स्तोत्र 52