Search Help

Search the whole Bible in your chosen Translation.

1. Find Verses Using Words

Examples:

Notes:

2. Find Verses Using Advanced Matching

Finds baptism, baptize, baptized, baptizing

Finds love, loved, loving

3. Find a passage

Opens John chapter 3.

Opens John 3, verses 16–17. A book name on its own, such as "John", searches for that word.

स्तोत्र 111

Biblica® Open Hindi Contemporary Version™ (OHCV)

1 याहवेह का स्तवन हो.

मैं संपूर्ण हृदय से याहवेह का स्तवन करूंगा,

सीधे मनवालों की समिति और सभा में.

2 अति उदात्त हैं याहवेह के कृत्य;

वे उनकी प्रसन्‍नता का कारण हैं, जो इनको मनन करते हैं.

3 महिमामय और भव्य हैं याहवेह के ये कृत्य,

उनकी धार्मिकता सर्वदा है.

4 याहवेह ने अपने इन कृत्यों को अविस्मरणीय बना दिया है;

वह उदार एवं कृपालु हैं.

5 अपने श्रद्धालुओं के लिए वह आहार का प्रबंध करते हैं;

वह अपनी वाचा सदा-सर्वदा स्मरण रखते हैं.

6 उन्होंने अपनी प्रजा पर इन कृत्यों की सामर्थ्य प्रकट कर दी,

जब उन्होंने उन्हें अन्य राष्ट्रों की भूमि प्रदान की.

7 उनके द्वारा निष्पन्‍न समस्त कार्य विश्वासयोग्य और न्याय के हैं;

विश्वासयोग्य हैं उनके सभी उपदेश.

8 वे सदा-सर्वदा के लिए अटल हैं,

कि इनका पालन सच्चाई एवं न्याय में किया जाए.

9 याहवेह ने अपनी प्रजा का उद्धार किया;

उन्होंने अपनी वाचा सदा-सर्वदा के लिए स्थापित कर दी है.

उनका नाम सबसे अलग तथा पवित्र और भय-योग्य है.

10 याहवेह के प्रति श्रद्धा बुद्धि का मूल है;

उन सभी में, जो इसे मानते हैं, उत्तम समझ रहते है.

याहवेह ही हैं सर्वदा वंदना के योग्य.

स्तोत्र 111