यहूदी बंधुआई से लौटते हैं (continued)
536 ईसा पूर्व
Biblica® Open Hindi Contemporary Version™ (OHCV)
कोराह के पुत्रों की रचना. एक स्तोत्र. एक गीत.
1 पवित्र पर्वत पर उन्होंने अपनी नींव डाली है;
2 याकोब के समस्त आवासों की अपेक्षा,
याहवेह को ज़ियोन के द्वार कहीं अधिक प्रिय हैं.
3 परमेश्वर के नगर,
तुम्हारे विषय में यशस्वी बातें लिखी गई हैं,
4 “अपने परिचितों के मध्य मैं
राहाब और बाबेल का लेखा करूंगा,
साथ ही फिलिस्तिया, सोर और कूश का भी,
और फिर मैं कहूंगा, ‘यही है वह, जिसकी उत्पत्ति ज़ियोन में हुई है.’ ”
5 ज़ियोन के विषय में यही घोषणा की जाएगी,
“इसका भी जन्म ज़ियोन में हुआ और उसका भी,
सर्वोच्च परमेश्वर ही ने ज़ियोन को बसाया है.”
6 याहवेह अपनी प्रजा की गणना करते समय लिखेगा:
“इसका जन्म ज़ियोन में हुआ था.”
7 संगीत की संगत पर वे गाएंगे,
“तुम्हीं में मेरे आनंद का समस्त उगम हैं.”
1 याहवेह का स्तवन हो.
मैं संपूर्ण हृदय से याहवेह का स्तवन करूंगा,
सीधे मनवालों की समिति और सभा में.
2 अति उदात्त हैं याहवेह के कृत्य;
वे उनकी प्रसन्नता का कारण हैं, जो इनको मनन करते हैं.
3 महिमामय और भव्य हैं याहवेह के ये कृत्य,
उनकी धार्मिकता सर्वदा है.
4 याहवेह ने अपने इन कृत्यों को अविस्मरणीय बना दिया है;
वह उदार एवं कृपालु हैं.
5 अपने श्रद्धालुओं के लिए वह आहार का प्रबंध करते हैं;
वह अपनी वाचा सदा-सर्वदा स्मरण रखते हैं.
6 उन्होंने अपनी प्रजा पर इन कृत्यों की सामर्थ्य प्रकट कर दी,
जब उन्होंने उन्हें अन्य राष्ट्रों की भूमि प्रदान की.
7 उनके द्वारा निष्पन्न समस्त कार्य विश्वासयोग्य और न्याय के हैं;
विश्वासयोग्य हैं उनके सभी उपदेश.
8 वे सदा-सर्वदा के लिए अटल हैं,
कि इनका पालन सच्चाई एवं न्याय में किया जाए.
9 याहवेह ने अपनी प्रजा का उद्धार किया;
उन्होंने अपनी वाचा सदा-सर्वदा के लिए स्थापित कर दी है.
उनका नाम सबसे अलग तथा पवित्र और भय-योग्य है.
10 याहवेह के प्रति श्रद्धा बुद्धि का मूल है;
उन सभी में, जो इसे मानते हैं, उत्तम समझ रहते है.
याहवेह ही हैं सर्वदा वंदना के योग्य.
112:1 याहवेह का स्तवन हो.
धन्य है वह पुरुष, जो याहवेह के प्रति श्रद्धा रखता है,
जिसने उनके आदेशों के पालन में अधिक आनंद पाया है.
2 उसके वंशजों का तेज समस्त पृथ्वी पर होगा;
सीधे पुरुष की हर एक पीढ़ी धन्य होगी.
3 उसके परिवार में संपत्ति और समृद्धि का वास है,
सदा बनी रहती है उसकी सच्चाई और धार्मिकता
4 सीधे लोगों के लिए अंधकार में भी प्रकाश का उदय होता है,
वह उदार, कृपालु और नीतियुक्त है.
5 उत्तम होगा उन लोगों का प्रतिफल, जो उदार है, जो उदारतापूर्वक ऋण देता है,
जो अपने लेनदेन में सीधा है.
6 यह सुनिश्चित है, कि वह कभी पथभ्रष्ट न होगा;
धर्मी अपने पीछे स्थायी नाम छोड़ जाता है.
7 उसे किसी बुराई के समाचार से भय नहीं होता;
याहवेह पर भरोसा करते हुए उसका हृदय शांत और स्थिर बना रहता है.
8 उसका हृदय सुरक्षा में स्थापित है, तब उसे कोई भय नहीं होता;
अंततः वही शत्रुओं पर जयन्त होकर दृष्टि करेगा.
9 उन्होंने कंगालों को उदारतापूर्वक दान दिया है,
उनकी सच्चाई और धार्मिकता युगानुयुग बनी रहती है.
उनकी महिमा सदैव ऊंची होती रहती है.
10 यह सब देखकर दुष्ट अत्यंत कुपित हो जाता है,
वह दांत पीसता है और गल जाता है;
दुष्ट की अभिलाषाएं अपूर्ण ही रह जाएंगी.
113:1 याहवेह का स्तवन हो.
याहवेह के सेवको, स्तवन करो;
याहवेह की महिमा का स्तवन करो.
2 आज से सदा-सर्वदा
याहवेह के नाम का स्तवन होता रहे.
3 उपयुक्त है कि सूर्योदय से सूर्यास्त के क्षण तक,
याहवेह के नाम का स्तवन हो.
4 याहवेह समस्त राष्ट्रों के ऊपर हैं,
उनका तेज स्वर्ग से भी महान है.
5 और कौन है याहवेह हमारे परमेश्वर के तुल्य,
जो सर्वोच्च सिंहासन पर विराजमान हैं,
6 जिन्हें स्वर्ग एवं पृथ्वी को देखने के लिए
झुककर दृष्टिपात करना पड़ता है?
7 याहवेह ही कंगाल को धूलि से उठाकर बसाते हैं,
वही दरिद्र को राख के ढेर से उठाकर ऊंचा करते हैं.
8 वही उन्हें प्रधानों के साथ लाकर,
अपनी प्रजा के प्रधानों के साथ विराजमान करते हैं.
9 वही बांझ स्त्री को बच्चों की माता का आनंद प्रदान करके
परिवार में सम्मान प्रदान करते हैं.
याहवेह का स्तवन हो.
114:1 जब इस्राएली मिस्र देश से बाहर आए,
जब याकोब के वंशज विदेशी भाषा-भाषी देश से बाहर आए,
2 तब यहूदिया उनका पवित्र स्थान
और इस्राएल प्रदेश उनका शासित राष्ट्र हो गया.
3 यह देख समुद्र पलायन कर गया,
और यरदन नदी विपरीत दिशा में प्रवाहित होने लगी;
4 पर्वत मेढ़ों के तथा पहाड़ियां मेमनों के समान,
छलांग लगाने लगीं.
5 समुद्र, यह बताओ, तुमने पलायन क्यों किया?
और यरदन, तुम्हें उलटा क्यों बहना पड़ा?
6 पर्वतो, तुम मेढ़ों के समान तथा पहाड़ियो,
तुम मेमनों के समान छलांगें क्यों लगाने लगे?
7 पृथ्वी, तुम याहवेह की उपस्थिति में थरथराओ,
याकोब के परमेश्वर की उपस्थिति में,
8 जिन्होंने चट्टान को ताल में बदल दिया,
और उस कठोर पत्थर को जल के सोते में.