Search Help

Search the whole Bible in your chosen Translation.

1. Find Verses Using Words

Examples:

Notes:

2. Find Verses Using Advanced Matching

Finds baptism, baptize, baptized, baptizing

Finds love, loved, loving

3. Find a passage

Opens John chapter 3.

Opens John 3, verses 16–17. A book name on its own, such as "John", searches for that word.

स्तोत्र 114

Biblica® Open Hindi Contemporary Version™ (OHCV)

1 जब इस्राएली मिस्र देश से बाहर आए,

जब याकोब के वंशज विदेशी भाषा-भाषी देश से बाहर आए,

2 तब यहूदिया उनका पवित्र स्थान

और इस्राएल प्रदेश उनका शासित राष्ट्र हो गया.

3 यह देख समुद्र पलायन कर गया,

और यरदन नदी विपरीत दिशा में प्रवाहित होने लगी;

4 पर्वत मेढ़ों के तथा पहाड़ियां मेमनों के समान,

छलांग लगाने लगीं.

5 समुद्र, यह बताओ, तुमने पलायन क्यों किया?

और यरदन, तुम्हें उलटा क्यों बहना पड़ा?

6 पर्वतो, तुम मेढ़ों के समान तथा पहाड़ियो,

तुम मेमनों के समान छलांगें क्यों लगाने लगे?

7 पृथ्वी, तुम याहवेह की उपस्थिति में थरथराओ,

याकोब के परमेश्वर की उपस्थिति में,

8 जिन्होंने चट्टान को ताल में बदल दिया,

और उस कठोर पत्थर को जल के सोते में.

स्तोत्र 114