Search Help

Search the whole Bible in your chosen Translation.

1. Find Verses Using Words

Examples:

Notes:

2. Find Verses Using Advanced Matching

Finds baptism, baptize, baptized, baptizing

Finds love, loved, loving

3. Find a passage

Opens John chapter 3.

Opens John 3, verses 16–17. A book name on its own, such as "John", searches for that word.

स्तोत्र 125

Biblica® Open Hindi Contemporary Version™ (OHCV)

आराधना के लिए यात्रियों का गीत.

1 जिन्होंने याहवेह पर भरोसा किया है, वे ज़ियोन पर्वत समान हैं,

जिसे हिलाया नहीं जा सकता, जो सदा-सर्वदा स्थायी है.

2 जिस प्रकार पर्वतों ने येरूशलेम को घेरा हुआ है,

उसी प्रकार याहवेह भी अपनी प्रजा को घेरे हुए हैं

आज भी और सदा-सर्वदा.

3 धर्मियों को आवंटित भूमि पर

दुष्टों का राजदंड स्थायी न रहेगा,

कहीं ऐसा न हो कि धर्मियों के हाथ

बुराई की ओर बढ़ जाएं.

4 याहवेह, धर्मियों का कल्याण कीजिए,

उनका, जिनके हृदय निष्ठ हैं.

5 उन्हें, जो दुष्टता के मार्ग की ओर मुड़ जाते हैं,

याहवेह उन्हें दुष्टों के साथ काट देंगे.

इस्राएल राष्ट्र में शांति व्याप्‍त हो.

स्तोत्र 125