Search Help

Search the whole Bible in your chosen Translation.

1. Find Verses Using Words

Examples:

Notes:

2. Find Verses Using Advanced Matching

Finds baptism, baptize, baptized, baptizing

Finds love, loved, loving

3. Find a passage

Opens John chapter 3.

Opens John 3, verses 16–17. A book name on its own, such as "John", searches for that word.

स्तोत्र 149

Biblica® Open Hindi Contemporary Version™ (OHCV)

1 याहवेह का स्तवन हो.

याहवेह के लिए एक नया गीत गाओ,

भक्तों की सभा में उनका स्तवन किया जाए.

2 इस्राएल अपने कर्ता में आनंदित हो;

ज़ियोन की सन्तति अपने राजा में उल्‍लसित हो.

3 वे उनकी महिमा में नृत्य के साथ स्तवन करें;

वे खंजरी और किन्‍नोर की संगत पर संगीत गाया करें.

4 क्योंकि याहवेह का आनंद उनकी प्रजा में मगन है;

वह भोले पुरुष को उद्धार से सुशोभित करते हैं.

5 सात्विक उनके पराक्रम में प्रफुल्लित रहें,

यहां तक कि वे अपने बिछौने पर भी हर्षोल्लास में गाते रहें.

6 उनके कण्ठ में परमेश्वर के लिए सर्वोत्कृष्ट वंदना

तथा उनके हाथों में दोधारी तलवार हो.

7 वे अन्य राष्ट्रों पर प्रतिशोध

तथा उनकी प्रजा पर दंड के लिए तत्पर रहें,

8 कि उनके राजा बेड़ियों में बंदी बनाए जाएं

और उनके अधिकारी लोहे की जंजीरों में,

9 कि उनके लिए निर्धारित दंड दिया जाए,

यह उनके समस्त भक्तों का सम्मान होगा.

याहवेह का स्तवन हो.

स्तोत्र 149