Search Help

Search the whole Bible in your chosen Translation.

1. Find Verses Using Words

Examples:

Notes:

2. Find Verses Using Advanced Matching

Finds baptism, baptize, baptized, baptizing

Finds love, loved, loving

3. Find a passage

Opens John chapter 3.

Opens John 3, verses 16–17. A book name on its own, such as "John", searches for that word.

स्तोत्र 93

Biblica® Open Hindi Contemporary Version™ (OHCV)

1 याहवेह, राज्य करते हैं, उन्होंने वैभवशाली परिधान धारण किए हैं;

याहवेह ने तेज के परिधान धारण किए हैं और वह शक्ति से सुसज्जित हैं;

विश्व सुदृढ़ नींव पर स्थापित है, जो अटल है.

2 सनातन काल से आपका सिंहासन बसा है;

स्वयं आप सनातन काल से हैं.

3 याहवेह, जल स्तर उठता जा रहा है,

लहरों की ध्वनि ऊंची होती जा रही है;

समुद्र की प्रचंड लहरों का प्रहार उग्र होता जा रहा है.

4 विशालकाय लहरों की गर्जन से कहीं अधिक शक्तिशाली,

उद्वेलित लहरों के प्रहार से कहीं अधिक प्रचंड हैं,

महान सर्वशक्तिमान याहवेह.

5 अटल हैं आपके अधिनियम;

पवित्रता, आपके आवास की शोभा;

याहवेह, ये सदा-सर्वदा स्थिर रहेंगे.

स्तोत्र 93