Search Help

Search the whole Bible in your chosen Translation.

1. Find Verses Using Words

Examples:

Notes:

2. Find Verses Using Advanced Matching

Finds baptism, baptize, baptized, baptizing

Finds love, loved, loving

3. Find a passage

Opens John chapter 3.

Opens John 3, verses 16–17. A book name on its own, such as "John", searches for that word.

स्तोत्र 13

Biblica® Open Hindi Contemporary Version™ (OHCV)

संगीत निर्देशक के लिये. दावीद का एक स्तोत्र.

1 कब तक, याहवेह? कब तक आप मुझे भुला रखेंगे, क्या सदा के लिए?

कब तक आप मुझसे अपना मुख छिपाए रहेंगे?

2 कब तक मैं अपने मन को समझाता रहूं?

कब तक दिन-रात मेरा हृदय वेदना सहता रहेगा?

कब तक मेरे शत्रु मुझ पर प्रबल होते रहेंगे?

3 याहवेह, मेरे परमेश्वर, मेरी ओर ध्यान दे मुझे उत्तर दीजिए.

मेरी आंखों को ज्योतिर्मय कीजिए, ऐसा न हो कि मैं मृत्यु की नींद में समा जाऊं,

4 तब तो निःसंदेह मेरे शत्रु यह घोषणा करेंगे, “हमने उसे नाश कर दिया,”

ऐसा न हो कि मेरा लड़खड़ाना मेरे विरोधियों के लिए आनंद का विषय बन जाए.

5 जहां तक मेरा संबंध है, याहवेह, मुझे आपके करुणा-प्रेमa पर भरोसा है;

तब मेरा हृदय आपके द्वारा किए उद्धार में मगन होगा.

6 मैं याहवेह का भजन गाऊंगा,

क्योंकि उन्होंने मुझ पर अनेकानेक उपकार किए हैं.

Translator’s notes

  1. 13:5 (a): करुणा-प्रेम ख़ेसेद इस हिब्री शब्द के अर्थ में अनुग्रह, दया, प्रेम, करुणा ये सब शामिल हैं

स्तोत्र 13