Search Help

Search the whole Bible in your chosen Translation.

1. Find Verses Using Words

Examples:

Notes:

2. Find Verses Using Advanced Matching

Finds baptism, baptize, baptized, baptizing

Finds love, loved, loving

3. Find a passage

Opens John chapter 3.

Opens John 3, verses 16–17. A book name on its own, such as "John", searches for that word.

स्तोत्र 110

Biblica® Open Hindi Contemporary Version™ (OHCV)

दावीद की रचना. एक स्तोत्र.

1 याहवेह मेरे प्रभु ने, राजा से कहा:

“मेरे दायें पक्ष में विराजमान हो जाओ.

तुम्हारे शत्रुओं को मैं

तुम्हारे चरणों की चौकी बना रहा हूं.”

2 याहवेह ही ज़ियोन से आपके सामर्थ्यवान राजदंड का विस्तार करेंगे,

“आपका शासन आपके शत्रुओं के मध्य बसा होगा!”

3 आपकी सेना आपकी लड़ाई के समय

स्वेच्छा से आपका साथ देगी,

सबेरे के गर्भ से जन्मी हुई ओस के समान

पवित्रता से सुशोभित होकर

आपके पास आएंगे आपके जवान.

4 यह याहवेह की शपथ है,

जो अपने वक्तव्य से दूर नहीं होते:

“तुम मेलखीज़ेदेक की शृंखला

में सनातन पुरोहित हो.”

5 प्रभु आपके दायें पक्ष में तत्पर हैं;

वह उदास होकर राजाओं को कुचल डालेंगे.

6 वह राष्ट्रों पर अपने न्याय का निर्णय घोषित करेंगे,

मृतकों का ढेर लग जाएगा और संपूर्ण पृथ्वी के न्यायियों की हत्या कर दी जाएगी.

7 तब महाराज मार्ग के किनारे के झरने से जल का पान करेंगे,

उनका सिर गर्व से ऊंचा होगा.

स्तोत्र 110