41 Bible Verses About Astrology

Biblica® Open Hindi Contemporary Version™ (OHCV)

Bible Verses About Astrology
  1. 11 किंतु कष्ट तो तुम पर आएगा ही,

    अपने जादू-टोने से इसे दूर कर पाना मुश्किल होगा.

    तुम पर तो घोर विपत्ति टूट ही पड़ेगी

    जिसका सामना करना तुम्हारे लिए संभव न होगा;

    यह ऐसी घोर विपत्ति होगी, जिसके विषय में तुम्हें मालूम न होगा

    यह तुम पर अचानक आ पड़ेगी.

    12 “अपने जादू-टोन्हों, जिसका तुमने बचपन से अभ्यास किया है,

    कदाचित उससे तुमको फायदा होगा

    या शायद उनके बल से स्थिर रह सकोगी!

    13 तू तो कोशिश करते-करते थक गई है, अब ज्योतिषी,

    जो तारों और नये चांद को देखकर होनहार बताते हैं, वे तुम्हें उससे बचाएं जो तुम पर घटने वाली है.

    14 देख वे भूसे के समान आग में जल जायेंगे,

    वे अपने आपको आग से न बचा पायेंगे.

    यह तापने के लिए अंगार नहीं,

    और न ही सेंकने के लिए आग!

    15 जिनके साथ तुम मेहनत करती रही हो—

    बचपन से ही जिनसे

    तुम्हारा लेनदेन होता रहा है.

    उनमें से हर एक अपने ही रास्ते पर भटक रहा है;

    तुम्हारी रक्षा के लिए कोई भी नहीं बचा.

  2. 9 जब तुम याहवेह, तुम्हारे परमेश्वर द्वारा दिए उस देश में प्रवेश करोगे, तुम उन राष्ट्रों की घृणित प्रथाओं का अनुसरण करना नहीं सीखोगे. 10 तुममें से एक भी व्यक्ति ऐसा न पाया जाए, जो अपने पुत्र अथवा पुत्री को उनकी प्रथा के अनुसार आग के संस्कार के लिए इस्तेमाल करता है, जो भविष्यवाणी का प्रयोग करता है, जो जादू-टोना करता है, जो शगुन व्याख्या करता है, या ओझा-सम्पर्क करता है, 11 या वह, जो सम्मोहन का प्रयोग करता है, या प्रेतसाधक या प्रेतवादी या वह, जो मृत आत्मा को बुलाकर पूछताछ करता है. 12 क्योंकि कोई भी, जो यह सब करता है, याहवेह के सामने घृणित है. इन्हीं घृणित कामों के कारण याहवेह, तुम्हारे परमेश्वर उन्हें तुम्हारे सामने से खदेड़ देंगे. 13 तुम याहवेह, अपने परमेश्वर के सामने निर्दोष रहोगे.

    14 क्योंकि वे राष्ट्र, जिन्हें तुम उनके देश से वंचित करने पर हो, उनके आदेशों का पालन करते हैं, जो जादू-टोना करते और भावी प्रकट करते हैं; मगर तुम वह हो, जिन्हें याहवेह, तुम्हारे परमेश्वर ने यह सब करने से निषिद्ध किया है.

  3. 27 दानिएल ने उत्तर दिया, “राजा जिस रहस्य के बारे में पूछ रहे हैं, उसके बारे में कोई भी बुद्धिमान व्यक्ति, ज्योतिषी, जादूगर या भविष्य बतानेवाला राजा को कुछ नहीं बता सकता, 28 लेकिन स्वर्ग में एक परमेश्वर हैं, जो रहस्यों को प्रगट करते हैं. उन्होंने ने ही राजा नबूकदनेज्ज़र को दिखाया है कि आनेवाले दिनों में क्या होनेवाला है. जब आप अपने पलंग पर लेटे हुए थे, तब आपने जो स्वप्न और दर्शन देखे, वे ये हैं:

  4. 1 इस्राएल वंशजों, तुम्हें संबोधित बात सुनो. 2 याहवेह कह रहे हैं:

    “अन्य जनताओं के आचार-व्यवहार परिपाटी एवं प्रथाओं को सीखने का प्रयास न करो

    और न ही आकाश में घटित हो रहे असाधारण लक्षणों से विचलित हो जाओ,

    यद्यपि अन्य राष्ट्र, निःसंदेह, इनसे विचलित हो जाते हैं.

    3 क्योंकि लोगों की प्रथाएं मात्र भ्रम हैं,

    कारण यह वन से काटकर लाया गया काठ ही तो है,

    काष्ठ शिल्पी द्वारा उसके छेनी से बनाया गया है.

  5. 15 इसलिये बहुत सावधान रहो, क्योंकि जिस दिन होरेब पर्वत पर याहवेह आग के बीच से तुमसे अभिमुख हुए थे. तुम्हें उनका कोई भी स्वरूप दिखाई नहीं दिया था, 16 कि तुम्हारा चरित्र दूषित न हो जाए और तुम अपने लिए किसी भी स्वरूप में मूर्ति न ढाल लो, नर अथवा नारी के रूप में, 17 अथवा पृथ्वी तल पर के किसी पशु की मूर्ति, अथवा आकाश में उड़ते पक्षी की, 18 या किसी रेंगते जंतु की, किसी मछली की मूर्ति न ढाल लो जो पृथ्वी सतह से नीचे जल में पाई जाती है. 19 सावधान रहो, कि तुम अपनी दृष्टि आकाश की ओर उठाकर सूर्य, चंद्रमा और तारों; हां, नक्षत्रों की ओर उठाकर उनकी ओर आकर्षित हो जाओ और उनकी आराधना और स्तुति करना शुरू कर दो. इन्हें तो याहवेह तुम्हारे परमेश्वर ने सारी पृथ्वी की जनताओं के हित में प्रदान किए हैं.

  6. 31 “अय्योब, क्या तुम कृतिका नक्षत्र के समूह को परस्पर गूंथ सकते हो,

    अथवा मृगशीर्ष के बंधनों को खोल सकते हो?

    32 क्या तुम किसी तारामंडल को उसके निर्धारित समय पर प्रकट कर सकते हो

    तथा क्या तुम सप्‍त ऋषि को दिशा-निर्देश दे सकते हो?

    33 क्या तुम आकाशमंडल के अध्यादेशों को जानते हो,

    अथवा क्या तुम पृथ्वी पर भी वही अध्यादेश प्रभावी कर सकते हो?

  7. 14 फिर परमेश्वर ने कहा, “दिन को रात से अलग करने के लिए आकाश में ज्योतियां हों, और ये चिन्हों, समयों, दिनों एवं वर्षों के लिए होगा. 15 और आकाश में ज्योतियां हों, जिससे पृथ्वी को प्रकाश मिले,” और ऐसा ही हो गया. 16 परमेश्वर ने दो बड़ी ज्योतियां बनाई—बड़ी ज्योति को दिन में तथा छोटी ज्योति को रात में राज करने हेतु बनाया. और परमेश्वर ने तारे भी बनाये. 17 इन सभी को परमेश्वर ने आकाश में स्थिर किया कि ये पृथ्वी को रोशनी देते रहें, 18 ताकि दिन और रात अपना काम पूरा कर सकें और रोशनी अंधकार से अलग हो. और परमेश्वर ने देखा कि यह अच्छा है. 19 और शाम हुई, फिर सुबह हुई—इस प्रकार चौथा दिन हो गया.

  8. 10 ज्योतिषियों ने राजा को उत्तर दिया, “पृथ्वी पर ऐसा कोई व्यक्ति नहीं जो राजा के इस पूछे गये प्रश्न का उत्तर दे सके! पर तो भी न तो किसी बड़े और शक्तिशाली राजा ने किसी जादूगर या टोन्हा या ज्योतिषी से कभी इस प्रकार की कोई बात पूछी है. 11 राजा जो बात पूछ रहे हैं, वह बहुत कठिन है. देवताओं को छोड़, और कोई राजा को यह बात नहीं बता सकता, और देवता मानव प्राणी के बीच नहीं रहते.”

  9. 1 जब राजा हेरोदेस के शासनकाल में यहूदिया प्रदेश के बेथलेहेम नगर में येशु का जन्म हुआ, तब पूर्ववर्ती देशों से ज्योतिष येरूशलेम नगर आए और पूछताछ करने लगे, 2 “कहां हैं वह—यहूदियों के राजा, जिन्होंने जन्म लिया है? पूर्ववर्ती देशों में हमने उनका तारा देखा है और हम उनकी आराधना करने के लिए यहां आए हैं.”

    3 यह सुन राजा हेरोदेस व्याकुल हो उठा और उसके साथ सभी येरूशलेम निवासी भी.

  10. 7 जब जादूगर, टोन्हे, तांत्रिक, ज्योतिषी और दैवीय शक्तिवाले मेरे पास आये, तो मैंने उन्हें अपना स्वप्न बताया, पर वे मुझको उसका अर्थ नहीं बता सके.

  11. 19 राजा ने सब जवानों से बातें की और उसकी नजर में दानिएल, हननियाह, मिषाएल और अज़रियाह के बराबर कोई अन्य जवान न ठहरा; इसलिये वे राजा की सेवा में चुन लिये गए. 20 बुद्धि और समझ के बारे में राजा ने उनसे जितने भी प्रश्न किए, वे राजा के सारे राज्य के सब ज्योतिषियों एवं तांत्रिकों से दस गुणा उत्तम पाये गए.

  12. 2 यदि याहवेह, तुम्हारे परमेश्वर द्वारा प्रदान किए गए तुम्हारे नगरों में तुम्हारे बीच में कोई ऐसा पुरुष अथवा स्त्री है, जो याहवेह, तुम्हारे परमेश्वर की वाचा को तोड़कर उनकी दृष्टि में गलत काम करे, 3 जाकर पराए देवताओं की सेवा-उपासना करने लगे अथवा सूर्य, चंद्रमा और नक्षत्रों की वंदना करने लगे, जो किसी रीति से मेरा आदेश नहीं है, 4 यदि तुम्हें इसकी सूचना दी गई है अथवा तुमने इस विषय में सुना हुआ है; तब तुम इसकी सूक्ष्म छानबीन करोगे. देख लेना कि सूचना सत्य ही है, और इस्राएल में यह घटना घटित हुई ही है, 5 तब तुम उस पुरुष अथवा स्त्री को, जिसके द्वारा वह मृत्यु दंड के योग्य कृत्य किया गया है, नगर के बाहर ले जाकर उसका पथराव करोगे. 6 मृत्यु दंड के लिए तय व्यक्ति को दो या तीन गवाहों के सबूत पर मृत्यु दंड दिया जाए; सिर्फ एक गवाह के सबूत पर किसी को मृत्यु दंड न दिया जाए. 7 उसे मृत्यु देने की प्रक्रिया में गवाहों के हाथ पहले होंगे इसके बाद दूसरों के हाथ. अपने बीच से तुम यह बुराई इस तरह से साफ़ करोगे.

  13. 26 “ ‘तुम किसी भी वस्तु को लहू के साथ न खाना.

    “ ‘न ही शकुन विचारना अथवा जादू-टोना करना.

    27 “ ‘तुम अपनी कनपटी के बाल न कतरना और न अपनी दाढ़ी को किनारों से काटना.

    28 “ ‘मृतकों के लिए तुम अपनी देह में कोई चीरा न लगवाना, न ही कोई चिन्ह गुदवाना: मैं ही याहवेह हूं.

  14. 3 जब मैं आपकी उंगलियों,

    द्वारा रचा आकाश,

    चंद्रमा और नक्षत्रों को,

    जिन्हें आपने यथास्थान पर स्थापित किया, देखता हूं,

    4 तब मैं विचार करता हूं: मनुष्य है ही क्या, कि आप उसकी ओर ध्यान दें?

    क्या विशेषता है मानव में कि आप उसके विषय में विचार भी करें?

  15. संगीत निर्देशक के लिये. दावीद का एक स्तोत्र.

    1 स्वर्ग परमेश्वर की महिमा को प्रगट करता है;

    अंतरीक्ष उनकी हस्तकृति का प्रघोषण करता है.

    2 हर एक दिन आगामी दिन से इस विषय में वार्तालाप करता है;

    हर एक रात्रि आगामी रात्रि को ज्ञान की शक्ति प्रगट करती है.

    3 इस प्रक्रिया में न तो कोई बोली है, न ही कोई शब्द;

    यहां तक कि इसमें कोई आवाज़ भी नहीं है.

    4 इनका स्वर संपूर्ण पृथ्वी पर गूंजता रहता है,

    इनका संदेश पृथ्वी के छोर तक जा पहुंचता है.

    परमेश्वर ने स्वर्ग में सूर्य के लिए एक मंडप तैयार किया है.

    5 और सूर्य एक वर के समान है, जो अपने मंडप से बाहर आ रहा है,

    एक बड़े शूरवीर के समान, जिसके लिए दौड़ एक आनन्दप्रदायी कृत्य है.

    6 वह आकाश के एक सिरे से उदय होता है,

    तथा दूसरे सिरे तक चक्कर मारता है;

    उसके ताप से कुछ भी छुपा नहीं रहता.

  16. 6 “ ‘जहां तक उस व्यक्ति का प्रश्न है, जो तांत्रिकों और ओझाओं की ओर फिर गया हो, मेरे साथ विश्वास तोड़ने में उनका साथ देता है, मैं उस व्यक्ति से भी मुंह फेर लूंगा और उसे मेरी प्रजा से अलग कर दूंगा.

  17. 19 जब वे तुमसे कहें कि, बुदबुदानेवाले और गुनगुनानेवाले तंत्र मंत्र करनेवालों से पूछो, तो क्या वे जीवित परमेश्वर से नहीं पूछ सकते, क्या जीवित लोग मरे हुओं से पूछेंगे? 20 परमेश्वर की शिक्षा और उनकी चेतावनी से पूछताछ करें. यदि वे लोग सच्चाई की बातों को नहीं मानते तो उनके लिए सुबह का नया दिन नहीं.

  18. 2 इसलिये राजा ने आदेश दिया कि जादूगरों, टोन्हों, तांत्रिकों और ज्योतिषियों को बुलाया जाए कि वे राजा को उसका स्वप्न बताएं. जब वे आकर राजा के सामने खड़े हुए,

  19. 30 “ ‘तुम मेरे शब्बाथों का पालन करो और मेरे पवित्र स्थान का सम्मान; मैं ही याहवेह हूं.

    31 “ ‘तुम ओझाओं और तांत्रिकों की ओर न फिरना; उनकी खोज करने के द्वारा तुम स्वयं को दूषित न कर लेना. मैं ही याहवेह तुम्हारा परमेश्वर हूं.

  20. 27 “ ‘यदि कोई तांत्रिक एवं ओझा है, तो निश्चित ही उसका वध कर दिया जाए. उन पर पथराव किया जाए, उनके लहू का दोष उन्हीं पर है.’ ”

  21. 8 जिसने कृतिका तथा मृगशीर्ष नक्षत्रों की सृष्टि की,

    जो मध्य रात्रि को भोर में बदल देते हैं

    तथा दिन को रात्रि में,

    जो महासागर के जल का बुलाते हैं

    और फिर उसे पृथ्वी के ऊपर उंडेल देते हैं—

    याहवेह है उनका नाम.

  22. 22 बुराई का उसके हर एक रूप में बहिष्कार करो.

  23. 23 विद्रोह वैसा ही पाप है, जैसा जादू-टोना,

    और अहंकार वैसा ही घोर अपराध है जैसा मूर्ति पूजा.

    इसलिये कि तुमने याहवेह के आदेश को अस्वीकार कर दिया है,

    याहवेह ने भी तुम्हारे राजत्व को अस्वीकार कर दिया है.”

  24. 4 “मैं यहूदिया के विरुद्ध

    और येरूशलेम के सब निवासियों के विरुद्ध अपना हाथ बढ़ाऊंगा.

    मैं इस स्थान से बाल देवता की उपासना करनेवाले हर बचे हुए को,

    और मूर्ति पूजा करनेवाले पुरोहितों के नाम तक को मिटा दूंगा.

    5 मैं उन्हें भी मिटा दूंगा,

    जो अपनी छतों पर झुककर आकाश के तारों की उपासना करते हैं,

    जो झुककर याहवेह की कसम खाते हैं

    और जो देवता मलकाम की भी कसम खाते हैं,

  25. 7 उसके आदेश पर सूर्य निष्प्रभ हो जाता है,

    कौन तारों पर अपनी मोहर लगा देता है?

    8 कौन अकेले ही आकाशमंडल को फैला देता है,

    कौन सागर की लहरों को रौंदता चला जाता है;

    9 किसने सप्‍त ऋषि, मृगशीर्ष, कृतिका

    तथा दक्षिण नक्षत्रों की स्थापना की है?

    10 कौन विलक्षण कार्य करता है?

    वे कार्य, जो अगम्य, आश्चर्यजनक एवं असंख्य भी हैं.

  26. 3 जिनके हृदय भग्न हैं, वह उन्हें चंगा करते हैं,

    वह उनके घावों पर पट्टी बांधते हैं.

    4 उन्होंने ही तारों की संख्या निर्धारित की है;

    उन्होंने ही हर एक को नाम दिया है.

  27. 16 उन्होंने याहवेह, अपने परमेश्वर के सभी आदेशों को त्याग दिया, और उन्होंने अपने लिए बछड़ों की धातु की मूर्तियां, हां, दो बछड़ों की मूर्तियां ढाल लीं. उन्होंने अशेराह को बनाया और आकाश की सारी शक्तियों और बाल देवता की उपासना की. 17 इसके बाद उन्होंने अपनी संतान को आग के बीच से होकर निकलने की प्रथा पूरी करने के लिए मजबूर किया. वे भावी कहते थे और जादू-टोना भी करते थे. उन्होंने स्वयं को वह सब करने के लिए समर्पित कर दिया, जो याहवेह की दृष्टि में गलत है. इससे उन्होंने याहवेह के क्रोध को भड़का दिया.

    18 फलस्वरूप याहवेह इस्राएल पर बहुत ही क्रोधित हो गए, और उन्होंने इस्राएल को अपनी नज़रों से दूर कर दिया; सिवाय यहूदाह गोत्र के.

  28. 7 तब राजा ने तांत्रिक, ज्योतिषी और दैवीय शक्तिवालों को बुलवाया और उसने बाबेल के उन बुद्धिमान लोगों से कहा, “जो कोई इस लिखावट को पढ़ेगा और उसका अर्थ मुझे बताएगा, उसे राजसी वस्त्र पहनाया जाएगा और उसके गले में सोने की माला पहनाई जाएगी, और उसे राज्य में तीसरे नंबर का उच्च पदस्थ शासक बनाया जाएगा.”

    8 तब राजा के सब बुद्धिमान लोग आए, पर वे उस दीवार पर लिखी बात को पढ़ न सके और न ही वे राजा को उसका अर्थ बता सके. 9 इससे राजा बैलशत्सर और भयभीत हो गया और उसका चेहरे का रंग और उड़ गया. इससे उसके प्रभावशाली लोग भी परेशान हो गए.

  29. 25 “सूर्य, चंद्रमा और तारों में अद्भुत चिह्न दिखाई देंगे. पृथ्वी पर राष्ट्रों में आतंक छा जाएगा. गरजते सागर की लहरों के कारण लोग घबरा जाएंगे.

  30. 18 कुछ नए शिष्यों ने सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया कि वे स्वयं भी इन्हीं कामों में लगे हुए थे. 19 अनेक जादूगरों ने अपनी पोथियां लाकर सबके सामने जला दी. उनका आका गया कुल दाम पचास हज़ार चांदी के सिक्‍के था. 20 प्रभु के पराक्रम से वचन बढ़ता गया और मजबूत होता चला गया.

  31. 19 शरीर द्वारा उत्पन्‍न काम स्पष्ट हैं: वेश्यागामी, अशुद्धता, भ्रष्टाचार, 20 मूर्ति पूजा, जादू-टोना, शत्रुता, झगड़ा, जलन, क्रोध, स्वार्थ, मतभेद, विधर्म; 21 डाह, मतवालापन, लीला-क्रीड़ा तथा इनके समान अन्य, जिनके विषय में मैं तुम्हें चेतावनी दे रहा हूं कि जिनका स्वभाव इस प्रकार का है, वे मेरी पूर्व चेतावनी के अनुरूप परमेश्वर के राज्य के वारिस नहीं होंगे.

  32. 6 उसने अपने पुत्र की होमबलि दे दी. वह मोहिनी, शकुन विचारने और प्रेतसिद्धि को मानने लगा. याहवेह की दृष्टि में घोर बुराई कर उसने याहवेह के क्रोध को उकसा दिया.

  33. 13 शाऊल की मृत्यु का कारण था याहवेह के प्रति उनके द्वारा किया गया विश्वासघात. उन्होंने याहवेह के आदेश का पालन नहीं किया था, इसके अलावा उसने भूत सिद्धि करनेवाले की राय भी ली थी. 14 उसने याहवेह से मार्गदर्शन लेना ज़रूरी न समझा था. इसी कारण याहवेह ने उसके प्राण ले लिए और राज्य का प्रशासन यिशै के पुत्र दावीद के हाथों में दे दिया.

  34. 26 यदि मैंने चमकते सूरज को निहारा होता, अथवा उस चंद्रमा को,

    जो अपने वैभव में अपनी यात्रा पूर्ण करता है,

    27 तथा यह देख मेरा हृदय मेरे अंतर में इन पर मोहित हो गया होता,

    तथा मेरे हाथ ने इन पर एक चुंबन कर दिया होता,

    28 यह भी पाप ही हुआ होता, जिसका दंडित किया जाना अनिवार्य हो जाता,

    क्योंकि यह तो परमेश्वर को उनके अधिकार से वंचित करना हो जाता.

  35. 9 याद रखो, याहवेह का दिन

    क्रोध और निर्दयता के साथ आता है—

    कि पृथ्वी को उजाड़ दे

    और पापियों को नाश करे.

    10 उस दिन तारे और चंद्रमा

    अपनी रोशनी नहीं देंगे,

    और सूर्य उदय होते ही

    अंधेरा हो जाएगा.

  36. 2 वे इन अस्थियों को सूर्य, चंद्रमा, आकाश के तारों को समर्पित कर देंगे, जिनसे उन्होंने प्रेम किया, जिनकी उन्होंने उपासना की, जिनका उन्होंने अनुसरण किया, जिनकी इच्छा इन्होंने ज्ञात करने का उपक्रम किया, जिनकी इन्होंने वंदना की. इन अस्थियों को वे न एकत्र करेंगे और न इन्हें गाड़ देंगे, वे भूमि पर विष्ठा सदृश पड़ी रहेंगी.

  37. 19 तब दानिएल (जिसे बैलशत्सर भी कहा जाता था) थोड़ी देर के लिये व्याकुल हो गया, और उसके विचार उसे भयभीत करने लगे. इसलिये राजा ने कहा, “हे बैलशत्सर, मेरे स्वप्न या इसके अर्थ से भयभीत न हो.”

    बैलशत्सर ने उत्तर दिया, “हे मेरे प्रभु, काश, यह स्वप्न सिर्फ आपके शत्रुओं और इसका अर्थ आपके विरोधियों पर लागू होता!

  38. 2 मूर्तियां धोखा देनेवाली बात कहते हैं,

    और भावी कहनेवाले झूठे दर्शन देखते हैं;

    वे झूठे स्वप्न के बारे में बताते हैं,

    और वे व्यर्थ में सांत्वना देते हैं.

    इसलिये चरवाहे की कमी के कारण दुःख से

    लोग भेड़ की तरह भटकते हैं.

  39. 9 राजा की आज्ञा सुन उन्होंने अपनी यात्रा दोबारा प्रारंभ की. उन्हें वही तारा दिखाई दिया, जो उन्होंने पूर्ववर्ती देशों में देखा था. वे उसके दर्शन में आगे बढ़ते चले गए जब तक वह तारा उस बालक के घर पर जाकर ठहर न गया. 10 उसे देखकर वे बड़े आनंद से भर गए. 11 घर में प्रवेश करने पर उन्होंने उस बालक को उसकी माता मरियम के साथ देखा और झुककर उस बालक की आराधना की और फिर उन्होंने अपने कीमती उपहार सोना, लोबान और गन्धरस उसे भेंट चढ़ाई.

  40. 29 “उन दिनों के क्लेश के तुरंत बाद

    “ ‘सूर्य अंधियारा हो जाएगा और

    चंद्रमा का प्रकाश न रहेगा.

    आकाश से तारे गिर जाएंगे.

    आकाश की शक्तियां हिलायी जाएंगी.’

    30 “तब आकाश में मनुष्य के पुत्र का चिह्न प्रकट होगा. पृथ्वी के सभी गोत्र शोक से भर जाएंगे और वे मनुष्य के पुत्र को आकाश में बादलों पर सामर्थ्य और प्रताप के साथ आता हुआ देखेंगे.

  41. 5 यदि तुममें से किसी में भी ज्ञान का अभाव है, वह परमेश्वर से विनती करे, जो दोष लगाये बिना सभी को उदारतापूर्वक प्रदान करते हैं और वह ज्ञान उसे दी जाएगी,