मंदिर की सेवा की तैयारियाँ
1015 ईसा पूर्व
Biblica® Open Hindi Contemporary Version™ (OHCV)
2 उन्होंने इस्राएल के सभी अगुओं को पुरोहितों और लेवियों के साथ इकट्ठा किया. 3 तीस साल और तीस साल से ज्यादा उम्र के लेवियों की गिनती की गई. गिनती में पुरुषों की कुल संख्या थी अड़तीस हज़ार. 4 दावीद ने आदेश दिया, “इनमें से चौबीस हज़ार लोगों की जवाबदारी है याहवेह के भवन को बनाने के काम की अगुवाई करना, और छः हज़ार का काम है प्रशासन और न्याय करना, 5 और चार हजार द्वारपाल, और बाकी चार हज़ार याहवेह की स्तुति जो संगीत वाद्यंत्र मैंने प्रदान किए हैं, उन पर करते रहेंगे.”
6 दावीद ने लेवी के वंश के अनुसार उन्हें गेरशोन, कोहाथ और मेरारी दलों में बांट दिया था.
7 गेरशोन के वंशजों में से थे:
लादान और शिमेई.
8 लादान के पुत्र थे:
जेठा येहिएल और ज़ेथम और योएल—कुल तीन.
9 शिमेई के पुत्र:
शेलोमोथ, हाज़ीएल और हारान—कुल तीन.
(लादान के घराने के प्रधान थे.)
10 शिमेई के पुत्र थे:
याहाथ, ज़िज़ा, येऊश और बेरियाह.
ये चारों शिमेई के पुत्र थे.
11 (याहाथ जेठा था और ज़िज़ाह छोटा; मगर येऊश और बेरियाह के बहुत पुत्र न हुए इसलिये उनकी गिनती एक ही घराने में की गई.)
12 कोहाथ के चार पुत्र थे:
अमराम, इज़हार, हेब्रोन और उज्ज़िएल.
13 अमराम के पुत्र थे:
अहरोन और मोशेह.
अहरोन को अलग रखा गया था कि वह अति पवित्र वस्तुएं चढ़ाया करें, कि वह और उनके पुत्र हमेशा याहवेह के सामने बलि चढ़ाया करें, उनकी सेवा करें और हमेशा उनके नाम में आशीर्वाद दिया करें. 14 मगर परमेश्वर के जन मोशेह के संबंध में स्थिति यह थी कि उनके पुत्रों की गिनती लेवियों के वंश में की गई.
15 मोशेह के पुत्र थे:
गेरशोम और एलिएज़र.
16 गेरशोम का पुत्र:
शुबेल, जो प्रधान था.
17 एलिएज़र का पुत्र था:
रेहाबिया, जो प्रधान था.
(एलिएज़र की दूसरी कोई संतान न थी; हां, रेहाबिया की अनेक संतान पैदा हुई.)
18 इज़हार का पुत्र था:
शेलोमीथ, जो प्रधान था.
19 हेब्रोन के पुत्र थे,
पहला येरिया, दूसरा अमरियाह,
तीसरा याहाज़िएल और चौथा येकामियम.
20 उज्ज़िएल के पुत्र थे:
पहला मीकाह और दूसरा इश्शियाह.
21 मेरारी के पुत्र थे:
माहली और मूशी.
माहली के पुत्र थे:
एलिएज़र और कीश.
22 (एलिएज़र की मृत्यु बिना किसी पुत्र के हो गई. हां, उसके पुत्रियां ज़रूर हुईं. इसलिये उनके रिश्तेदारों यानी कीश के पुत्रों ने उनसे विवाह कर लिया.)
23 मूशी के तीन पुत्र हुए:
माहली, एदर और येरेमोथ.
24 कुलों के लेखों के अनुसार लेवी के पुत्र इस प्रकार थे—ये उन घरानों के प्रधान थे, जिनके नाम गिनती में लिखे गए थे, जिनका काम था याहवेह के भवन में सेवा करना. इनकी उम्र बीस साल और इससे ऊपर की होती थी. 25 दावीद का विचार था, “याहवेह, इस्राएल के परमेश्वर ने अपनी प्रजा को सुरक्षा और शांति दी है. अब हमेशा के लिए उनका रहना येरूशलेम में हो गया है. 26 यह भी सच है कि अब वह स्थिति नहीं आएगी, जब लेवियों को मिलनवाले तंबू और इसमें की जा रही सेवा से संबंधित बर्तन इधर-उधर करने होंगे.” 27 क्योंकि दावीद के पिछले आदेश के अनुसार बीस साल और इससे ऊपर के लेवियों का नाम लिखा गया था.
28 उनका काम था अहरोन के पुत्रों की याहवेह के भवन के विभिन्न कामों में सहायता करना. आंगन की देखरेख में, कमरों की देखरेख में, पवित्र बर्तनों और वस्तुओं की साफ़-सफाई का ध्यान रखने में और परमेश्वर के भवन से संबंधित विभिन्न कामों में उनकी सहायता करना. 29 इनके अलावा उनकी जवाबदारी भेंट की रोटियों, अन्नबलि के मैदे, खमीर रहित पपड़ियां, गोल रोटी की टिकियां, इन सबका विशेष ध्यान रखना, सबको तोलना और मिश्रण तैयार करना. 30 उनका काम था कि वे सुबह और शाम खड़े रहकर याहवेह को धन्यवाद देते हुए उनकी स्तुति करें, 31 याहवेह को शब्बाथों, नए चांद उत्सवों और सम्मेलनों में इनके बारे में दिए गए आदेशों के अनुसार लगातार होमबलि चढ़ाते रहना.
32 इस प्रकार याहवेह के भवन की सेवा के लिए उनकी जवाबदारी थी, मिलनवाले तंबू, पवित्र स्थान और उनके संबंधी अहरोन के पुत्रों की अगुवाई.
24:1 अहरोन-वंशजों के समूह ये थे:
अहरोन के पुत्र थे नादाब, अबीहू, एलिएज़र और इथामार. 2 मगर नादाब और अबीहू की मृत्यु उनके पिता के देखते-देखते हो गई थी. उनके कोई संतान भी न थी. फलस्वरूप एलिएज़र और इथामार ने पौरोहितिक कार्यभार अपने ऊपर ले लिया. 3 एलिएज़र वंशज सादोक और इथामार-वंशज अहीमेलेख के साथ मिलकर दावीद ने सेवा के लिए उनके पदों के अनुसार उनके समूहों को बांट दिया. 4 इसलिये कि एलिएज़र-वंशजों में इथामार-वंशजों से संख्या में ज्यादा मुख्य पाए गए, उनका बंटवारा इस प्रकार किया गया: एलिएज़र-वंशजों में सोलह और इथामार-वंशजों में आठ मुख्य पाए गए, ये दोनों ही उनके घरानों के अनुसार थे. 5 पासा फेंकने की प्रथा के द्वारा इन सभी का बंटवारा किया गया था; बिना किसी भेद-भाव के सभी का, क्योंकि वे मंदिर के, हां, परमेश्वर के लिए चुने गए अधिकारी थे. ये दोनों ही एलिएज़र और इथामार-वंशज थे.
6 लेवियों में से नेथानेल के पुत्र शेमायाह ने राजा, शासकों, पुरोहित सादोक, अबीयाथर के पुत्र अहीमेलेख और पुरोहितों के घरानों और लेवियों के सामने इन्हें लिख लिया. एक घराना एलिएज़र के लिए और एक घराना इथामार के लिए लिखा गया.
7 इस प्रक्रिया से पहला पासा यहोइयारिब के लिए,
दूसरा येदाइयाह के लिए,
8 तीसरा हारिम के लिए,
चौथा सेओरिम के लिए,
9 पांचवां मालाखियाह के लिए,
छठा मियामिन के लिए,
10 सातवां हक्कोज़ के लिए,
आठवां अबीयाह के लिए,
11 नवां येशुआ के लिए,
दसवां शेकानियाह के लिए,
12 ग्यारहवां एलियाशिब के लिए,
बारहवां याकिम के लिए,
13 तेरहवां हुप्पाह के लिए,
चौदहवां येशेबियाब के लिए,
14 पन्द्रहवां बिलगाह के लिए,
सोलहवां इम्मर के लिए,
15 सत्रहवां हेज़ीर के लिए,
अठारहवां हापीज़ीज़ के लिए,
16 उन्नीसवां पेथाइयाह के लिए,
बीसवां यहेजकेल के लिए,
17 इक्कीसवां याकिन के लिए,
बाईसवां गामुल के लिए,
18 तेईसवां देलाइयाह के लिए
और चौबीसवां माजियाह के लिए निकला.
19 जब ये अपने पूर्वज अहरोन द्वारा दिए गए आदेश के अनुसार याहवेह के भवन में आए, उन्हें सेवा के लिए ये ही पद सौंपे गए थे-ठीक जैसा आदेश उन्हें याहवेह, इस्राएल के परमेश्वर ने दिया था.
20 इनके अलावा लेवी के अन्य वंशजों का लेखा इस प्रकार है:
अमराम के पुत्रों में से शेबुएल;
शेबुएल के पुत्रों में से येहदेइया.
21 रेहाबिया के पुत्रों में से इश्शियाह, जो जेठा भी था.
22 इज़हारियों के वंशजों में से शेलोमोथ;
शेलोमोथ के वंशजों में से याहाथ.
23 हेब्रोन के पुत्र थे येरिया:
जो जेठा भी था, अमरियाह छोटा था, याहाज़िएल तीसरा और येकामियम चौथा.
24 उज्ज़िएल के पुत्रों में से मीकाह;
मीकाह के पुत्रों में से शामीर.
25 मीकाह का भाई था इश्शियाह;
इश्शियाह के पुत्रों में से ज़करयाह.
26 मेरारी के पुत्र माहली और मूशी;
यआत्सियाह का पुत्र बेनो,
27 मेरारी के पुत्र:
बेनो, शोहाम, ज़क्कूर और इबरी, जो यआत्सियाह से थे.
28 माहली से एलिएज़र, जिसके कोई संतान न हुई.
29 कीश से कीश के पुत्र थे: येराहमील.
30 मूशी के पुत्र माहली एदर और येरीमोथ.
ये सभी लेवियों के वंशज थे, जैसा उनके घराने द्वारा स्पष्ट है.
31 ठीक अपने संबंधियों, अहरोन-वंशजों के समान, उन्होंने भी राजा दावीद, सादोक, अहीमेलेख, लेवियों और पुरोहितों के घरानों के प्रधानों के सामने अपने पासे फेंके. ये सभी घरानों के प्रधान भी थे और उनके छोटे भाइयों के कुल के भी.