भाग 8: नोहा अपने पुत्रों के भविष्य की भविष्यवाणी करता है

2347 ईसा पूर्व

Biblica® Open Hindi Contemporary Version™ (OHCV)

उत्पत्ति 9:18–29

18 जहाज़ से नोहा के साथ उनके पुत्र शेम, हाम तथा याफेत बाहर आये. (हाम कनान का पिता था.) 19 ये नोहा के तीन पुत्र थे तथा इन्हीं के द्वारा फिर से पृथ्वी मनुष्य से भर गई.

20 नोहा खेती करना शुरू किए, उन्होंने एक दाख की बारी लगाई. 21 एक दिन नोहा दाखमधु पीकर नशे में हो गये और अपने तंबू में नंगे पड़े थे. 22 कनान के पिता हाम ने अपने पिता को इस हालत में देखकर अपने दोनों भाइयों को बुलाया. 23 शेम तथा याफेत ने एक वस्त्र लिया, और दोनों ने उल्टे पांव चलते हुए अपने पिता के नंगे देह को ढक दिया. इस समय उनके मुख विपरीत दिशा में थे, इसलिये उन्होंने अपने पिता के नंगेपन को न देखा.

24 जब नोहा का नशा उतर गया तब उन्हें पता चला कि उनके छोटे बेटे ने उनके साथ क्या किया है. 25 और नोहा ने कहा,

“शापित है कनान!

वह अपने भाइयों के

दासों का भी दास होगा.”

26 नोहा ने यह भी कहा,

“धन्य हैं याहवेह, शेम के परमेश्वर!

कनान शेम का ही दास हो जाए.

27 परमेश्वर याफेत के वंश को विस्तृत करे;

वह शेम के तंबुओं में रहे,

और कनान उसका दास हो जाए.”

28 जलप्रलय के बाद नोहा 350 वर्ष और जीवित रहे. 29 जब नोहा कुल 950 साल जीवित रहे, तब उनकी मृत्यु हो गई.