कालखंड 2: तितर-बितर होने से निर्गमन तक
भाग 1: भाषाओं में गड़बड़ी और मानवजाति का बिखराव
बाबेल का गुम्मट
2234 ईसा पूर्व
Biblica® Open Hindi Contemporary Version™ (OHCV)
1 पूरी पृथ्वी पर एक ही भाषा तथा एक ही बोली थी. 2 उस समय लोग पूर्व दिशा की ओर चलते हुए, शीनार देश में मैदान देखकर रुक गये और वहीं रहने लगे.
3 वे आपस में कहने लगे, “हम सब मिलकर अच्छी ईंट बनाकर आग में पकायें.” उन्होंने पत्थर के स्थान पर ईंटों का और चुने के स्थान पर मिट्टी के गारे को काम में लिया. 4 और उन्होंने कहा, “आओ, हम अपने लिए एक नगर और मीनार बनाएं; मीनार इतनी ऊंची बनाएं कि आकाश तक जा पहुंचे, ताकि हम प्रसिद्ध हो जाएं. अन्यथा हम सारी पृथ्वी में इधर-उधर हो जायेंगे.”
5 याहवेह उस नगर तथा मीनार को देखने उतर आए, जिसे लोग बना रहे थे. 6 याहवेह ने सोचा, “ये लोग एक झुंड हैं, इनकी एक ही भाषा है, और इन्होंने सोचकर काम करने की शुरुआत की है; अब आगे भी इस प्रकार और काम करेंगे, तो इनके लिए कोई काम मुश्किल नहीं होगा. 7 आओ, हम उनकी भाषा में गड़बड़ी लाएं ताकि वे एक दूसरे की बात को समझ न सकें.”
8 इस प्रकार याहवेह ने उन्हें अलग कर दिया और वे पृथ्वी पर अलग-अलग जगह पर चले गये और नगर व मीनार का काम रुक गया. 9 इसी कारण इस स्थान का नाम बाबेल पड़ा, क्योंकि यहीं याहवेह ने भाषा में गड़बड़ी डाली थी तथा यहीं से याहवेह ने उन्हें पूरी पृथ्वी पर फैला दिया.
जातियों की सूची
1 शेम, हाम और याफेत नोहा के पुत्र थे, जलप्रलय के बाद इनकी संतान पैदा हुईं.
2 याफेत के पुत्र:
गोमर, मागोग, मेदिया, यावन, तूबल, मेशेख तथा तिरास थे.
3 गोमर के पुत्र:
अश्केनाज, रिफात तथा तोगरमाह थे.
4 यावन के पुत्र:
एलिशाह, तरशीश, कित्तिम तथा दोदानिम थे. 5 (और उनके वंशज मल्लाह बनकर प्रत्येक की अपनी भाषा, गोत्र और राष्ट्र होकर विभिन्न देशों में बंट गये.)
6 हाम के पुत्र:
कूश, मिस्र, पूट तथा कनान हुए.
7 कूश के पुत्र:
सेबा, हाविलाह, सबताह, रामाह और सबतेका.
रामाह के पुत्र:
शीबा और देदान.
8 कूश उस निमरोद का पिता था जो पृथ्वी पर पहले वीर व्यक्ति के रूप में मशहूर हुआ. 9 वह याहवेह की दृष्टि में पराक्रमी, शिकारी था, और ऐसा कहा जाने लगा, “निमरोद के समान याहवेह की दृष्टि में पराक्रमी शिकारी!” 10 उसके राज्य की शुरुआत शीनार देश में, बाबेल, एरेख, अक्काद तथा कालनेह से हुई. 11 वहां से वे अश्शूर में गये, वहां उन्होंने नीनवेह, रेहोबोथ-इर तथा कलाह नगर बनाए. 12 तथा रेसेन नगर को बनाए, जो नीनवेह तथा कलाह के बीच का एक बड़ा नगर है.
13 मिस्र के पुत्र:
लूदिम, अनामिम, लेहाबिम, नाफतुहि, 14 पथरूस, कस्लूह (जिनसे फिलिस्तीनी राष्ट्र निकले) और काफ़तोर
15 कनान का पहला पुत्र
सीदोन, फिर हित्ती, 16 यबूसी, अमोरी, गिर्गाशी, 17 हिव्वी, आरकी, सीनी, 18 अरवादी, ज़ेमारी, हामाथी.
(बाद में कनानी परिवार भी बढ़ते गए. 19 कनान के वंश की सीमा सीदोन से होकर गेरार से होती हुई अज्जाह तक थी तथा सोदोम, अमोराह, अदमाह तथा ज़ेबोईम से लाशा तक थी.)
20 ये सभी गोत्रों, भाषाओं, देशों तथा उनके राष्ट्रों के अनुसार हाम के वंश में से थे.
21 शेम याफेत के बड़े भाई थे; वे एबर के वंश के गोत्रपिता हुए.
22 शेम के पुत्र:
एलाम, अशहूर, अरफाक्साद, लूद तथा अराम थे.
23 अराम के पुत्र: उज़,
हूल, गेथर तथा माश थे.
24 अरफाक्साद शेलाह का पिता था,
शेलाह एबर का.
25 एबर के दो पुत्र हुए:
एक का नाम पेलेग अर्थात् बांटना, क्योंकि उनके समय में पृथ्वी का बंटवारा हुआ. उनके भाई का नाम योकतान था.
26 योकतान के पुत्र:
अलमोदाद, शेलेफ, हासारमेबेथ, जेराह, 27 हादरोम, उजाल, दिखलाह, 28 ओबाल, अबीमाएल, शीबा, 29 ओफीर, हाविलाह और योबाब. ये सभी योकतान के पुत्र थे.
30 (ये जहां रहते थे, वहां की सीमा मेषा से लेकर पूर्व के पहाड़ के सेफार तक थी.)
31 ये सभी अपने गोत्रों, भाषाओं, देशों तथा राष्ट्रों के अनुसार शेम वंश के थे.
32 अपनी-अपनी संतान और जाति के अनुसार, ये नोहा के बेटों के वंशज हैं. जलप्रलय के बाद, जाति-जाति के लोग इनसे निकलकर पृथ्वी में फैल गए.
शेम की वंशावली 2348 ईसा पूर्व
10 शेम के वंश का विवरण यह है:
जलप्रलय के दो साल बाद अरफाक्साद का जन्म हुआ तब शेम 100 साल के थे. 11 अरफाक्साद के जन्म के बाद शेम 500 वर्ष और जीवित रहे. इनके अतिरिक्त उनके और पुत्र-पुत्रियां पैदा हुईं.
12 जब अरफाक्साद 35 साल के हुए, तब शेलाह का जन्म हुआ. 13 शेलाह के जन्म के बाद अरफाक्साद 403 वर्ष और जीवित रहे तथा उनके और पुत्र-पुत्रियां पैदा हुईं.
14 जब शेलाह 30 वर्ष के हुए, तब एबर का जन्म हुआ. 15 एबर के जन्म के बाद शेलाह 403 वर्ष और जीवित रहे तथा उनके और पुत्र-पुत्रियां पैदा हुईं.
16 जब एबर 34 वर्ष के हुए, तब पेलेग का जन्म हुआ. 17 पेलेग के जन्म के बाद एबर 430 वर्ष और जीवित रहे तथा उनके और पुत्र-पुत्रियां पैदा हुईं.
18 जब पेलेग 30 वर्ष के हुए, तब रेउ का जन्म हुआ. 19 रेउ के जन्म के बाद पेलेग 209 वर्ष और जीवित रहे तथा उनके और पुत्र-पुत्रियां पैदा हुईं.
20 जब रेउ 32 वर्ष के हुए, तब सेरुग का जन्म हुआ. 21 सेरुग के जन्म के बाद रेउ 207 वर्ष और जीवित रहे तथा उनके और पुत्र-पुत्रियां पैदा हुईं.
22 जब सेरुग 30 वर्ष के हुए, तब नाहोर का जन्म हुआ. 23 नाहोर के जन्म के बाद सेरुग 200 वर्ष और जीवित रहे तथा उनके और पुत्र-पुत्रियां पैदा हुईं.
24 जब नाहोर 29 वर्ष के हुए, तब तेराह का जन्म हुआ. 25 तेराह के जन्म के बाद नाहोर 119 वर्ष और जीवित रहे तथा उनके और पुत्र-पुत्रियां पैदा हुईं.
26 जब तेराह 70 वर्ष के हुए, तब अब्राम, नाहोर तथा हारान का जन्म हुआ.