आहाज़ की तिगलथ-पलेसेर से संधि (continued)
आहाज़ अश्शूर के राजा तिगलथ-पलेसेर से संधि करता है।
740 ईसा पूर्व
Biblica® Open Hindi Contemporary Version™ (OHCV)
1 “आओ, हम याहवेह की ओर लौटें.
उसने हमें फाड़कर टुकड़े-टुकड़े कर दिया है
पर वह हमें चंगा करेंगे;
उन्होंने हमें चोट पहुंचाई है,
पर वही हमारे घावों पर मरहम पट्टी करेंगे.
2 दो दिन के बाद वह हममें सुधार लाएंगे;
और तीसरे दिन वह हमें हमारे पूर्व स्थिति में ले आएंगे,
ताकि हम उनकी उपस्थिति में बने रहें.
3 आओ, हम याहवेह को मान लें;
आओ, हम उसको जानने के लिये यत्न करें.
जिस प्रकार निश्चित रूप से सूर्य उदय होता है,
उसी प्रकार वह भी निश्चित रूप से प्रगट होंगे;
वह हमारे पास ठंड के वर्षा के समान,
वर्षा ऋतु के बारिश के समान आएंगे, जो भूमि को सींच जाती है.”
4 “हे एफ्राईम, मैं तुम्हारे लिये क्या कर सकता हूं?
हे यहूदाह, मैं तुम्हारे लिये क्या कर सकता हूं?
तुम्हारा प्रेम सुबह के कोहरे के समान,
बड़े सबेरे पड़नेवाले ओस के समान है, जो गायब हो जाती है.
5 इसलिये मैंने तुम्हें अपने भविष्यवक्ताओं के द्वारा काटकर टुकड़े-टुकड़े कर डाला,
मैंने अपने मुंह के वचन से मार डाला है—
तब मेरा न्याय सूर्य के समान आगे बढ़ता है.
6 क्योंकि मैं बलिदान से नहीं, पर दया से,
और होमबलि की अपेक्षा से नहीं, परमेश्वर को मानने से प्रसन्न होता हूं.
7 आदम के जैसे, उन्होंने वाचा को तोड़ दिया है;
उन्होंने वहां मेरे साथ विश्वासघात किया था.
8 गिलआद दुष्ट काम करनेवालों का एक शहर है,
वहां खून के पद-चिन्हों के निशान हैं.
9 जैसे लुटेरे अपने शिकार के लिये छिपकर घात में रहते हैं,
वैसे ही पुरोहितों के गिरोह भी करते हैं;
वे अपनी बुरी योजनाओं को पूरा करते हुए,
शेकेम के रास्ते पर हत्या करते हैं.
10 मैंने इस्राएल में एक भयावह चीज़ देखी है:
वहां एफ्राईम को वेश्यावृत्ति के लिये दिया जाता है,
इस्राएल अशुद्ध होता है.
11 “हे यहूदिया, तुम्हारे लिए
कटनी का एक दिन ठहराया गया है.
“जब मैं अपने लोगों के पुराने दिनों को लौटा लाऊंगा,
आहाज़ की मृत्यु; हिज़किय्याह की शक्ति की भविष्यवाणी 726 ईसा पूर्व
आहाज़ की मृत्यु और हिज़किय्याह की शक्ति की भविष्यवाणी।
26 आहाज़ के बाकी कामों और उसकी सारी नीतियों का वर्णन शुरू से अंत तक, यहूदिया और इस्राएल के राजा की पुस्तक में किया गया है. 27 तब आहाज़ हमेशा के लिए अपने पूर्वजों से जा मिला. उन्होंने उसे येरूशलेम नगर में ही गाड़ दिया. उन्होंने उसे इस्राएल के राजाओं के लिए ठहराई गई कब्रों में जगह नहीं दी. उसके स्थान पर उसका पुत्र हिज़किय्याह राजा हुआ.
28 जिस वर्ष राजा आहाज़ की मृत्यु हुई उसी वर्ष यह भविष्यवाणी की गई:
29 फिलिस्तीनी के साथ, आनंदित मत होना,
जिस लाठी से तुम्हें मारा था वह टूट गई है;
क्योंकि सांप के वंश से काला नाग पैदा होगा,
और उससे उड़ते हुए सांप पैदा होंगे.
30 वे जो कंगाल हैं उन्हें भोजन मिलेगा,
और गरीब सुरक्षित रहेंगे.
मैं तुम्हारे वंश को दुःख से मार डालूंगा;
और तुम्हारे बचे हुए लोग घायल किए जायेंगे.
31 हे फाटक! तू हाय कर, हे नगर! तू चिल्ला.
हे फिलिस्तिया देश! डर से तू पिघल जा.
क्योंकि उत्तर दिशा से धुआं उठ रहा है,
और उसकी सेना में कोई पीछे नहीं रहेगा.
32 देशों के लोगों को
कौन उत्तर देगा?
“याहवेह ने ज़ियोन की नींव डाली है,
उसमें दुखियों को शरण मिलेगी.”
1 शासन शुरू करते समय आहाज़ की उम्र बीस साल थी. येरूशलेम में उसने सोलह साल शासन किया. उसने वह नहीं किया जो याहवेह की दृष्टि में सही था, जैसा उसके पूर्वज दावीद ने किया था. 2 वह इस्राएल के राजाओं की नीति का पालन करता रहा. उसने बाल देवताओं की मूर्तियां बनाईं. 3 इनके अलावा; वह बेन-हिन्नोम घाटी में धूप जलाता था और उसने अपने पुत्रों की अग्निबलि चढ़ाई. यह उन जनताओं की घृणित प्रथाएं थी, जिन्हें याहवेह ने इस्राएल वंशजों के सामने से दूर भगाया था.
19 आहाज़ के अन्य कामों का और उसकी अन्य उपलब्धियों का ब्यौरा यहूदिया के राजाओं की इतिहास की पुस्तक में दिया गया है. 20 आहाज़ हमेशा के लिए अपने पूर्वजों में जा मिला और उसे उसके पूर्वजों के बीच, दावीद के नगर में गाड़ दिया. उसकी जगह पर उसका पुत्र हिज़किय्याह शासन करने लगा.
इस्राएल का राज्य 739 ईसा पूर्व
पेकाह और होशिया के शासनकाल
30 उसी समय एलाह के पुत्र होशिया ने पेकाह के विरुद्ध षड़्यंत्र रचा, उस पर वार किया, और उसकी हत्या कर दी, और उसके स्थान पर राजा बन गया. यह घटना उज्जियाह के पुत्र योथाम के शासन के बीसवें साल में हुई.
31 पेकाह द्वारा किए गए अन्य कार्य और उसकी सारी उपलब्धियों का ब्यौरा इस्राएल के राजाओं की इतिहास की पुस्तक में दिया गया है.
1 यहूदिया के राजा आहाज़ के शासन के बारहवें साल में एलाह का पुत्र होशिया शमरिया में राजा बना. उसका शासन नौ साल का था. 2 उसने वह किया, जो याहवेह की दृष्टि में गलत था, मगर उस सीमा तक नहीं, जैसा इस्राएल में उसके पहले के राजाओं ने किया था.