पृथक वंशावलियाँ, उत्तराधिकार-क्रम और घटनाएँ (continued)
अलग-अलग वंशावलियाँ, उत्तराधिकार की परंपराएँ और घटनाएँ, जो संभवतः तब डाली गईं जब धर्मग्रंथों का प्रामाणिक संग्रह पूरा हुआ।
लगभग 300 ईसा पूर्व
Biblica® Open Hindi Contemporary Version™ (OHCV)
1 निम्न लिखित दावीद के वे पुत्र हैं, जिनका जन्म हेब्रोन में हुआ था:
पहलौठा अम्मोन, जो येज़्रीलवासी अहीनोअम से पैदा हुआ था;
दूसरा दानिएल, जिसका जन्म कर्मेल अबीगइल से;
2 तीसरा अबशालोम, जिसका जन्म माकाह से हुआ, जो गेशूर के राजा तालमाई की पुत्री थी;
चौथा पुत्र था अदोनियाह, जिसकी माता थी हेग्गीथ;
3 पांचवा पुत्र था शेपाथियाह जिसकी माता थी अबीताल;
छठा इथ्रियाम, जिसका जन्म दावीद की पत्नी एग्लाह से हुआ.
4 हेब्रोन में दावीद के, जहां उन्होंने साढ़े सात साल शासन किया था, छः पुत्र पैदा हुए.
येरूशलेम में उन्होंने तैंतीस साल शासन किया. 5 येरूशलेम में अम्मिएल की पुत्री बाथशुआ से उनकी ये चार संतान पैदा हुईं:
शिमिया, शोबाब, नाथान और शलोमोन.
6 इसके बाद इबहार, एलीशामा, एलिफेलेत, 7 नोगाह, नेफ़ेग, याफिया, 8 एलीशामा, एलियादा और एलिफेलेत-कुल नौ पुत्र.
9 ये सभी दावीद के पुत्र थे उन पुत्रों के अलावा, जो उनकी उपपत्नियों से पैदा हुए थे. इनकी तामार नाम की एक बहन थी.
10 शलोमोन का पुत्र रिहोबोयाम,
उसका पुत्र अबीयाह,
उसका पुत्र आसा और
उसका पुत्र यहोशाफ़ात था,
11 उसका पुत्र यहोराम,
उसका पुत्र अहज़्याह,
उसका पुत्र योआश,
12 उसका पुत्र अमाज़्याह,
उसका पुत्र अज़रियाह,
उसका पुत्र योथाम,
13 उसका पुत्र आहाज़,
उसका पुत्र हिज़किय्याह,
उसका पुत्र मनश्शेह,
14 उसका पुत्र अमोन,
उसका पुत्र योशियाह,
15 योशियाह के पुत्र:
पहिलौंठा योहानन,
दूसरा यहोइयाकिम,
तीसरा सीदकियाहू,
व चौथा शल्लूम,
16 यहोइयाकिम के पुत्र थे यकोनियाह: (या यहोइयाखिन)
उसका पुत्र सीदकियाहू.
17 बंदी यकोनियाह के पुत्र:
शिअलतिएल और 18 मालखीरम, पेदाइयाह, शेनात्सार, येकामियाह, होशामा और नेदाबियाह.
19 पेदाइयाह के पुत्र:
ज़ेरुब्बाबेल और शिमेई.
ज़ेरुब्बाबेल के पुत्र:
मेशुल्लाम और हननियाह. उनकी बहन का नाम शेलोमीथ था. 20 इनके अलावा हशूबाह, ओहेल, बेरेखियाह, हसादिया और यूशबहेसेद, जो पांच पुत्र थे.
21 हननियाह के पुत्र:
पेलातियाह और येशाइयाह, उसका पुत्र रेफ़ाइयाह, उसका पुत्र आरनन, उसका पुत्र ओबदिया, उसका पुत्र शेकानियाह.
22 शेकानियाह का पुत्र शेमायाह:
शेमायाह के पुत्र थे: हत्तुष, यिगाल, बारियाह, नेअरियाह और शाफात, कुल छः भाई.
23 नेअरियाह के पुत्र:
एलिओएनाइ, हिज़किय्याह और अज़रीकाम—ये तीन थे.
24 एलिओएनाइ के पुत्र:
होदवियाह, एलियाशिब, पेलाइयाह अक्कूब, योहानन, देलाइयाह और अनानी, जो सात भाई थे.
4:1 यहूदाह के पुत्र:
पेरेज़, हेज़रोन, कारमी, हूर और शोबल.
2 शोबल का पुत्र रेआइयाह याहाथ का पिता था, याहाथ अहूमाई और लाहाद का. ये सोराहियों के मूल पुरुष थे.
3 एथाम के पुत्र ये थे:
येज़्रील, इशमा और इदबाश. इनकी बहन का नाम था हासलेलपोनी. 4 पेनुएल गेदोर का पिता हुआ और एज़र हुशाह का.
बेथलेहेम के पिता, एफ़राथा के पहलौठे हूर के पुत्र ये थे
5 अशहूर, तकोआ के पिता की दो पत्नियां थी, हेलाह और नाराह.
6 नाराह ने उसके लिए अहुज्ज़ाम, हेफेर, तेमेनी और हाअहाष्तारी को जन्म दिया. ये सभी नाराह के पुत्र थे.
7 हेलाह के पुत्र:
ज़ेरेथ, ज़ोहार, एथनन. 8 और कोज़ पिता था अनूब तथा ज़ोबेबाह का और अहरहेल के वंश का पिता था हारूम.
9 याबेज़ अपने भाइयों की अपेक्षा कहीं अधिक प्रतिष्ठित था. उसकी माता ने उसे याबेज़ नाम यह कहकर दिया था, “क्योंकि मैंने उसे दर्द के साथ जन्म दिया है.” 10 याबेज़ ने इस्राएल के परमेश्वर की यह दोहाई दी, “आप मुझे आशीष दें और मेरी सीमाओं को बढ़ाएं! इसके अलावा आप मेरे साथ रहते हुए सारी बुराइयों को मुझसे दूर रखें, कि मैं उससे बचा रह सकूं.” परमेश्वर ने उसकी विनती सुन ली.
11 शुहाह का भाई केलुब मेहिर का पिता था, जो एश्तोन का पिता था. 12 एश्तोन पिता था बेथ-राफ़ा और पासेह का. तेहिन्नाह ईर-नाहाष का पिता था. ये रेकाहवासी थे.
13 केनज़ के पुत्र थे:
ओथनीएल और सेराइयाह.
ओथनीएल के पुत्र थे:
हाथअथ और मेयोनोथाई. 14 मेयोनोथाई पिता हुआ ओफ़राह का,
और सेराइयाह पिता हुआ योआब का,
जो गेहाराशीम का पिता था. ये गेहाराशीम इसलिये कहलाए कि कारीगर थे.
15 येफुन्नेह के पुत्र कालेब के पुत्र:
इरु, एलाह, और नाअम.
एलाह का पुत्र था:
केनज़.
16 येहालेलेल के पुत्र:
ज़ीफ़, ज़िफाह, तिरिया और आसारेल.
17 एज़्रा के पुत्र:
येथेर, मेरेद, एफ़र और यालोन.
मेरेद की एक पत्नी, बिथिया, ने गर्भधारण किया और उसने मिरियम, शम्माई और इशबाह को जन्म दिया, जो एशतमोह का पिता था. 18 फरओ की पुत्री बिथिया से जन्मे मेरेद की संतान ये थे.
उसकी यहूदियावासी पत्नी ने यारेद को जन्म दिया, जो गेदोर का पिता था,
हेबेर को भी, जो सोकोह का पिता था, और येकुथिएल को, जो ज़ानोहा को पिता था.
19 नाहाम की बहन, होदियाह की पत्नी के पुत्र:
गारमी के काइलाह और माकाहथि एशतमोह के वंशमूल थे.
20 शिमओन के पुत्र:
अम्मोन, रिन्नाह, बेन-हानन और तीलोन.
इशी के पुत्र:
ज़ोहेथ और बेन-ज़ोहेथ.
21 यहूदाह के पुत्र:
शेलाह के पुत्र एर, जो लेकाह का पिता था, लादाह, जो मारेशाह का पिता था, जो बेथ-अशबेआ नगर वंशमूल था जहां सन के कपड़े का काम होता था.
22 इनके अलावा योकिम और कोज़ेबा नगरवासी और योआश व सारफ़, जो मोआब पर शासन करते रहे, फिर याशुबीलेहेम को लौट गए. (यहां ये वर्णन पुराने हैं.) 23 ये सभी कुम्हार थे, जो नेताईम और गेदेराह में बस गए थे; वहां रहते हुए, वे राजा की सेवा में लगे रहे.
24 शिमओन के पुत्र:
नमूएल, यामिन, यारिब, ज़ेराह, शाऊल,
25 उसका पुत्र शल्लूम, उसका पुत्र मिबसाम, उसका पुत्र मिशमा.
26 मिशमा के पुत्र:
हम्मूएल, उसका पुत्र ज़क्कूर, उसका पुत्र शिमेई.
27 शिमेई के सोलह पुत्र थे और छः पुत्रियां, मगर उसके भाइयों के अधिक संतान न हुई, न ही उसका वंश बढ़ा, जैसी यहूदाह निवासियों की हुई थी. 28 वे बेअरशेबा, मोलादाह, हाज़र-शूआल, 29 बिल्हा, एज़ेम, तोलाद, 30 बेथुएल, होरमाह, ज़िकलाग, 31 बेथ-मरकाबोथ, हाज़र-सुसिम, बेथ-बिरी और शअरयिम नगरों में निवास करते थे. जब तक दावीद का शासन रहा, ये इन्हीं के नगर रहे. 32 उनके आस-पास के गांवों के नाम थे, एथाम, एइन, रिम्मोन, तोकेन और आशान, पांच गांव. 33 ये गांव उन नगरों के आस-पास ही थे. इनका विस्तार बाल नामक नगर तक था. ये इन्हीं के द्वारा बसाए गए नगर थे.
ये अपनी वंशावली का लेखा भी रखते थे:
34 मेशोबाब, यामलेख,
योशाह, जो अमाज़्याह का पुत्र था. 35 योएल;
येहू, जो योशिबियाह का पुत्र था, जो सेराइयाह का पुत्र था, जो आसिएल का पुत्र था;
36 एलिओएनाइ, याकोबाह, ये येहोशाइयाह;
असाइयाह; आदिएल; येसिमिएल; बेनाइयाह;
37 ज़िज़ा, शीफी का पुत्र, जो अल्लोन का पुत्र था, जो येदाइयाह का पुत्र था, जो शिमरी का पुत्र था, जो शेमायाह का पुत्र था.
38 ये सभी अपने-अपने गोत्रों के प्रधान थे.
इनके पिता का वंश बहुत ही बढ़ता चला गया, 39 उन्होंने घाटी की पूर्वी दिशा की ओर, गेदोर के फाटक की ओर बढ़ना शुरू किया, कि उन्हें अपने भेड़-बकरियों के लिए चरागाह मिल जाए. 40 यहां उन्हें उत्तम और उपजाऊ चरागाह मिल गया, भूभाग भी बहुत ही फैला हुआ था. यहां शांति थी, चैन था क्योंकि इसके पहले यहां के निवासी हाम के वंश थे.
41 ये, जिनके नाम यहां लिखे हैं, यहूदिया के राजा हिज़किय्याह के शासनकाल में आए, उन्होंने वहां के मिऊनियों को और उनके शिविरों को नष्ट कर दिया. वे उनके स्थान पर वहां रहने लगे, क्योंकि यहां उनके पशुओं के लिए चरागाह था. 42 शिमओन के पुत्रों में से पांच सौ पुरुष वहां से सेईर पर्वत को गए. इशी के पुत्र, पेलातियाह, नेअरियाह, रेफ़ाइयाह और उज्ज़िएल उनके प्रधान थे. 43 उन्होंने अमालेकियों के भाग को, जो जीवित बचकर यहां आए हुए थे, नष्ट कर दिया, जो अब तक वहां रहते आ रहे थे.