यहूदिया पर आक्रमण और बाबेल के विनाश की भविष्यवाणी
713 ईसा पूर्व
Biblica® Open Hindi Contemporary Version™ (OHCV)
1 दर्शन की घाटी के विरुद्ध भविष्यवाणी:
क्या हो गया है तुम्हें,
तुम सबके सब छतों पर क्यों चढ़ गए हो,
2 हे अधर्मी नगर, तुम जो खुशी मनाते थे,
तुम्हारे लोग जो मारे गए हैं.
वे न तो तलवार से मारे गए,
और न ही उनकी मृत्यु युद्ध में हुई.
3 बल्कि वे सब भाग गए;
और धनुष के बिना ही बंदी बना लिए गए.
और भागे हुओं में जिनको पकड़ा गया,
उन्हें बंदी बना लिया गया.
4 इसलिये मैं कहता हूं, “अपनी दृष्टि मुझसे हटा लो;
मुझे फूट-फूटकर रोने दो.
मेरी प्रजा की पुत्री के विनाश के विषय में
मुझे तसल्ली देने का प्रयास न करो.”
5 क्योंकि सर्वशक्तिमान याहवेह का
दर्शन की घाटी में कोलाहल,
रौंदा जाना, बेचैनी,
प्राचीनों को गिरा देने
और पर्वतों की दोहाई देने का एक दिन निश्चित है.
6 एलाम ने घोड़ों पर सवार,
तथा रथों के साथ अपना तरकश साथ रख लिया है;
और कीर ने ढाल खोल ली है.
7 तुम्हारी उत्तम घाटियां रथों से भरी थी,
और घोड़े पर सवार द्वार पर खड़े हैं.
8 प्रभु ने यहूदाह की सुरक्षा को हटा दिया,
उस समय तुम वन के
भवन के शस्त्रों पर निर्भर थे.
9 तुमने देखा कि दावीद के
नगर में दरारें बहुत थी;
तुमने निचले हिस्से से ही
पानी जमा किया.
10 तुमने येरूशलेम के भवनों की गिनती की
और नगर को दृढ़ करने के लिए तुमने कई घरों को गिरा दिया.
11 पुराने तालाब के पानी के लिए
दो दीवारों के बीच तुमने एक जलाशय बनाया,
किंतु जिसने यह काम पूरा किया,
और जिसने इसकी योजना प्राचीन काल में बनाई थी उसे भुला दिया.
12 उस दिन याहवेह ने तुम्हें रोने, सिर मुंडवाने,
टाट ओढ़ने के लिए कहा.
13 यह सब होने पर भी वहां आनंद मनाया जा रहा है,
पशुओं का वध और भेड़ों का संहार,
मांस और दाखमधु पीकर कहा जा रहा है कि!
“आओ हम खाएं-पिएं,
क्योंकि कल तो हमारी मृत्यु होनी ही है!”
14 किंतु सर्वशक्तिमान याहवेह ने मुझसे कहा: “यह अपराध तब तक क्षमा नहीं किया जाएगा जब तक तुम्हारी मृत्यु न हो जाए,” प्रभु सर्वशक्तिमान याहवेह ने कहा!
1 समुद्र किनारे की मरुभूमि के विरुद्ध भविष्यवाणी:
जिस प्रकार दक्षिण के भूमि में आंधी आती है,
उसी प्रकार बंजर भूमि से,
अर्थात् आतंक का देश से निकलकर आक्रमणकारी आ रहा है.
2 मुझे एक दर्शन मिला जो दुःख का था कि:
विश्वासघाती विश्वासघात करता है और नाशक नाश करता है.
हे एलाम, चढ़ाई करो! हे मेदिया, सबको घेर लो!
मैं उन सबके दुःख को खत्म कर दूंगा जो उसके कारण हुए हैं.
3 इस कारण मेरे शरीर में दर्द है,
मैं इतना घबरा गया हूं, कि मुझे सुनाई नहीं देता;
मैं इतना डर गया हूं,
कि मुझे दिखाई नहीं देता.
4 मेरा हृदय कांपता है,
डर ने मुझे घेर लिया है;
वह शाम जिसकी मुझे चाह थी
वह डर में बदल गई है.
5 भोजन की तैयारी हो गई
और मेहमानों को बिठाया जा रहा है,
शासकों उठो,
ढालों पर तेल लगाओ!
6 प्रभु ने मुझसे कहा है:
“जाओ, एक पहरेदार को खड़ा करो
और जो कुछ वह देखे उसे बताने दो.
7 जब घोड़ों, गधों और ऊंटों पर
सवारी आता देखे तब उन पर खास दे.”
8 तब वह पहरेदार सिंह के समान गुर्राते हुए कहेगा,
“हे स्वामी, मैं दिन भर खड़ा पहरा देता रहता हूं;
और पूरी रात जागता हूं.
9 और देखो रथ में एक आदमी आता है,
दो-दो घोड़ों के रथ में सवार होकर आ रहे हैं.
उसने कहा:
‘गिर गया, बाबेल गिर गया!
सभी मूर्तियां गिरकर
चूर-चूर हो गई हैं!’ ”
10 हे मेरे कुचले गए पुत्र,
हे मेरे खलिहान के पुत्र
सर्वशक्तिमान याहवेह इस्राएल के परमेश्वर ने,
मुझसे जो कुछ कहा, वह मैंने तुम्हें बता दिया.
11 दूमाह के विरोध में भविष्यवाणी:
सेईर से मुझे कोई बुला रहा है,
“हे पहरेदार, रात की क्या ख़बर है?”
12 पहरेदार ने कहा,
“सुबह होती है, और रात भी.
और जो कुछ आप पूछना चाहते हैं, पूछिए;
और पूछने के लिये आईये.”
13 अराबिया के खिलाफ़ एक भविष्यवाणी: ददान के यात्री संघो,
अराबिया के बंजर भूमि में तुम रात बिताओगे,
14 तेमा देश के लोगों को पानी पिलाओगे;
भागे हुओं को खाना दो.
15 क्योंकि वे युद्ध से भागे हुए हैं,
और तलवार
और धनुष के
सामने से भागे हुए हैं.
16 क्योंकि प्रभु ने मुझसे ऐसा कहा है: “मज़दूर के अनुसार एक ही वर्ष में, केदार की शान खत्म हो जाएगी. 17 केदार के तीर चलानेवालों की गिनती कम हो जाएगी.” यह याहवेह, इस्राएल के परमेश्वर, का वचन है.