येशु झील के किनारे विशाल जनसमूहों को सिखाते और चंगा करते हैं

येशु गलील झील के किनारे विशाल जनसमूहों को सिखाते और चंगा करते हैं।

यहाँ हम मसीह को बारह प्रेरितों को चुनते और उन्हें तथा जनसमूहों को पहाड़ी उपदेश देते देखते हैं।

27 से 29 तक ईस्वी

Biblica® Open Hindi Contemporary Version™ (OHCV)

मत्तियाह 12:15–21

12:15 येशु को इसका अहसास था इसलिये वह वहां से चले गए. अनेक थे, जो उनके साथ उनके पीछे-पीछे चल रहे थे. येशु ने उनमें से सभी रोगियों को स्वस्थ कर दिया

16 और उन्हें चेतावनी दी कि इस विषय में वे किसी से वर्णन न करें कि वह कौन हैं. 17 यह भविष्यवक्ता यशायाह द्वारा की गई इस भविष्यवाणी की पूर्ति थी:

18 यही है मेरा चुना हुआ सेवक,

मेरा प्रिय पात्र, जिसमें मेरे प्राण को पूरा संतोष है.

मैं उसे अपने आत्मा से भरा करूंगा

और वह गैर-यहूदियों में न्याय की घोषणा करेगा.

19 वह न तो विवाद करेगा, न ऊंचे शब्द में कुछ कहेगा और

न ही गलियों में कोई उसका शब्द सुन सकेगा.

20 कुचले हुए नरकट को वह तोड़ न फेंकेगा,

और न ही वह टिमटिमाती बाती को बुझा देगा,

जब तक वह न्याय को विजय तक न पहुंचा दे.

21 उसकी प्रतिष्ठा में गैर-यहूदियों के लिए आशा होगी.

मार्कास 3:7–12

3:7 मसीह येशु अपने शिष्यों के साथ झील के पास चले गए. एक विशाल भीड़, जो गलील तथा यहूदिया प्रदेश से आकर इकट्ठी हुई थी, उनके पीछे-पीछे चल रही थी. 8 मसीह येशु के बड़े-बड़े कामों का वर्णन सुनकर येरूशलेम नगर, इदूमिया प्रदेश, यरदन नदी के पार के क्षेत्र तथा सोर और सीदोन से भी अनेकों अनेक इस भीड़ में सम्मिलित हो गए थे. 9 इस विशाल भीड़ के दबाव से बचने के उद्देश्य से मसीह येशु ने शिष्यों को एक नाव तैयार रखने की आज्ञा दी.

10 मसीह येशु ने अनेकों को स्वास्थ्यदान दिया था इसलिये वे सभी, जो रोगी थे, मात्र उन्हें छू लेने के उद्देश्य से उन पर गिरे पड़ते थे. 11 जब कभी दुष्टात्मा उनके सामने आती थी, वे उनके सामने गिरकर चिल्ला-चिल्लाकर कहती थी, “आप परमेश्वर के पुत्र हैं!”

12 किंतु मसीह येशु ने उन्हें चेतावनी दी कि वे यह किसी से न कहें.

येशु बारह प्रेरितों को चुनते हैं

एक रात प्रार्थना करने के बाद येशु बारह प्रेरितों को चुनते हैं।

मार्कास 3:13–19

3:13 इसके बाद मसीह येशु पर्वत पर चले गए. वहां उन्होंने उन्हें अपने पास बुलाया, जिन्हें उन्होंने सही समझा और वे उनके पास आए.

14 मसीह येशु ने बारह को चुना कि वे उनके साथ रहें, वह उन्हें प्रचार के लिए निकाल सकें 15 और उन्हें दुष्टात्मा निकालने का अधिकार हो.

16 मसीह येशु द्वारा चुने हुए बारह के नाम इस प्रकार हैं:

शिमओन (जिन्हें उन्होंने पेतरॉस नाम दिया),

17 ज़ेबेदियॉस के पुत्र याकोब तथा उनके भाई योहन, (जिनको उन्होंने उपनाम दिया था, बोएनेरगेस, जिसका अर्थ होता है “गर्जन के पुत्र”),

18 आन्द्रेयास,

फ़िलिप्पॉस,

बारथोलोमेयॉस,

मत्तियाह,

थोमॉस,

हलफ़ेयॉस के पुत्र याकोब,

थद्देइयॉस,

शिमओन कनानी

19 तथा कारियोतवासी यहूदाह, जिसने मसीह येशु के साथ धोखा किया.

लूकॉस 6:12–16

6:12 एक दिन प्रभु येशु पर्वत पर प्रार्थना करने चले गए और सारी रात वह परमेश्वर से प्रार्थना करते रहे.

13 प्रातःकाल उन्होंने अपने चेलों को अपने पास बुलाया और उनमें से बारह को चुनकर उन्हें प्रेरित पद प्रदान किया.

14 शिमओन, (जिन्हें वह पेतरॉस नाम से पुकारते थे) उनके भाई आन्द्रेयास,

याकोब,

योहन,

फ़िलिप्पॉस,

बारथोलोमेयॉस

15 मत्तियाह,

थोमॉस,

हलफ़ेयॉस के पुत्र याकोब,

राष्ट्रवादी शिमओन,

16 याकोब के पुत्र यहूदाह,

तथा कारियोतवासी यहूदाह, जिसने उनके साथ धोखा किया.